हेल्दी फैटी फूड्स तैलीय मछलियां
सैलमन, टूना जैसी मछलियां तैलीय मछलियां होती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये फैटी एसिड बच्चे के इम्यून सिस्टम के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
हेल्दी फैटी फूड्स चीज़
चीज़ के टुकड़े देखते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है। चीज़ में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। यह एक हाई-कैलोरी फैटी फूड भी है।
हेल्दी फैटी फूड्स ड्राई फ्रूट्स
बच्चे को ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स के रूप में दे सकते हैं। जिससे बच्चे का स्वास्थ्य भी ठीक होगा और शरीर को नेचुरल फैट्स भी मिलेंगे।
इन फैटी फूड्स के अलावा अगर आप बच्चे को फैट्स देने में हिचकिचा रही हैं तो एक बार बच्चे के डॉक्टर से जरूर मिल लें। इसके अलावा आप किसी भी डायटिशियन की मदद भी ले सकती हैं।
और पढ़ें : स्तनपान करवाते समय न करें यह गलतियां
फैटी फूड्स से बनी रेसिपी बच्चे को खिलाएं
ड्राई फ्रूट के हलवे से भी मिलेगा बच्चों के लिए गुड फैट
बच्चों को हलवा वैसे भी बहुत पसंद होता है। इसके अलावा अगर आप बच्चे को ड्राई फ्रूट का हलवा दे रही हैं तो आप उसे कई चीजों से मिलने वाला गुड फैट दे रही हैं।

सामग्री :
- पिस्ता (बारीक कटे) – आधा कप
- अखरोट (बारीक कटे) – आधा कप
- बादाम (बारीक कटे) – एक कप
- इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
- खजूर कटे हुए – आधा कप
- चीनी – डेढ़ कप
- पानी – एक कप
- दूध – आधा कप
- घी – तीन टेबलस्पून
बनाने की विधि :
सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालें। इसे गरम होने दें, फिर इसमें पिस्ता, बादाम, अखरोट को हल्का सा भून लें। फिर इसमें खजूर और चीनी को पीस लें। अब इस पेस्ट को हलवे में मिलाएं। इसके बाद दूध और पानी मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें। लगभग पांच से सात मिनट तक इसे पकाएं। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें। ड्राई फ्रूट्स का हलवा तैयार है। आप इसे हल्का ठंडा कर बच्चे को परोसें।
ये कुछ फूड और रेसिपीज हैं, जिन्हें आप अपने बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं। इसके अलावा अंडे से भी बच्चे को कई सारी रेसिपीज बना कर खिला सकती हैं। ये सभी गुड फैट्स बच्चे के लिए जरूरी होने के साथ ही टेस्टी भी होगा।
ऐवोकाडो सैंडविच बनाकर बच्चों के लिए फैटी फूड्स का करें इंतजाम
बच्चों को सैंडविच बहुत पसंद होती है। इसलिए आप अपने बच्चे को फैटी फूड्स के रूप में ये ऐवोकाडो से बनी सैंडविच दे सकते हैं।

सामग्री :
बनाने की विधि :
एक कटोरे में मायोनीज डाल लें। इसमें शहद, नमक और काली मिर्च मिलाएं। एक ब्रेड लें और टमाटर, खीरा, प्याज और ऐवेकाडो को ब्रेड पर रखें। इसके ऊपर से मायोनीज का बना हुआ पेस्ट डालें। पूरे ब्रेड पर उसे अच्छे से फैलाएं। अब ऊपर से दूसरा ब्रेड रख दें। बच्चे को इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।