backup og meta

बच्चों के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स : यहां पाएं इन सप्लीमेंट्स के बारे में पूरी जानकारी

बच्चों के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स : यहां पाएं इन सप्लीमेंट्स के बारे में पूरी जानकारी

छोटे बच्चों यानी टॉडलर्स को कुछ भी खिलाना बहुत मुश्किल काम है, खासतौर पर अगर आपका बच्चा कुछ भी खाने में नखरे करता है। शायद अधिकतर माता-पिता यह नहीं जानते होंगे कि एक से चार की उम्र में बच्चों में फूड हैबिट्स (Food Habits) विकसित होती हैं। जो पूरी उम्र उनके संपूर्ण एपेटायट को प्रभावित करती हैं। बच्चों की खाने के प्रति खराब आदतें उनके स्वास्थ्य पर भी असर ड़ाल सकती हैं। इसके साथ ही विटामिन्स और मिनरल्स की कमी से भी उनके एपेटायट पर असर होता है। इस कमी को पूरी करने के लिए पेरेंट्स अक्सर अन्य विकल्पों यानी एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements) के बारे में सोच सकते हैं। आज हम बच्चों के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers) के बारे में बात करने वाले हैं। जानिए इनके बारे में विस्तार से। सबसे पहले एपेटायट स्टीमुलेंट्स क्या होते हैं, यह जान लेते हैं।

एपेटायट स्टीमुलेंट्स क्या है? (Appetite Stimulant)

मेडलिनप्लस (MedlinePlus) के अनुसार एपेटाइट में कमी तब होती हैं, जब हमारी कुछ भी खाने की इच्छा कम हो जाती है। मेडिकल टर्म में इसे एपेटाइट की कमी कहा जाता है। इसका कारण कुछ भी हो सकता है, जैसे कोई बीमारी या डेवलपमेंट स्टेजेस (Development Stages)। एपेटाइट की कमी के कारण प्रभावित व्यक्ति का वजन कम हो सकता है। ऐसे में एपेटायट स्टीमुलेंट की आवश्यकता हो सकती है। यही बात बच्चों पर भी लागू होती है। यदि आपके बच्चे की भूख उतनी तक कम हो गई है, कि उसे पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स न मिल रहे हों तो ऐसे में इनका प्रयोग किया जा सकता है। इन्हें आप भूख बढ़ाने वाली दवा मान सकते हैं।

कुछ मामलों में, आप जीवनशैली में बदलाव करके भी भूख को उत्तेजित किया जा सकता है। लेकिन, इन एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements) को कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के ना लें। अब जानते हैं बच्चों के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements) कौन से हैं।

और पढ़ें : बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स, तो ये आर्टिकल कर सकता है मदद

बच्चों के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स के बारे में जानें (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers)

बच्चों का सही से न खाना कोई नई या अनोखी बात नहीं है। अधिकतर बच्चे खाने को लेकर चूजी होते हैं। ऐसे में माता-पिता उनके एपेटायट को स्टीमुलेंट करने के लिए इन सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर सकते हैं।

एपेटिटोल एपेटाइट-वेट गेन (Appetitol Appetite-Weight Gain)

बच्चो के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers) में सबसे पहला है एपेटिटोल एपेटाइट-वेट गेन (Appetitol Appetite-Weight Gain)। यह एपेटाइट की कमी के कारण कम हुई भूख को बढ़ाने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन्स बच्चों की थकावट को कम करते हैं और एनर्जी को बढ़ाते हैं। अगर आपका बच्चा खाने में नखरे करता है तो आप के बच्चे के लिए यह नेचुरल एपेटायट स्टीमुलेंट लाभदायक साबित हो सकता है। लेकिन, अगर आप इसे अपने बच्चे को देना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यह सप्लीमेंट ऑनलाइन भी आसानी से उपलब्ध है। ऑनलाइन इस की कीमत है 3,829 रुपये है।

और पढ़ें : बच्चे के शरीर में प्रोटीन की कमी पर सकती है भारी, ना करें इन संकेतों को अनदेखा…

एक्टिवेट एपेटाइट स्टिमुलेटिंग सिरप बोतल (Aptivate Appetite Stimulating Syrup Bottle)

एप्टीवेट सिरप बच्ची की एपेटाइट को प्राकृतिक रूप से बूस्ट करने में लाभदायक है। इसे नेचुरल एलिमेंट्स से बनाया गया है,  इसलिए यह आपके बच्चे के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हो सकता है। इसके साथ ही इसे डायजेशन को बढ़ाने, इंस्टेस्टाइन के कीड़ों को खत्म करने और इंटेस्टायनल गैस को दूर करने में भी लाभदायक माना जाता  है। इस सिरप को अपने बच्चे को देने से पहले लेबल को अच्छे से पढ़ लें। अपनी मर्जी से इसे बच्चे को न दें, क्योंकि ऐसा करना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। 175 मिलीलीटर की इस सिरप की बोतल महज सौ रुपये में उपलब्ध है।

और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में बेस्ट डीएचए सप्लिमेंट : मां और बच्चे दोनों के संपूर्ण विकास के लिए है जरूरी!

झंडू टेस्टी एपेटाइट एनहांसर (Tasty Appetite Enhancer)

झंडू टेस्टी एपेटाइट एनहांसर को आयुर्वेदिक तरीके से बनाया गया है, ताकि एपेटाइट को सुधारा जा सके। बच्चों के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers) में से यह बेहद लाभदायक है। यह एपेटाइट को सुधारने के साथ-साथ डायजेशन को स्वस्थ बनाने और मेटाबोलिजम को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इस एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट का प्रयोग भूख को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए इसे लाभदायक माना जाता है। किन्तु, इसकी सलाह केवल तभी दी जाती है, अगर डॉक्टर इसे आपके बच्चे के लिए सही मानते हों। इसकी कीमत ऑनलाइन लगभग 500 रुपये है।

और पढ़ें:  Episode-5: डायबिटिक बच्चे किसी फाइटर से कम नहीं!

स्टिम्युलिव सिरप (Stimuliv Syrup)

फ्रांको-इंडियन फार्मास्युटिकल्स Pvt Ltd द्वारा बनाया गया यह स्टीमुलेंट सप्लीमेंट बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे बनाने के लिए हर्ब्स जैसे  भृंगराज, भूमि आंवला, चित्रक,निम्बा आदि का प्रयोग किया गया है। यह हर्ब्स न केवल वयस्कों और बच्चों एक डायजेस्टिव सिस्टम बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हालांकि, इस सिरप को सुरक्षित माना जाता है लेकिन नेचुरल और हर्बल सप्लीमेंट्स के भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपने बच्चे को दें। यह सिरप ऑनलाइन 150 रुपये में उपलब्ध है।

और पढ़ें : कहीं आपके बच्चे में तो नहीं है इन पोषक तत्वों की कमी?

सिद्धायु एपेटाइट योग (Siddhayu Appetite Yogue)

बच्चो के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers) में से यह सप्लीमेंट भी लाभदायक साबित हो सकता है। सिद्धायु एपेटाइट योग को खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। ताकि, बच्चों में हेल्दी एपेटायट को बढ़ाया जा सके। इसकी सलाह उन बच्चों को भी दी जा सकती है, जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है, जिन्हें पेट में दर्द की समस्या और अपच रहती है। इसमें अदरक, एलोवेरा और विदांग (Vidang) का प्रयोग किया गया है, जो स्वाथ्य के लिए पूरी तरह से लाभदायक माने जाते हैं। बच्चों में एपेटाइट की कमी का मुख्य कारण पैरासाइट्स  parasites  को माना जाता है। यह सप्लीमेंट्स इन्हें दूर करने में भी प्रभावी है।

सिद्धायु एपेटाइट योग या ऊपर दिए गए सभी एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements) को अपने बच्चे को देने से पहले डॉक्टर से अवश्य पूछें। यह सिरप भी आपको लगभग 300 रुपये में मिल जाएगा। यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। हम किसी भी सप्लीमेंट को अपनी मर्जी से लेने की सलाह नहीं देते हैं। यह तो थी बच्चो के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers) के बारे में पूरी जानकारी। इसके साथ ही अगर आप अपने बच्चे के एपेटायट को लेकर चिंतित हैं, तो इन चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

और पढ़ें : टोडलर ग्रोथ स्पर्ट्स : बच्चे की ग्रोथ के महत्वपूर्ण चरण, जानिए विस्तार से!

बच्चे का एपेटायट बढ़ाने के टिप्स

अगर आपका बच्चा सही से नहीं खाता है या खाने में नखरे करता है, तो माता-पिता का चिंता करना सामान्य है। क्योंकि, ऐसे में न केवल बच्चे का विकास सही से होने में समस्या हो सकती है। बल्कि उसे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। बच्चे का एपेटायट बढ़ाने के टिप्स इस प्रकार हैं :

  • बच्चे को बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट दें। एक बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट से बच्चे का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसे बच्चे और अपने दिन का महत्वपूर्ण मील बना लें।
  • आहार से तीस मिनटों पहले पानी पीने को दें। बच्चे को दूध से भी पहले सुबह सबसे पहले पानी दें। यही नहीं, खाने से तीस मिनट पहले उसे पानी पीने को कहें। खाना खाते हुए पानी पीने से बचें। इसका प्रभाव भी एपेटायट पर पड़ता है।
  • मूंगफली केवल एक मेवा नहीं है इसमें एपेटाइट बूस्टिंग (Appetite Boosting) और प्रोटीन बिल्डिंग गुण होते हैं। ऐसे में आप इन्हें भी अपने बच्चे को दे सकते हैं। इसके साथ ही दही भी बच्चे के पाचन शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
  • कई बच्चे केवल दूध पीना ही पसंद करते हैं और पेरेंट्स भी केवल दूध को ही उनका आहार मान लेते हैं। लेकिन, इनसे टॉडलर को पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स (Enough Nutrients) नहीं मिलते हैं। ऐसे में उन्हें अन्य चीजें और आहार देना जरूरी है।
  • बच्चे को अधिक शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें। यह तो हम सभी जानते हैं कि खेल खेलने और व्यायाम करने से एपेटाइट सुधरता है। अगर बच्चे का एपेटाइट कमजोर है, तो उसका प्ले टाइम बढ़ाएं। इससे उसे अधिक भूख लगेगी।
  • अपने बच्चे को खाने का महत्व समझाएं। उन्हें बताएं की सही और संतुलित आहार कितना जरूरी है। इसके साथ ही खुद भी उसका रोल मॉडल बनने की कोशिश करें। बच्चे अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं। खाने-पीने की आदतों में भी वो आपको फॉलो करेंगे।

Quiz : 5 साल के बच्चे के लिए परफेक्ट आहार क्या है?

और पढ़ें : बच्चे का बदलता व्यवहार हो सकता है बिहेवियरल डिसऑर्डर का संकेत!

उम्मीद है कि आप बच्चो के लिए एपेटायट स्टीमुलेंट सप्लीमेंट्स (Appetite Stimulant Supplements for Toddlers) के बारे में जान गए होंगे। अगर डॉक्टर आपके बच्चे को इन सप्लीमेंट्स को लेने की सलाह देते हैं तो ही उन्हें बच्चे को दें। लेकिन, इसके साथ ही बच्चे के खानपान का खास ध्यान दें। उनके आहार में विविधता लाएं, ताकि बच्चे उनकी खाने में दिलचस्पी बढे। इसके साथ ही बच्चे को कभी भी खाने के लिए फाॅर्स न करें। क्योंकि, ऐसा करने से उनका खाने के प्रति रूचि कम हो सकती है।

इसके साथ ही बच्चे को अच्छी आदतें सिखाएं जैसे हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करना (Right food), शारीरिक गतिविधियां (Physical Activity), पर्याप्त नींद (Enough Sleep) लेना आदि। यह आदतें पूरी उम्र आपके बच्चे के साथ रहेगी जिससे वो एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर पाएंगे। अगर आपका बच्चा खाने में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाता है, तो इस स्थिति में भी डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है। क्योंकि, इसका कारण कोई शारीरिक समस्या भी हो सकती है।

[embed-health-tool-vaccination-tool]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Making A Better World for Children with PFD.feedingmatters.org/?gclid=Cj0KCQjw24qHBhCnARIsAPbdtlIxTWuBiuPume7kMJdICuFb2E_4Fp9–9bBMO0CemLghzWS1rFNxmwaAlmCEALw_wcB. Accessed on 7/5/21

IFERS Wellness Center – Nutrilite Vitamins and Supplements. https://www.ifers.org/nutrilite-vitamins-and-supplements.html?gclid=Cj0KCQjw24qHBhCnARIsAPbdtlJFU0ZjxC8MPhtTJvFxB_hqeZ5I-XOlyzZs9iWk78LjBkptuhix2YEaAiHAEALw_wcB .Accessed on 7/5/21

Best Appetite Stimulant For Weight Gain of July 2021. https://productupdates.org/best-appetite-stimulant-for-weight-gain/

.Accessed on 7/5/21

Appetite Stimulation. https://uncfeedingteam.web.unc.edu/2017/02/21/appetite-stimulation/ .Accessed on 7/5/21

Use of cyproheptadine to stimulate appetite and body weight gain .https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/30825493/

.Accessed on 7/5/21

Current Version

01/12/2021

AnuSharma द्वारा लिखित

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Nikhil deore

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स, तो ये आर्टिकल कर सकता है मदद

डब्ल्यू-सिटिंग : कुछ ऐसे छुड़ाएं बच्चे की इस पोजीशन में बैठने की आदत को!


और द्वारा फैक्ट चेक्ड

Nikhil deore


AnuSharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/12/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement