हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
किचन में इस्तेमाल होने वाले मुख्य मसालों में से एक जीरा का इस्तेमाल औषधी बनाने में किया जाता है। यह एक एरोमेटिक हर्ब है। खाने में इस्तेमाल होने के अलावा पौराणिक समय से इसका इस्तेमाल दवाओं में भी किया जा रहा है। कई शोध के अनुसार, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह डायजेशन में सुधार करने के साथ खाने से होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा यह शुगर को मेंटेन करता है और कोल्स्ट्रॉल को मेंटेन करने के साथ वजन कम करने में मददगार है। इसका वानस्पातिक नाम Cuminum cyminum है। यह एपीसिए Apicaceae परिवार से ताल्लुक रखता है।
डायजेशन में सुधार करता है:
जीरा को आमतौर पर अपच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई स्टडी में जीरा को डायजेशन में सुधार के लिए अच्छा पाया गया है। इसके अलावा जीरा लिवर को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो खाने को डायजेस्ट करने के साथ गट हेल्थ को बनाए रखते हैं।
आयरन का स्त्रोत:
जीरा आयरन का अच्छा स्त्रोत है। एक चम्मच जीरा में 1.4 मिलीग्राम आयरन होता है। आयरन की कमी के कारण एनीमिया हो जाता है। बच्चों में ग्रोथ के लिए और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन की जरूरत होती है। इसलिए अपनी डायट में जीरा को जरूर शामिल करें।
डायबिटीज को करे कंट्रोल:
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए जीरा किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें डायबिटीज से लड़ने की क्षमता होती है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए आप इसे खाली पेट या भोजन के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
निम्न समस्याओं के समाधान के लिए जीरा का सेवन करते हैं-
मसालों, खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों में इसका इस्तेमाल फ्लेवर बढ़ाने वाले तत्व के रूप में होता है। इसके अलावा जीरा के तेल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट में सुंगध के लिए किया जाता है।
यह किस तरह से काम करता है इस बारे में पर्याप्त अध्ययन नहीं किये गए हैं। कृपया इस बारे में हर्बल विशेषज्ञ या आर्युवेदिक डॉक्टर से जानकारी लें।
और पढ़ें : Ginseng : जिनसेंग क्या है?
अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट या आर्युवेदिक विशेषज्ञ से सलाह लें यदि–
हर्बल सप्लीमेंट के उपयोग से जुड़े नियम, दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरूरत है। इस हर्बल सप्लीमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
भोजन में जीरा की पर्याप्त मात्रा और औषधी के रूप में पर्याप्त सेवन सुरक्षित है।
खास सावधानी एवं चेतावनी:
गर्भावस्था और स्तनपान: गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए जीरे का सेवन सुरक्षित है या नहीं इस बारे में पर्याप्त विश्वसनीय जानकारी नहीं है। इसलिए सुरक्षित रहें और जीरा के सेवन से बचें।
रक्तस्राव विकार- यह रक्त के थक्के को धीमा कर सकता है। यह रक्तस्राव विकार (ब्लीडिंग डिसऑर्डर) को और बदतर बना सकता है।
डायबिटीज- यह कुछ लोगों में ब्ल्ड शुगर लेवल को कम कर देता है। इसलिए यदि आपको डायबिटीज की समस्या है, तो लो ब्लड शुगर लेवल के लक्षणों को देखें व मॉनिटर करें और फिर जीरा का इस्तेमाल करें।
सर्जरी- यह बल्ड शुगर लेवल को कम कर सकता है। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्जरी के दौरान और उसके बाद यह ब्लड शुगर लेवल का संतुलन बिगाड़ सकता है। सर्जरी से दो हफ्ते पहले जीरा का सेवन बंद कर दें।
और पढ़ें : Garlic : लहसुन क्या है?
अगर जीरा का इस्तेमाल कम मात्रा में किया जाए तो शरीर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है। जीरा से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। जीरा का हर्बल सप्लीमेंट के रूप में प्रयोग करना है तो पहले विशेषज्ञ से राय जरूर लें। यह किस तरह से काम करता है इस बारे में पर्याप्त अध्ययन नहीं किये गए हैं। कृपया इस बारे में हर्बल विशेषज्ञ या आर्युवेदिक डॉक्टर से जानकारी लें।
और पढ़ें : Calendula: केलैन्डयुला क्या है?
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस हर्बल सप्लीमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लीमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
यह इन खुराक के रूप में उपलब्ध हो सकता है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
और पढ़ें: Red Sandalwood: लाल चंदन क्या है?
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। जीरे से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Cumin : ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3990147/ Accessed August 14, 2019
Cumin:diet.mayoclinic.org/diet/recipe/cumin-crusted-salmon Accessed August 14, 2019
Cumin: isss.ind.in/pdf/2013volume/1.pdf Accessed February 14, 2020
Cumin: https://www.medicalnewstoday.com/articles/319562.php Accessed February 14, 2020
Cumin: http://researchgate.net/profile/Ali_Al-Snafi/publication/313742829_The_pharmacological_activities_of_Cuminum_cyminum_-A_review/links/58a46696a6fdcc0e0755de90/The-pharmacological-activities-of-Cuminum-cyminum-A-review.pdf Accessed February 14, 2020