हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
एवोकैडो एक बहुत गुणकारी फल है। औषधीय गुणों से भरपूर यह फल बहुत स्वादिष्ट भी है। इसके तेल का इ्तेमाल कॉस्मेटिक्स के लिए भी किया जाता है। कुछ स्टडीज के मुताबिक एवोकैडो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यही नहीं एवोकैडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार लाता है और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम भी कर सकता है। इसके बीज से पैदा हुए चीजों को खाने से रोडेंट्स में ट्यूमर बनने की संभावना कम होती है।
यह हर्बल सप्लीमेंट्री कैसे काम करता है, इस बारे में पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से राय लें।
कुछ स्टडीज के अनुसार एवोकैडो और इसका ऑयल हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फोलिक एसिड होते हैं। कई स्टडीज का कहना है कि एवोकैडो एवोकैडो (Avocado) खाने से हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है, क्योंकि एवोकैडो के नियमित सेवन से LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) कोलेस्ट्रॉल, साथ ही साथ ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स में भी सुधार हो सकता है। स्टडीज के अनुसार है एवोकैडो या इसका तेल सब्जियों के साथ खाने से शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है।
एवोकैडो फाइबर रिच फल है। देखा जाए तो दूसरे खाद्य पदार्थों की तुलना इसमें 7% फाइबर ज्यादा होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। वजन घटाने और मेटाबोलिक हेल्थ के लिए फाइबर बहुत ही लाभकरी होता है।
एवोकैडो में एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिनमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन शामिल हैं। ये पोषक तत्व आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसके साथ ही मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं।
आइसोलेटेड सेल्स पर हुए स्टडीज से पता चलता है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व, प्रोस्टेट कैंसर को रोकने और कीमोथेरिपी के साइड इफेक्ट्स को कम करने में काफी मददगार होते हैं।
स्टडीज से पता चला है कि एवोकैडो और सोयाबीन के तेलों का अर्क पुराने ऑस्टियोअर्थराइटिस को भी काफी हद तक कम कर सकता है।
एवोकैडो का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का कार्य करती है। एवोकैडो में फ्रुक्टोज कम होता है, इसलिए इसके सेवन से पेट में गैस की आशंका भी कम होती है।
एवोकैडो डायरिया के उपचार के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। एवोकैडो में मौजूद पोटैशियम खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है। इसलिए डायरिया की समस्या होने पर या ऐसी किसी परेशानी से बचने के लिए एवोकैडो का सेवन करें।
अध्ययनों से पुष्टि की गई है कि एवोकैडो के नियमित सेवन से वजन आसानी से घटाया जा सकता है। इसका सेवन करने वाले अपना वजन और बीएमआई (BMI) नियंत्रित रख सकते हैं। एवोकैडो मेटाबॉलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम कर सकता है। एवोकैडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर तत्व वजन को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं।
यह आंखों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। एवोकैडो में ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार ल्यूटिन बढ़ती उम्र में आंखों या नजरों से जुड़ी होने वाली समस्याओं से यह बचाव कर सकता है। इसके अलावा, एवोकैडो में विटामिन-ई की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व होता है।
और पढ़ें: ज्वार क्या है?
ये विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के और विटामिन-बी6 का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा इसमें थाइमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड और जिंक जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। एवोकैडो के तेल में विटामिन-बी12 होता है, जो सोरायसिस के इलाज के लिए बेहद प्रभावी है।
अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से परामर्श करें, यदि:
दवाइयों की तुलना में हर्ब्स लेने के लिए नियम ज्यादा सख्त नहीं हैं। बहरहाल यह कितना सुरक्षित है इस बात की जानकारी के लिए अभी और भी रिसर्च की जरूरत है। इस हर्ब के सेवन से पहले इसके रिस्क और फायदे को अच्छी तरह से समझ लें। हो सके तो अपने हर्बल स्पेशलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे यूज करें।
इसके बीजों या पत्तों की बड़ी मात्रा जहरीली हो सकती है। हांलांकि इसकी विषाक्तता को लेकर पिछले 50 सालों में कुछ ही रिपोर्ट पब्लिश हुए हैं।
और पढ़ें : गुड़हल क्या है?
एवोकैडो से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे:
जरूरी नहीं कि इसका इस्तेमाल करने वाले हर लोग इन साइड इफेक्ट्स का अनुभव करें। कुछ साइड इफेक्ट्स हमारी लिस्ट में नहीं भी हो सकते हैं। साइड इफेक्ट्स यदि आप की चिंता का सबब बना हुआ है तो कृपया अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : जिनसेंग क्या है?
नीचे दिए इस वीडियो पर क्लिक कर समझें क्या खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है और कब खाना चाहिए।
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में ना करें।डॉक्टर या हर्बलिस्ट की राय के बिना इस दवा का इस्तेमाल नहीं करें।
और पढ़ें: चकोतरा क्या है?
अगर आप एवोकैडो (Avocado) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Avocado/https://avocado.org.au/Accessed on 15/12/2020
Avocado/http://www.fao.org/3/x6902e/x6902e06.htm/Accessed on 15/12/2020
Avocado: The Misunderstood Fruit/https://www.winchesterhospital.org/health-library/article?id=42466/Accessed on 15/12/2020
The Health Benefits of Avocados/https://selecthealth.org/blog/2018/03/ode-to-the-avocado/Accessed on 15/12/2020
Why Avocados Are a Healthy — and Delicious — Addition to Your Diet/https://health.clevelandclinic.org/why-avocados-are-a-healthy-addition-to-your-diet/Accessed on 15/12/2020