2. डेंगू आहार में खाएं पपीता
पपीता तो सदियों से रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है, अक्सर आपने देखा या सुना होगा कि डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट पपीता या पपीते के पत्तों को खाने के लिए कहते हैं। क्योंकि इसमें कई सारे औषधि गुण होते हैं, जो डेंगू जैसी बीमारी से निपटने में मददगार होते हैं।
और पढ़ें : इन आसान तरीकों से करें डेंगू से बचाव
3.दलिया और खिचड़ी डेंगू आहार में खाएं
डेंगू रोगी के लिए सबसे अच्छा आहार है दलिया। यह शरीर को ऊर्जा देता है और आसानी से खाया भी जा सकता है। यह आसानी से पच भी जाता है। दलिया या खिचड़ी बहुत से लोगों को पसंद नहीं होती पर इसमें एक बीमार व्यक्ति के लिए बेहद लाभादायक होती है।
4. डेंगू आहार में पिएं हर्बल टी
जिन्हें तेज बुखार है वे हर्बल-टी पी कर आराम पा सकते हैं। इसमें अदरक, पेपरमिंट और इलायची डालकर भी पी सकते हैं। इन सभी में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है,जो डेंगू को सही करने में बेहद कारगर होते हैं।
5. डेंगू आहार में पिएं नारियल पानी
जब आप डेंगू बुखार से परेशान हो रहे हों, तो उस दौरान नारियल पानी पिएं। इसमें एलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल और अन्य जरुरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।
6.फलों का रस है डेंगू आहार में सबसे सही
डेंगू बुखार में विटामिन-सी वाले फलों का रस जरुर पीना चाहिए। यह एक ऐसा डेंगू आहार है जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन-सी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, कीवि, संतरा और पपीते में पाया जाता है। यह बैक्टीरिया और वायरस को भी मार भगाता है।