सलाद खाने के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सलाद खाने से हमारे शरीर में वो सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो खाने को पकने के बाद नष्ट हो जाते हैं। यानी सलाद खाने से आप पर्याप्त विटामिन, मिनरल आदि पा सकते हैं। लेकिन, अधिकतर लोग सलाद खाने के सही तरीके के बारे में नहीं जानते। सलाद कब खाएं और कितनी बार सलाद खाना चाहिए, इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, वरना आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। सलाद में भी आजकल बहुत विभिन्नता हैं, जैसे फलों का सलाद, सब्जियों का सलाद या स्प्राउट सलाद। कुछ लोग खाने के बाद भी सलाद खाते हैं। अगर आपको भी सलाद खाना पसंद है लेकिन आप इसे खाने के सही तरीके से वाकिफ नहीं हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जानकारी लेकर आएं हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।