backup og meta

फैट चेक करने के लिए कितना सही है स्ट्रिंग मेथड?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/06/2021

    फैट चेक करने के लिए कितना सही है स्ट्रिंग मेथड?

    BMI का अर्थ है ‘बॉडी मास इंडेक्स’, यानी वो तरीका जिससे अधिकतर डॉक्टर शरीर में जमी अतिरिक्त वसा को मापते हैं। लेकिन, अगर आपसे यह कहा जाए कि एक तार या धागे के टुकड़े की मदद से आप अपने शरीर की अतिरिक्त वसा को BMI तरीके की तुलना में अधिक अच्छे से जांच सकते हैं, तो क्या आप इसे मानेंगे? आप मानें या नहीं लेकिन, यह बिल्कुल सही है। नए शोध से यह बात साबित हो चुकी है। इस तरीके को स्ट्रिंग मेथड (String method) कहा जाता है। फिटनेस के लिए यह एक अच्छा उपाय है। 

    और पढ़ें : बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का ट्रीटमेंट करना होगा आसान, अगर फॉलों करें ये डायट और एक्सरसाइज रूटीन

    सोलह साल के 2917 लोगों की सलाह लेने पर यह पाया गया कि उन में से लगभग एक तिहाई लोग यह मानते हैं कि सामान्य BMI तरीका स्ट्रिंग मेथड के बराबरी का नहीं है। इसका अर्थ यह हुआ कि BMI से स्ट्रिंग मेथड (String method)अधिक सटीक है। लोग बीएमआई कैलक्युलेटर (BMI Calculator) से इसकी जांच करते हैं।

    एक शोधकर्ता के अनुसार, यह शोध न केवल BMI तरीके में कमर और ऊंचाई का सही माप क्या होना चाहिए यह बताता है, बल्कि हृदय संबंधी समस्याओं (Heart Problem) के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। जानिए इस बारे में और अधिक।

    और पढ़ें : पेट की चर्बी यानी मफिन टॉप कम करने के लिए 5 एक्सरसाइज

    फिटनेस के लिए स्ट्रिंग मेथड (String Method) कैसे काम करता है?

    अब सवाल यह उठता है कि यह तरीका काम कैसे करता है? तो जानिए इस बारे में विस्तार से। यह तो आप मानते होंगे कि अपनी ऊंचाई को मांपने के लिए आप किसी धागे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको धागे को ऊंचाई में पकड़ना होगा। अगर आपको अपनी कमर मांपनी है, तो आप केवल इस धागे को मोड़ लें। ऐसा माना जाता है कि कमर का साइज मनुष्य की ऊंचाई से आधा होना चाहिए। एक धागे के टुकड़े से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का वजन अधिक है या नहीं। आप इस तरीके से यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको सही व्यायाम(Exercise) या अन्य तरीकों से कितनी वसा अपने शरीर से कम करनी है। 

    इसके लिए आपको केवल एक धागे की जरूरत है। इस धागे को अपनी लंबाई के अनुसार काट लें। अब इसे फोल्ड करें और अपनी कमर के चारो तरफ लपेट लें। अगर दोनों तरफ के धागा आपस में न मिले, तो समझ लें कि आपका वजन अधिक  (Overweight )है। इसका अर्थ है कि आपको वजन कम करने और अपनी बॉडी को फिट (Body fit) रखने की जरूरत है। असामान्य BMI इस बात का स्पष्ट इशारा है कि आप वजन कम करने की आवश्यकता है। अगर आपका वजन सही होगा, तो यह आपके पूरे स्वस्थ का प्रतीक है और सही वजन आपको दिल की बीमारियों से भी आपको बचाता है।

    और पढ़ें : स्तनपान के दौरान वजन कम करने के हेल्दी तरीके 

    स्ट्रिंग मेथड पर डॉक्टरों की राय (Expert Tips)

    अधिकतर डॉक्टर यह चेतावनी देते हैं कि कमर का अधिक होना हृदय संबंधी समस्याओं (Heart Problem) का सबसे बड़ा संकेत है। इसलिए, बहुत से स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को अपने पेट की चर्बी को कम (Tummy fat)करने की चेतावनी देते हैं। पेट की चर्बी को सबसे खतरनाक वसा माना जाता है। हालांकि, कुछ आलोचक यह महसूस करते हैं कि यह किसी व्यक्ति में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पता लगाने के लिए स्ट्रिंग मेथड सबसे अच्छा उपाय नहीं हो सकता।

    स्ट्रिंग मेथड के लिए आपको केवल एक धागे का टुकड़ा चाहिए। इसके लिए आपको मेजरिंग टेप की भी जरूरत नहीं है लेकिन, BMI के अनुसार अगर आपका BMI 18.5 से 24.9 के बीच आता है, तो उसे सामान्य माना जाता है। अगर 25 से 29.9 के बीच में है, तो आपका वजन (weight) अधिक है और अगर 18.5 से कम है, तो आपका वजन सामान्य से कम है। अगर 30 से अधिक है, तो यह मोटापे का संकेत है। हालांकि, BMI में इस चीज को महत्व नहीं दिया जाता कि मांसपेशियों का वजन आपके शरीर में मौजूद वसा से अधिक है, इसलिए इसके परिणाम इतने सही नहीं होते। अगर स्ट्रिंग मेथड से आप यह जान चुके हैं कि आपका वजन जरूरत से अधिक है, तो आपको वजन कम करने की जरूरत है।

    और पढ़ें : वजन घटाने के लिए यूज कर रहे हैं सेब का सिरका? तो एक बार उसके नुकसान भी जान लें

    वजन कम करने के लिए स्ट्रिंग मेथड (String Method to Lose Weight)

    स्ट्रिंग मेथड के अनुसार अगर आपका वजन अधिक है, तो चिंता न करें, आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं और साथ ही स्वस्थ लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) बनाए रख सकते हैं। संतुलित आहार और व्यायाम वजन कम करने का बेहतरीन तरीका है।

    अधिक प्रोटीन (Protein)

    अपने आहार में अधिक से अधिक प्रोटीन को शामिल करें। इससे मेटाबॉलिज्म(Metabolism) सुधरता है। मेटाबॉलिज्म सही होने से वजन कम होता है। अधिक से अधिक सब्जियां (Vegetables) और फाइबर (Fiber) युक्त आहार खाने से भी आपको फायदा होगा। प्रोटीन युक्त डायट वजन कम करने के लिए बेहद जरूरी है। प्रोटीन (Proteins) युक्त डायट शरीर को एनर्जी देने के साथ कैलोरी भी बर्न करती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोटीन को डायजेस्ट (Digest) होने में समय लगता है और साथ ही लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। डायट में प्रोटीन को लेने से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है, जो कैलोरी बर्न (Calorie Burn) करने में सहायक है।

    और पढ़ें: अगर आपका पहला प्यार है फिटनेस, तो आपको भारत के टॉप 10 BCAA और एमिनो एसिड सप्लिमेंट्स के बारे में जरूर जानना चाहिए

    स्ट्रिंग मेथड के दौरान मीठे से रहें दूर (Avoid Sugar)

    जितना हो सके चीनी युक्त आहार का सेवन न करें। आहार में जितना चीनी कम होगी, तो आप जल्दी वजन कम कर पाएंगे। वजन कम करने के लिए (Weight loss) ऐसा नहीं है कि आपको मीठे का सेवन करना ही नहीं है। आप चीनी की जगह शहद या गुड़ को डायट (Diet) में लें सकते हैं। इसके अलावा आपको डायट में स्टार्च और कार्ब्स (Carbs) को भी कम करना होगा।

    और पढ़ें : आपका मोटापा दे सकता है घुटनों में दर्द, जानें कैसे?

    एक्सरसाइज करें (Exercise)

    आप रोजाना जितनी कैलोरी (Calorie) लेते हैं, उससे अधिक आपको खर्च करने की आवश्यकता है। इसके लिए रोजाना सही एक्सरसाइज (Exercise) करें। कभी भी अपना नाश्ता न छोड़ें, जो पूरे दिन का सबसे अच्छा आहार है। अगर आप नाश्ता छोड़ते हैं, तो आप अधिक कैलोरी ग्रहण करते हैं। एक्सरसाइज आपको वजन कम करने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी मददगार है।

    स्ट्रिंग मेथड पर्याप्त नींद (Sleep)

    फिटनेस के लिए अच्छी नींद का भी होना जरूरी है। अपनी आठ घंटे की नींद पूरी करना भी आवश्यक है। अपने शरीर को पूरा आराम दें, इससे भी आप वजन कम कर पाएंगे।इस लेख में हमने आपको स्ट्रिंग मेथड से वजन कम करने के बारे में बताया है। साथ ही डॉक्टर की इसे लेकर क्या राय है इसकी भी आपको जानकारी दी है।

    यदि आपको इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट सेक्शन में अपना सवाल छोड़ सकते हैं। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement