backup og meta

खाएं ये डेंगू आहार, जल्द ठीक हो जाएंगे आप

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/03/2021

    खाएं ये डेंगू आहार, जल्द ठीक हो जाएंगे आप

    डेंगू एक वायरस से होने वाली बीमारी है। इस वायरस का संक्रमण एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। खास बात यह है कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर गंदे पानी की बजाय साफ पानी में पनपता है। इसलिए बरसात में गमलों, कूलरों, टायर आदि में एकत्रित हुए पानी में यह मच्छर ज्यादा पाया जाता है। डेंगू बुखार तेजी से अपने पांव पसार रहा है। यह ज्‍यादातर शहरी क्षेत्र में फैलता है। यदि डेंगू बुखार के लक्षण शुरुआत में पता चल जाएं तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।

    डेंगू कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है। यह बहुत जरुरी है कि जिसे डेंगू हुआ हो, वह अच्‍छी डाइट ले क्‍योंकि सही प्रकार की डाइट से आपका शरीर जल्‍दी ठीक हो सकता है।

    और पढ़ें : Flax Seeds : अलसी के बीज क्या है?

    डेंगू क्या है ?

    डेंगू (Dengue) एक वायरस है, जो एडीज इजिप्टी (Adese aegypti) मच्छर के लार में मौजूद होता है। एडीज मच्छर के काटने से यह संक्रामक रोग होता है। अंग्रेजी में इसे ब्रेक-बोन (Break-Bone Fever) यानी हड्डी तोड़ बुखार  भी कहते है।

    क्या है डेंगू के लक्षण?

    डेंगू से ग्रसित व्यक्ति में बहुत तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते और जोड़ों के दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन, डेंगू के गंभीर मामलों में खून बहना और ब्लड प्रेशर में में अचानक से गिरावट आना यानी ब्लड प्रेशर का घटना य बढ़ना जैसे लक्षण भी सामने आते हैं। गंभीर मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इसके अलावा जी मिचलाना तेज बुखार, उल्टी होना और कमजोरी  महसूस होना इसके लक्षण हैं ।

    डेंगू का इलाज कैसे करें

    • मरीज को साधारण डेंगू बुखार है तो उसका इलाज व देखभाल घर पर किया जा सकता है। इसके अलावा, ब्लड टेस्ट और प्लेटलेट्स काउंट की जांच की जाती है।
    • डॉक्टर के परामर्श पर पैरासिटामोल ले सकते हैं।
    • एस्प्रिन (डिस्प्रिन आदि) कत्तई न लें। इनसे ब्लड प्लेटलेट्स कम हो सकते हैं।
    • अगर बुखार 102 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा है तो मरीज के शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें।
    • सामान्य खाना खाने के लिए देते रहे। साथ ही पपीतेकिवी और ड्रैगन फ्रूट आदि तरह के फल देना चाहिए।
    • इन सभी चीजों के साथ मरीज को आराम करने दें।

    डेंगू से बचाव के लिए क्या खाएं 

    1. डेंगू आहार में खाएं संतरा

    रोगी को डेंगू आहार में संतरा शामिल करना चाहिए। इस बीमारी में आपको खूब सारे संतरे खाने या इसका जूस पीना चाहिए। संतरे में एनर्जी और खूब सारा विटामिन-सी होता है। यह पाचन क्रिया मजबूत बनाता है और शरीर में एंटीबॉडी का विकास करता है। इससे बुखार जल्‍द ठीक हो जाता है। संतरा आपके शरीर के अंदर के विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। संतरा हर तरह से आपका डेंगू दूर करने में मदद करता है। 

    2. डेंगू आहार में खाएं पपीता

    पपीता तो सदियों से रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है, अक्सर आपने देखा या सुना होगा कि डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट पपीता या पपीते के पत्तों को खाने के लिए कहते हैं। क्योंकि इसमें कई सारे औषधि गुण होते हैं, जो डेंगू जैसी बीमारी से निपटने में मददगार होते हैं।

    और पढ़ें : इन आसान तरीकों से करें डेंगू से बचाव

    3.दलिया और खिचड़ी डेंगू आहार में खाएं  

    डेंगू रोगी के लिए सबसे अच्‍छा आहार है द‍लिया। यह शरीर को ऊर्जा देता है और आसानी से खाया भी जा सकता है। यह आसानी से पच भी जाता है। दलिया या खिचड़ी बहुत से लोगों को पसंद नहीं होती पर इसमें एक बीमार व्यक्ति के लिए बेहद लाभादायक होती है।

    4. डेंगू आहार में पिएं हर्बल टी

    जिन्‍हें तेज बुखार है वे हर्बल-टी पी कर आराम पा सकते हैं। इसमें अदरक, पेपरमिंट और इलायची डालकर भी पी सकते हैं। इन सभी में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है,जो डेंगू को सही करने में बेहद कारगर होते हैं। 

    5. डेंगू आहार में पिएं नारियल पानी

    जब आप डेंगू बुखार से परेशान हो रहे हों, तो उस दौरान नारियल पानी पिएं। इसमें एलेक्‍ट्रोलाइट्स, मिनरल और अन्‍य जरुरी पोषक तत्‍व होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। 

    6.फलों का रस है डेंगू आहार में सबसे सही

    डेंगू बुखार में विटामिन-सी वाले फलों का रस जरुर पीना चाहिए। यह एक ऐसा डेंगू आहार है जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन-सी, स्‍ट्रॉबेरी, अमरूद, कीवि, संतरा और पपीते में पाया जाता है। यह बैक्‍टीरिया और वायरस को भी मार भगाता है। 

    और पढ़ें : Garcinia : गार्सिनिआ क्या है ?

    7.डेंगू आहार में प्रोटीन को करें शामिल 

    डेंगू बुखार के मरीज को दूध या अंडों का सेवन करना चाहिए क्‍योंकि इसमें बहुत अधिक प्रोटीन होता है। आप चाहें तो चिकन और मीट का भी सेवन कर सकते हैं। 

    8.सूप:

    डेंगू के दौरान हड्डियों में काफी ज्‍यादा दर्द होता है, जिसमें सूप पीने से आराम मिल सकता है। सूप पीने से पेट की भूख मिटती है और मुंह का टेस्‍ट भी बदलता है। और उसी के साथ सूप में बहुत से अलग तरीके के सब्जिया भी होती हैं, जिनसे आपको ताकत मिलती है।

    9.नींबू जूस:

    नींबू का रस शरीर से गंदगी बाहर कर शरीर को स्‍वस्‍थ बनाने में मदद करता है। इसी के साथ निम्बू पानी से मुंह का स्वाद भी बदलता हैं।

    डेंगू में क्या नहीं खाना चाहिए?

    • ऑयली (फ्राइड) खाद्य पदार्थ- इस समय के दौरान तैलीय भोजन से बचना चाहिए। हल्के आहार का चयन करना सबसे बेहतर विकल्प है। तैलीय भोजन में बहुत अधिक वसा होता है जिससे उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उच्च कोलेस्ट्रॉल (हाई कोलेस्ट्रॉल) हो सकता है।
    • कैफीन युक्त पेय पदार्थ- इस समय के दौरान शरीर को तरल पदार्थों की आवश्यकता होती है लेकिन, कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन ड्रिंक्स की वजह से हृदय गति, थकान और मांसपेशियों की समस्या शुरू हो सकती है। यह आपकी रिकवरी में बाधा डाल सकता है, इसलिए इनका सेवन न करें।
    • मसालेदार भोजन- डेंगू के मरीजों स्पाइसी फूड का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिड की समस्या हो सकती है। कभी-कभी ज्यादा मसालेदार खाने की वजह से अल्सर भी हो सकता है। एक बीमारी से लड़ते-लड़ते मसालेदार खाने की वजह से आप दूसरी बीमारी को न्योता दे सकते हैं।

    आप इन सभी दिए गए आहारों से डेंगू कइ बुखार में खा सकते हैं। ये सब चीज़े न सिर्फ डेंगू के वक़्त खाने में सुरक्षित है पर आपके डेंगू बुखार को काम करने हेतु भी मदद करता हैं। इसीलिए डेंगू बुखार के वक़्त यह सभी आहार आराम से बिना किसी संकोच के आप खा सकते हैं।  

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement