और पढ़ेंः बच्चों का खुद से बात करना है एक अच्छा संकेत, जानें क्या हैं इसके फायदे
बच्चों को सब्जियां खिलाना हो जाएगा आसान ट्राय करें नई डिश
सब्जियों को अलग-अलग फॉर्म में बच्चों के सामने रखना जारी रखें। जब बच्चों को सब्जियां खिलाना जारी रखते हुए एक बात याद रखें कि वह सब्जियां खाना पसंद नहीं करते तो आपको उनको अलग-अलग डिश में हरी सब्जियां मिलाकर दे सकते हैं। भोजन को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए उनकी पसंद जानें और उन्हें वहीं सब्जियां ज्यादा दें, जो उन्हें पसंद हैं। ऐसा करना लंबे समय तक आपके बच्चों को अपने भोजन के सेवन को बेहतर बनाने और अलग-अलग तरह की सब्जियों का आनंद लेने में मदद करेगा। बच्चों के लिए उनकी पसंदीदा सब्जी में हमेशा हरी सब्जियां मिलाएं, जिससे वह ज्यादा से ज्यादा सब्जी खाएं।
नया लुक देने से बच्चों को सब्जियां खिलाना मुमकिन
कई बार बच्चों को खाने से ज्यादा खाने को सर्व करने का तरीका पसंद आता है। अपने खाने में आप तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं, तो उसे परोसने में भी आपको थोड़ा समय देना होगा। खाने को तैयार करने के बाद उसे परोसने में थोड़ा समय दें। हो सकता है आपके द्वारा बनाया हुआ सलाद बच्चे को देखने में अच्छा लगे और वह उसे देखकर खाने की इच्छा जताए। अपने खाने में आप पनीर या चीज मिलाएं, जो ज्यादातर बच्चों को पसंद होता है। ऐसा करना आपके लिए बच्चों को सब्जियां खिलाना आसान बना सकता है।
बच्चों को सब्जियों के फायदे बताएं (Vegetable Benefits for Kids)
जब कभी बच्चे सब्जियां खाने से मना करें, तो आप उनको इसके फायदें बताएं। जैसे कि पालक खाने से आयरन मिलता है, तो खीरा स्किन के लिए अच्छा है। ऐसा करने से बच्चों को पता होगा कि जो वो खा रहें है उसके कुछ फायदे भी है। कई बार बच्चों को सब्जियां खिलाना इस तरह से भी आसान हो जाता है। एक बार जब बच्चों को उनके द्वारा खाई जाने वाली सब्जी के फायदे पता होते हैं, तो वह खुद आपसे उन सब्जियों को मांगकर खाते हैं।
और पढें: बच्चों के लिए सेंसरी एक्टिविटीज हैं जरूरी, सीखते हैं प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
बच्चों को सब्जियां खिलाना हो जाएगा मजेदार
सब्जियों को बनाने के लिए अलग-अलत तरीके अपनाएं। गर्म, ठंडा, जमा हुआ, भुना हुआ, जायकेदार, चटनी, डिप्स के साथ अलग-अलग आकार में सब्जियों को बनाने की कोशिश करें। बच्चों को सब्जियां खिलानी हैं, तो इसे मजेदार बनाएं। बच्चों को रंग-बिरंगे बर्तनों में रखकर सलाद, सब्जी, पिज्जा या नूडल्स सर्व करें। ऐसा करने से बच्चे खाने को देखकर आकर्षित होंगे और उन्हें नए स्वाद का खाना खाने को मिलेगा।