3. सफेद चने
सफेद चने में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं। इसलिए, अगर आप सफेद चनों को थोड़ी मात्रा में भी खाते हैं, तो आपको भूख नहीं लगती। वजन कम करने के लिए भी आप इन्हें खा सकते हैं। ऑफिस में आप इसकी चाट बना कर ले जाएं और खाएं। इसका सलाद स्वाद के साथ-साथ आपको पूरे पोषक तत्व भी प्रदान करेगा।
4. फल
स्नैक्स के लिए आप कोई भी फल ले जाएं। जैसे सेब इससे आपको एनर्जी मिलेगी और भूख भी कम होगी। यही नहीं, केला भी एक अच्छा विकल्प है, जिससे आपको पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन-बी प्राप्त होता है। इन्हें आप ऐसे ही ले जा कर खा सकते हैं या फ्रूट चाट बना कर ले जाएं। अन्य मौसमी फल भी ले जा सकते हैं।
और पढ़ें : जानिए फल खाने का सही समय क्या है
ओट्स भी सेहतमंद नाश्ते का एक अच्छा विकल्प है, जिसे आप ऑफिस में आसानी से खा सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर अधिक होता है लेकिन, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है। ओट्स में दूध और शहद डाल कर खा लें। चाहे तो आप इसमें कटे हुए फल या मेवे डाल सकते हैं।
6. डार्क चॉकलेट
आप अपने ऑफिस में भूख लगने पर डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं। चॉकलेट के दीवानों के लिए यह अच्छी खबर है। इसमें चीनी बहुत कम होती हैं, इसलिए आपके स्वास्थ्य के लिए यह लाभदायक है। डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सिडेंटस बहुत अधिक होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से दूर रखती है। ऑफिस में स्नैक्स के तौर पर डार्क चॉकलेट ले जाने पर आप भूख का खात्मा करने के साथ-साथ अपनी पसंदीदा चॉकलेट भी खा सकते हैं।
और पढ़ें : मॉर्निंग वॉक के बाद क्या खाएं? जानिए यहां
[mc4wp_form id=”183492″]
7. अंडा
अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और उबला अंडा खाने से भूख शांत हो जाती है। यह न केवल पकाने बल्कि खाने में भी आसान है। इससे आपको प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-डी, बी12, बी6, जिंक, आयरन और कॉपर आदि भी मिलते हैं। इसके लिए आपको केवल अंडा उबालना है। अगर आप चाहें तो ऑमलेट बना कर भी ऑफिस ले जा सकते हैं। ऑफिस में स्नैक्स के रूप में अंडे एक अच्छा विकल्प साबित होते हैं।
8. मिनी सैंडविच
एक छोटा सैंडविच दोपहर के बाद की भूख को दूर करने में प्रभावी है। इसे बनाने के लिए होल ग्रेन ब्रेड, बहुत सारी सब्जियां लें और बना लें अपनी पसंद का सैंडविच। इसके अलावा, आप पीनट बटर या जेली सैंडविच भी बनाकर ऑफिस ले जा सकते हैं। ऑफिस में स्नैक्स ले जाना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि कई बार ब्रेक में हम कुछ भी अनहेल्दी खा लेते हैं, जो आपकी डायट के साथ -साथ स्वास्थ्य को भी बिगाड़ देता है।
और पढ़ें : देर रात खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं
9. पीनट्स
पीनट्स यानी मूंगफली ऑफिस में स्नैक्स के तौर पर एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है। पीनट प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। इसके साथ ही, इस से विटामिन, मिनरल, विटामिन-ई आदि भी प्राप्त होता है। अगर वजन कम करना हो या दिल की बीमारियों से बचना हो तो पीनट्स लाभदायक है। आप भुनी हुई मूंगफली को ऐसे ही खा सकते हैं। यही नहीं, आप इसकी चाट बना कर भी आफिस ले जा सकते हैं।
स्नैक्स सभी के लिए आवश्यक है, लेकिन इन्हें संतुलित मात्रा में खाना बहुत आवश्यक है। अगर आप इन्हें सही मात्रा और सही तरह से खाएंगे, तो यह आपकी एनर्जी और स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, लेकिन अगर आप इन्हें सही मात्रा में नहीं खाएंगे, तो आपको न केवल नुकसान होगा, बल्कि आप दोपहर के खाने के बाद सो जाएंगे या सुस्त हो जाएंगे, जिससे काम में आपका मन नहीं लेगा। इसलिए, चाय समोसे व अन्य तैलीय स्नैक्स की जगह इन विकल्पों को चुनें और स्वस्थ रहें।