शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखे भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। लेकिन,आंखों का कमजोर होना या खराब होना बहुत ही सामान्य है। आजकल छोटे-छोटे बच्चों की आंखे भी जल्दी खराब हो जाती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे पढ़ाई, मोबाइल या टीवी को अधिक ध्यान से देखने से आंखों में जोर पड़ता है, जिससे आंखें कमजोर हो सकती हैं या इसका एक कारण पौष्टिक आहार का सेवन न करना भी हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आंखों कि रोशनी को कैसे बढ़ाया जाए। जानिए, आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय।