ये भी लो ऑयल हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy breakfast) या हेल्दी नाश्ता है।
बेसन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आपको भरपूर ऊर्जा तो देता ही है, साथ ही डायबिटीज के लेवल को कम करने में भी मदद करता है। बेसन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है।
- बेसन का ऑमलेट बनाने में आपको बेसन और अंडे का पतला घोल बनाना है।
- फ्राइंग पेन को गैस पर गर्म होने दें और उस पर किसी ऑयल ब्रश से ऑयलिंग कर दें।
- फिर बेसन और अंडे के घोल को पैन पर डाल कर फैला दें।
- हल्का पक जाने के बाद उस पर कटे हुए प्याज, मिर्च, टमाटर और हरी धनिया डालें। थोड़ी देर में ऑमलेट एक साइड से पक जाएगा।
- फिर उसके दूसरे साइड को भी पका लें। आपका स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर बेसन अंडे का मिक्स ऑमलेट तैयार है।
ब्रेकफास्ट करना एक अच्छी आदत है। हेल्दी खाना या ब्रेकफास्ट हमें हेल्दी और पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। इसलिए, बताए गए आसान ब्रेकफास्ट को घर पर ट्राई करें। ब्रेकफास्ट मत भूलिए और अगर नहीं करते, तो ब्रेकफास्ट करने की आदत डालिए। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy breakfast) या हेल्दी नाश्ता के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।