वजन बढ़ाने के टिप्स में सबसे पहले नाम आता है रेड मीट का। यदि आप अपने डायट प्लान में लाल मीट को शामिल करते हैं, तो आपके लिए वजन बढ़ाना और भी आसान हो सकता है। मसल्स बनाने के लिए लाल मीट सबसे बेहतर साबित होता है। एक लाल मीट (मटन, पोर्क, बीफ) के 170 ग्राम के एक टिक्के में करीब 3 ग्राम लेउसाइन (Leucine) एमिनो एसिड होता है। मसल्स प्रोटीन के संश्लेषण (प्रोटीन सिंथासिज) को बढ़ाने के लिए लेउसाइन एमिनो एसिड एक अहम भूमिका निभाता है।
क्रिएटिन का बेहतर स्त्रोत
इसके अतिरिक्त, इस प्रकार का लाल मीट प्राकृतिक क्रिएटिन (Creatine) का एक बेहतर स्रोत होता है। इसे दुनिया में मसल बिल्डिंग का सबसे बेहतर सप्लिमेंट माना जाता है। यदि आप ज्यादा फैट वाला लाल मीट चुनते हैं, तो आपको इसमें अधिक कैलोरी मिलती है। वहीं, लीनर मीट में आपको कम कैलोरी मिलेंगी। ज्यादा फैट वाले मीट से आपको अतिरिक्त कैलोरी मिलेंगे और आपका वजन भी बढ़ेगा।
वजन बढ़ाने के टिप्स : क्या कहती है रिसर्च
इस संबंध में अधिक उम्र वाली महिलाओं पर एक शोध किया गया। इन महिलाओं की डायट में 170 ग्राम लाल मीट शामिल किया गया और हफ्ते के छह दिन में इन्हें रेसिस्टेंट ट्रेनिंग कराई गई। इन महिलाओं के बॉडी मास में इजाफा हुआ। इन महिलाओं की स्ट्रेंथ में 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ और मसल बिल्डिंग कराने वाले हॉर्मोन IGF-1 में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई। हालांकि फैट और नॉन फैट वाले रेड मीट प्रोटीन का एक बढ़िया विकल्प हैं। वजन बढ़ाने के लिए फैटी रेड मीट में आपकी अतिरिक्त कैलरी मिलती हैं।
और पढ़ें : क्या वीगन डायट फर्टिलिटी बढ़ाती है?
वजन बढ़ाने के टिप्स : सैलमन मछली
वजन बढ़ाने के टिप्स में दूसरा सुरक्षित तरीका है सैलमन मछली। लाल मीट की तरह सैलमन मछली काफी फैटी होती है। इसका फिश ऑयल प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। अन्य पोषक तत्वों को छोड़कर बात करें तो सैलमन में ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 170 ग्राम सैलमन मछली में 350 कैलोरी होती हैं। इसमें 4 ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसमें आपको 34 ग्राम हाई क्लॉलिटी का प्रोटीन मिलता है, जो वजन या मसल बनाने में मददगार होता है।
वजन बढ़ाने के टिप्स : अंडा