ऐमीनाक्राइन एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक है। यह दवा ग्राम पॉजिटिव या ग्राम निगेटिव बैक्टीरिया को खत्म करती है। त्वचा के जल जाने, कट जाने पर भी इस क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के जलने पर इस्तेमाल की जाने वाली प्रचलित दवा बरनॉल में इसी का संयोजन होता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
ऐमीनाक्राइन को डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक इस्तेमाल करें। इस दवा की खुराक आपके स्वास्थ्य स्थिति और आप इलाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर आधारित होती है। इस दवा के साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

यह दवा तभी ठीक से काम करती है जब शरीर मे इसकी मात्रा को एक कांस्टेंट लेवल पर रखा जाए। इसलिए इस दवा को समान अंतराल पर ही लें। याद रखें रोज इस दवा को एक ही समय पर लें।
अगर आप इस दवा का इस्तेमाल कर रहें हैं तो जब तक आपकी दवा खत्म नहीं होती तब तक आप इसका इस्तेमाल करना जारी रखें भले ही कुछ ही दिनों के भीतर लक्षण समाप्त हो जाएं। समय से पहले इस दवा का इस्तेमाल बंद करने से इंफेक्शन फिर से हो सकता है। अगर ऐसी स्थिति बनी रहती है या और अधिक खराब हो जाती है तो इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं।
अगर आप कुछ निश्चित बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकने के लिए इस दवा का इस्तेमाल कर रहें हैं तो डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही इस्तेमाल करें। बिना डॉक्टर की सहमति के आप इस दवा का इस्तेमाल बंद ना करें। अगर बुखार या रात में पसीना आना जैसे लक्षण विकसित होते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं।
[mc4wp_form id=’183492″]
ऐमीनाक्राइन को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। ऐमीनाक्राइन को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में ऐमीनाक्राइन के अलग-अलग ब्रांड है जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा- निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के ऐमीनाक्राइन को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें: ओमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में पता करें। इसको लेने का निर्णय आपका और आपके डॉक्टर का होता है। इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
अगर आपको इस दवा से या कोई दूसरी एलर्जी है तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं। अगर आपको दूसरी तरह की एलर्जी जैसे फूड्स, डाई, प्रिसर्वेटिव या पालतू जानवरों आदि से एलर्जी हो तो अपने हेल्थकेयर प्रोफेशनल से बात करें। नॉनप्रिस्क्रिप्शन प्रोडक्ट के लिए लेबल या पैकेज सामग्री पर लिखी बातों को ध्यान से पढ़ें।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं में ऐमीनाक्राइन के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। ऐमीनाक्राइन लेने से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
और पढ़ें: नॉरफ्लोक्स टीजेड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, खुराक और सावधानियां
तुरंत मेडिकल सेवाओं की सहायता लें अगर आपको ये सारे एलर्जिक रिएक्शन दिखाई देते हैं जैसे हीव्स, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, होंठ, जीभ या गले मे सूजन आदि।
अगर आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स महसूस हों तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को कॉल करें;
सभी को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। हालांकि आपको यहां सारे साइड इफेक्ट्स नहीं बताए गए हैं। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो ऐमीनाक्राइन उसके साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें।
सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें। अगर आप नीचे बताई गई दवा का उपयोग कर रहे हैं तो ऐमिनाक्राइन के उपयोग के लिए डॉक्टर से पूछें :
ऐमीनाक्राइन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार इंटरैक्ट कर सकती है। इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को जरूर बताएं खासकर आपको निम्नलिखित समस्याएं हैं;
ऐमीनाक्राइन आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिसकी वजह से आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या फिर दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
ऐमीनाक्राइन निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध होता है;
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और बेबी पुशिंग से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
AMINACRINE HYDROCHLORIDE/https://drugs.ncats.io/drug/OR5RM3Q5QL/ Accessed on 06/12/2019
Aminacrine/https://go.drugbank.com/drugs/DB11561/ Accessed on 15th March 2021
Aminacrine/ https://www.drugfuture.com/chemdata/aminacrine.html/Accessed on 15th March 2021
use tolerance of Burnol Plus Antiseptic Cream/https://www.hra.nhs.uk/planning-and-improving-research/application-summaries/research-summaries/use-tolerance-of-burnol-plus-antiseptic-cream/Accessed on 15th March 2021
Aminacrine/ https://www.drugbook.in/aminacrine.html/Accessed on 15th March 2021
Current Version
15/03/2021
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare