मेल ब्रेस्ट रिडक्शन क्या है?
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन पुरुषों के सीने से संबंधित एक तरह की सर्जरी है। जिसमें पुरुष की छाती महिलाओं के स्तनों की तरह विकसित होने लगती है। पुरुषों में इस ब्रेस्ट ग्रोथ के लिए जीन्स या अन्य कारण जिम्मेदार होते हैं। इस समस्या को गाइनेकोमेस्टिया (Gynecomastia) कहते हैं। गाइनेकोमेस्टिया पुरुषों को किसी भी उम्र में हो सकता है। स्तनों के उभार को कम करने के लिए जो सर्जरी की जाती है उसे मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कहते हैं। ये एक सुरक्षित सर्जरी है। जो टीनएजर्स और वयस्कों दोनों का किया जा सकता है। मेल ब्रेस्ट रिडक्शन का मुख्य उद्देशय पुरुषों की छाती पर बढ़े हुए ग्लैंड्यूलर टिश्यू और चर्बी को हटा कर सीने को समतल करना है। इसके साथ ही पुरुष के सीने को सही आकार भी इसी सर्जरी के जरिए दिया जाता है।
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की जरूरत कब होती है?
अक्सर जब किसी पुरुष का वजन बढ़ जाता है और हर शरीर में जगह पर चर्बी बढ़ती है। इसके बाद जब वह वजन घटाता है तो सीने पर बढ़ी हुई चर्बी कम नहीं होती है। ऐसे में पुरुष के सीने का उभार महिलाओं की तरह देखने में लगता है। मेल ब्रेस्ट के बढ़ने के कारण ग्लैंड्यूलर टिश्यू भी जिम्मेदार होते हैं। जिस कारण से पीड़ित पुरुष को कभी न कभी लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है या मजाक का पात्र बनना पड़ता है। ऐसे मामले में डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह देते हैं। जिसके बाद पुरुष का सीना सामान्य हो जाता है।
और पढ़ें : Glaucoma surgery : ग्लॉकोमा सर्जरी क्या है?
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करवाने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होती है। इस सर्जरी के लिए निम्न बातें जरूर होनी चाहिए :
- इस सर्जरी को कराने के लिए व्यक्ति की त्वचा में अच्छी इलास्टिसिटी गुण होने चाहिए। क्योंकि सर्जरी के बाद त्वचा को सिकुड़ने की जरूरत पड़ती है।
- ये सर्जरी 50 साल से कम लोगों की हो सकती हैं।
- मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी कराने वाला व्यक्ति स्टेरॉयड, गांजा या शराब आदि का सेवन न करता है।
- सर्जरी कराने वाले व्यक्ति का वजन उसके बीएमआई (BMI) के लगभग 13 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर आपका बीएमआई के हिसाब से वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए लेकिन, आप 63 किलोग्राम के हैं तो भी चलेगा। क्योंकि अगर आप ओवरवेट होंगे तो सर्जरी नहीं हो सकती है।
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी में ज्यादा रिस्क को नहीं हैं। लेकिन, जो भी हैं वो आपको पता होना चाहिए। सर्जरी के दौरान या उसके बाद आपको सीने पर थोड़ी परेशानी सी महसूस होगी। इसके अलावा सीने पर सूजन, घाव के निशान, सुन्नपन महसूस हो सकता है।
कुछ निम्न परेशानियां भी हो सकती हैं :
- संक्रमण
- त्वचा पर घाव
- ज्यादा ब्लीडिंग
- एनेस्थीसिया का रिएक्शन
- सीने में फ्लूइड भर जाना
- सर्जरी करने से दोनों निप्पल या सीने का आकार एक बराबर न रहना
अमूमन ये समस्याएं सभी को नहीं होती है। लेकिन, फिर भी आपको इसके साइड इफेक्ट्स और होने वाली समस्याओं के बारे में जान लेना चाहिए। साथ ही इस सर्जरी से संबंधित कोई सवाल हो तो सर्जन से जरूर शेयर करें।
और पढ़ें: Shoulder surgery : शोल्डर (कंधे) सर्जरी क्या है?
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के लिए मुझे खुद को कैसे तैयार करना चाहिए?
- सर्जरी कराने से एक महीने पहले से स्मोकिंग बंद कर देनी चाहिए।
- सर्जरी से लगभग दो हफ्ते पहले से धूप में न निकलें।
- खून को पतला करने वाली दवाएं जैसे- एस्पिरिन बंद कर देना चाहिए।
- सर्जरी कराने से पहले आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर से मिल कर आपको अपनी दवाओं (जो आप पहले से ले रहे हो), एलर्जी और हेल्थ कंडीशन के बारे में बात करनी चाहिए। इसके साथ ही आप अपने एनेस्थेटिस्ट से भी मिलें और सर्जरी के दौरान बेहोश या सुन्न करने की प्रक्रिया प्लान करें।
- आप अपने डॉक्टर से जान लें कि आपको सर्जरी से पहले क्या खाना पीना चाहिए। इसके अलावा आप अपने डॉक्टर से पूछ लें कि सर्जरी से कितने घंटे पहले से खाना पीना बंद करना है। परिवार के लोगों को भी आप डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में बता दें। ज्यादातर मामलों में सर्जरी कराने से छह घंटे पहले से कुछ भी नहीं खाना होता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा बताए गए तरल पदार्थ या ड्रिंक्स ही लें।
- सर्जरी कराने के बाद आपको कुछ समय तक हॉस्पिटल में रुकना होगा। इसलिए कपड़े और अपने जरूरी सामान साथ ले कर जाएं।
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी में होने वाली प्रक्रिया क्या है?
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करने में लगभग 60 से 90 मिनट का समय लगता है। लेकिन सर्जरी करने की प्रक्रिया पर ही इसका समय निर्भर करता है।
- लाइपोसक्शन से की जाने वाली सर्जरी में सिर्फ एक घंटे लगते हैं।
- लाइपोसक्शन के साथ ग्लैंड को काट कर निकालने में लगभग 60 से 90 मिनट का समय लगता है।
- गाइनेकोमेस्टिया को दोबारा करने में लगभग 90 मिनट से 2 घंटे का समय लगता है।
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करने से पहले एनेस्थेटिस्ट आपको बेहोश करते हैं। इसके बाद आपके निप्पल के नीचे के हिस्से में चीरा लगाते हैं। इसके बाद लाइपोसक्शन की मदद से सीने पर बढ़ी चर्बी को निकालते हैं। लाइपोसक्शन एक प्रकार की सर्जरी है, जिसमें वैक्यूम की तरह फैट को शरीर से बाहर निकाला जाता है। इसके बाद सर्जन चीरे पर अच्छे से टांका लगा देते हैं।
और पढ़ें : हर्निया सर्जरी के बाद इन बातों का ध्यान रखना है बहुत जरूरी
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के बाद क्या होता है?
- गाइनेकोमेस्टिया सर्जरी के तुरंत बाद आपको अपने सीने में बदलाव नजर आने लगेगा।
- सर्जरी के बाद आपको ठीक होने में कितना वक्त लगेगा ये बात आपकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है।
- सर्जरी पर हुई सूजन को कम करने के लिए आप बर्फ से सेंकाइ करें। ये प्रक्रिया कुछ दिनों तक दोहराते रहें।
- इन सभी बातों के अलावा अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आती है तो अपने सर्जन और डॉक्टर से जरूर मिलें और परामर्श लें।
मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के बाद मुझे खुद का ख्याल कैसे रखना चाहिए?
- मेल ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी में आपके सीने से फैट, ग्लैंड्यूलर टिश्यू और त्वचा को निकाल दिया जाता है। इसके बाद आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं।
- फिर से वजन बढ़ने, स्टेरॉइड के इस्तेमाल से या किसी अन्य मेडिकल परिस्थिति के कारण आपको फिर से मेल ब्रेस्ट जैसी समस्या हो सकती है।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने सर्जन से जरूर पूछ लें।