फल हमारे शरीर के लिए सबसे सेहतमंद आहार है। अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो फलों का अवश्य सेवन करें, तो ऐसे में फल कब खाएं जिससे लाभ मिल सकता है। इसमें मौजूद विटामिन (Vitamin), मिनरल, फाइबर, एंटी-ऑक्सिडेंटस (Antioxidant) और अन्य पोषक तत्व हमारे लिए बेहद सेहतमंद हैं। लेकिन इन फलों से जुड़े हैं कई सवाल, जैसे फल कब खाएं, जिससे फायदा मिले। अगर फलों को सही समय और तरीके से न खाया जाए, तो यह सेहत पर बुरा असर भी डाल सकते हैं। किसी भी समय फल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं (Digestive problems) हो सकती हैं। इसलिए किसी खास समय ही इन फलों को खाने की सलाह दी जाती है। कई ऑनलाइन सोर्स यह बताते हैं कि अगर फलों को दोपहर में, खाली पेट या किसी खास आहार के साथ खाया जाए, तो ही अच्छे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन इसका कोई सही प्रमाण मौजूद नहीं है। आइए जानिए कि कौन से समय पर फल खाना सही रहता है।
फल खाने का सही समय क्या है? (When to eat fruits)
सुबह का समय फलों को खाने का बेहतरीन समय है। सुबह फलों को खाने से पाचन तंत्र जल्दी से फलों की शुगर को ब्रेक कर देते हैं और हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। फलों में फ्रुक्टोस की मात्रा बहुत अधिक होती है। फलों को खाने का यह सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस समय हमारे शरीर को एनर्जी देते हैं। इसलिए, हमें फल तब खाने चाहिए जब हमें एनर्जी की आवश्यकता हो, जैसे सुबह का समय। आप फल खा सकते हैं, उसका फ्रूट सलाद या फ्रूट जूस बना कर उसे खा सकते हैं।
स्नैक्स (Snacks) के साथ फल कब खाएं
फलों को सबसे अच्छा स्नैक माना जाता है। स्नैक्स के रूप में हम अक्सर अधिक तेल, चीनी या मैदे वाले खाद्य-पदार्थों को खाते हैं। जब फलों को एक स्नैक के रूप में खाया जाता है, तो आप जंक फूड खाना भूल जाते हैं, जिससे आपका वजन कम (Weight loss) होता है। इसलिए, दोपहर या शाम को आपको भूख लगे, तो आपको स्नैक्स के रूप इन फलों को खा सकते हैं।
प्री और पोस्ट वर्कआउट के दौरान फल कब खाएं
वर्कआउट (Workout) से पहले और बाद में शरीर को तुरंत ऊर्जा की जरूरत होती है, ताकि आप अच्छे से वर्कआउट कर सकें। फलों को खाने से आपके शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा मिलती है। वर्कआउट के बाद आपका शरीर थक जाता है और उसे एनर्जी की जरूरत होती है जो फलों से मिल सकती है। क्योंकि, इनमें कैलोरी, मिनरल और फाइबर अधिक होते हैं।
वर्कआउट से पहले या बाद में दोनों समय आप फल खा सकते हैं, जिससे आपको पूरी एनर्जी मिलेगी। वर्कआउट से पहले फल खाने से आपको व्यायाम करने में आसानी होती है, जबकि वर्कआउट के बाद जब आप थक जाते हैं, तो आप कम कैलोरी और उच्च फाइबर युक्त फल खाने से एनर्जी फिर से मिल जाती है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले फल खाना फायदेमंद माना जाता है।
और पढ़ें : क्या आप राइट टाइम सोते हैं ? अगर नहीं, तो सोने का सही समय आ गया है
कब फल न खाएं? (When to avoid fruits)
अक्सर हम रात को डिनर के बाद फल खाने को अच्छा मानते हैं लेकिन, सोने से पहले फल खाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करना शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसलिए अगर आप सोने से पहले फल खाते हैं, तो आपको नींद अच्छे से नहीं आएगी। ऐसी सलाह भी दी जाती है कि सोने से लगभग दो घंटे पहले तक खाना खा लें, क्योंकि इससे खाना अच्छे से पचता है। फलों के साथ भी ऐसा ही है। अगर आप सोने से पहले इन्हे खाते हैं, तो आपको इन्हें पचाने में मुश्किल होगी, जिससे आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको कौन-कौन से फल खाना चाहिए और किस समय खाना चाहिए। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।
खाने के बिल्कुल बाद या पहले फल कब खाएं
ऐसा माना जाता है कि आपके फल और भोजन के समय में कम से कम 30 मिनटों का अंतर होना चाहिए। अगर आप इन्हें भोजन के पहले और बाद में खाते हैं, तो इससे खाना अच्छे से नहीं पचता है और शरीर को पूरे पोषक तत्व नहीं प्राप्त होते। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको खाने के बाद कम से कम एक या दो घंटे इंतजार करना चाहिए और उसके बाद फल खाने चाहिए।
भोजन के साथ फल खाने से इसके पचने की प्रक्रिया कमजोर हो जाती है, जिससे इन्हें पचने में अधिक समय लगता है। फलों में फाइबर होता है, जिससे यह बहुत धीरे से पचते हैं और भोजन के साथ इन्हें लेने से इनको पचने की प्रक्रिया और भी कमजोर हो जाती है। इसलिए भोजन के साथ किसी भी फल का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने और फलों के बीच कुछ घंटों का अंतराल होना चाहिए।
एक बार में कितने फल खाएं?
आप अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने आहार में अलग-अलग फलों का सेवन करना चाहिए और ऐसे फलों को खाएं जो अलग रंगों के हों। इनमें पूरे एंटी-ऑक्सिडेंट्स (Antioxidant) और पोषक तत्व होते हैं, जिनसे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और इम्युनिटी (Immunity) बढ़ती है। अलग-अलग रंगों वाले फलों में अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे आपके शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिलेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, अपनी डायट में फल शामिल करना तो सही है, लेकिन उसे सही समय पर न खाया जाए तो फिर कोई फायदा नहीं होता है। सुबह नाश्ते में या खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद फलों का सेवन सही होता है। अगर कुछ देर का अंतराल नहीं रखेंगे तो ऐसे में फलों में मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स को पूरी तरह से शरीर में एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है।
रात को कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे कि तरबूज, अंगूर, संतरा लेकिन, कुछ फलों को इस समय खाया जा सकता है जैसे पपीता, चीकू, अमरूद आदि। इनसे पेट सही रहता है। यदि आपकाे रात को फल खाने का मन है तो केला, सेब, नाशपाती जैसे फाइबर युक्त फलों का सेवन करें। वैसे तो रात को फल खाने से बचना चाहिए, लेकिन फिर भी आप खां रहे हैं तो डॉक्टरों के अनुसार भोजन करने के कुछ अंतराल के बाद ही फल खाना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा यदि आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो रात में फल खाने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में प्राकृतिक शुगर पायी जाती है, जोकि ब्लड शुगर के स्तर (Blood sugar level) को बढ़ा देती है।
अगर आप रात को फलों का सेवन कर भी रहे हे तो उसे डिनर से पहले या कुछ घंटे बाद में खाना चाहिए। कोशिश करें कि यदि आपको रात में फल खाना है तो खाने के कुछ देर पहले फलों को खाएं। डिनर के साथ फल खाने से स्पाइक एनर्जी के रिलीज होने का खतरा होता है। इससे आपको नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। यदि आप रात में फल खाएं, लेकिन टाइम गैप का ध्यान रखें। डिनर और फल खाने के बीच का अंतर से ही आपको फलों के सभी गुणों का पूरा लाभ मिल पाएगा।
फल कब खाएं यह जानने के साथ-साथ इन बातों का भी रखें ख्याल
फल कब खाने हैं यह जानने के साथ-साथ कुछ और भी चीजें हैं जिनका फल खाते समय ध्यान रखने की जरूरत होती है। याद रखें कि फलों के साथ कोई भी डेयरी प्रोडक्ट्स खासकर कि दूध (Milk) और दही (Curd) खाने से बचना चाहिए। अक्सर लोगों के दिमाग मं एक सवाल रहताहै कि आखिर फल कब खाएं। ऐसे में इसका जवाब है कि फलों को सुबह के समय खाना चाहिए खाली पेट फल खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। साथ ही जब सवाल खट्टे फल कब खाएं का हो, तो ध्यान दें कि इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी (Acidity) की समस्या हो सकती है। सुबह नाश्ते में आपके सेब, केला और आम खाना फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा जब आप ऐसे फल खाएं जिनमें पानी बहुत अधिक होता है, जैसे- तरबूज या खरबूज इनके साथ कुछ भी खाने से बचने की जरूरत होती है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण पाचन की समस्या अधिक हो जाती है। इसके अलावा फल कब खाएं सवाल का जवाब इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस मौसम में कौन सा फल खा रहे हैं। उदाहरण के लिए गर्मी के मौसम में कच्चे और मीठे फलों को खाने की सलाह दी जाती है।