
4. इनफाग्रो ए प्लस न्यूट्रिशनल मिल्क पाउडर (Enfagrow A+ Nutritional Milk Powder)
बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) में इनफाग्रो ए प्लस को भी शामिल किया जा सकता है। यह दो साल के बच्चों के लिए अच्छा प्रोडक्ट है। कंपनी का दावा है कि इस मिल्क पाउडर (Milk Powder) में पोषक तत्व जैसे कि विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो बच्चे में होने वाली किसी भी प्रकार की डेफिसिएंशी (Deficiency) का इलाज करते हैं। फिजिकल और कॉन्गिनिटव डेवलपमेंट के अलावा इसमें डीएचए भी पाया जाता है जो ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन डी और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो फिजिकल ग्रोथ में मददगार है। साथ ही जिंक,आयरन भी इसमें मौजूद हैं। यह वनिला फ्लेवर में उपलब्ध है।
और पढ़ें: शिशु को ग्राइप वॉटर देते वक्त रहें सतर्क,जितने फायदे उतने नुकसान
5. टाइनी स्पून्स (Tiny Spoons)
यह एक ऑर्गेनिक ब्रांड फूड है। अगर आप अपने बेबी के लिए बेस्ट बेबी फूड ब्रांड सर्च कर रहे हैं तो यह भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट है। जिसमें किसी प्रकार के प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स का यूज नहीं किया जाता। यह ताजे फलों से तैयार किया जाता है। यह 6 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए अच्छा प्रोडक्ट है। इसमें शक्कर, नमक या पानी कुछ नहीं मिलाया जाता है। इसकी पैकेजिंग भी बीपीए फ्री (BPA Free) है। फूड को डायरेक्टली पैक से कंज्यूम किया जा सकता है। इसे गर्म करने या पकाने की जरूरत नहीं होती है। ओपन करने के 24 घंटे के अंदर इसका उपयोग कर लेना चाहिए।
6.ओरमील (Ormeal)
यह भी टॉप सेलिंग ऑर्गेनिक बेबी फूड है। टाइनी स्पून्स की तरह ही यह भी फलों से बनता है। यह दो फ्लेवर में उपब्ध है। एक में एप्पल प्यूरी होती है तो दूसरे में एप्पल, स्ट्राबेरी और बनाना। इसमें एडेड शुगर, साल्ट और वाटर नहीं होता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स (Artificial flavors) भी नहीं होते हैं। बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) में ये भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
और पढ़ें: नवजात शिशु की मालिश के लाभ,जानें क्या है मालिश करने का सही तरीका
7. सिमिलेक एडवांस (Similac Advance)
सिमिलेक एडवांस भी एक अच्छा ब्रांड है जो सेफ और पोषक तत्वों से भरपूर फॉर्मूला उपलब्ध कराता है। यह 6 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए बेस्ट है। यह बच्चों की जरूरी डायट्री जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। यह वेजिटेरियन फूड है जिसमें कोलीन (Choline), आयरन (Iron), ओमेगा 3 (Omega 3), फोलिक एसिड (Folic acid) और फैटी एसिड्स (Fatty Acids) पाए जाते हैं जो बेबी के ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करते हैं। यह आसानी से पच जाता है और कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है जो बच्चे की ओवरऑल ग्रोथ के लिए जरूरी है। इसको बनाना भी बेहद आसान है।

8. स्लर्प फार्म ऑर्गेनिक बेबी सीरियल (Slurrp Farm Organic Baby Cereal)
बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स में यह भी एक बेहतर ऑप्शन है। यह 6 महीने या इससे बड़े बच्चों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एडेड फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव्स आदि नहीं पाए जाते। यह रियल स्ट्राबेरी से बना प्रोडक्ट है। यह रागी से बना होता है जिसमें चावल और गेहूं की तुलना में दस गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। जो बच्चे के बोन और ग्रोथ डेवलपमेंट में मदद करता है। इसमें कैल्शियम के साथ ही विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं।
नोट: बेबी के लिए किसी भी फूड प्रोडक्ट का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी फूड प्रोडक्ट्स हर बच्चे को सूट करें। इसलिए इस बारे में डॉक्टर ही उचित सलाह दे सकते हैं। ऊपर दी गई जानकारी को चिकित्सा विकल्प न मानें।
उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स (Best baby food brands) के बारे में जानकारी मिल गई होगी। इस प्रकार आप बेबी के लिए उचित फूड प्रोडक्ट्स चुन सकती हैं।अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।