दिमाग में वृद्धि
सेंसरी एक्टिविटीज से बच्चे का दिमाग तेज होता है, जो उनकी मैमोरी को मजबूत करना और मुश्किल कार्यों को पूरा करने की क्षमता को बढ़ाता है।
भाषा का विकास
सेंसरी एक्टिविटीज बच्चों को बात करने के नए तरीके सीखने में मदद करती हैं। यह उनकी भाषा का विकास करती हैं और उन्हें नए लोगों के साथ बात करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
और पढ़ें : बच्चों को सताते हैं डरावने सपने, तो अपनाएं ये टिप्स
प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
बच्चों के लिए सेंसरी एक्टिविटीज कै दौरान जब वह अलग-अलग वस्तुओं से खेलते हैं, तो उन्हें प्रॉब्लम सॉल्विंग और डिसीजन मेकिंग स्किल सीखते हैं। इन एक्टिविटीज के दौरान नई परेशानियों का सामना करने में मदद मिलती है। इन एक्टिविटीज से वे न केवल अपनी परेशानी का सामना करना सीखते हैं। बल्कि अपने परेशानी को खुद ही मैनेज करना भी सीखते हैं।
सामाजिक संपर्क
बच्चों के लिए सेंसरी एक्टिविटीज का माहौल बच्चों को दूसरों के साथ बातचीत करने और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है, जो एक बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। वे अपने विचारों को साझा करना और नए रिश्ते बनाना शुरू करते हैं। सैंड एंड वॉटर टेबल सामाजिक संपर्क को प्रोत्साहित करने के लिए एक पसंदीदा एक्टिविटी है।
जन्म से बच्चे से ही अपनी इंद्रियों को समझने और नई जानकारी प्रोसेस करते हैं। वे अपने आस-पास की चीजों की बनावट और संसाधनों की खोज के माध्यम से आगे बढ़ते हैं। वे अपने आस-पास की दुनिया की समझ बनाना शुरू करते हैं। सेंसरी एक्टिविटी में बच्चों को शामिल करने का एक जरूरी हिस्सा है।
उम्मीद करते हैं कि आपको बच्चों के लिए सेंसरी एक्टिविटी क्यों जरूरी हैं इससे संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।