brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

खून से जुड़ी 35 आश्चर्यजनक बातें जो आप नहीं जानते होंगे

मानव रक्त महत्वपूर्ण तरल पदार्थ है। रक्त के बिना कोई भी इंसान जीवित नहीं रह सकता है। शरीर में ऑक्सिजन पहुंचाने का कार्य रक्त द्वारा ही होता है। शरीर में ब्लड की कमी होने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है, लेकिन क्या यह सिर्फ शरीर में ऑक्सिजन पहुंचाने का काम करता है? जी नहीं। रक्त के अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी हैं। आइए जानते हैं ब्लड से जुड़ी रोचक बातें जिनके बारे में अब तक आप अनजान होंगे।

खून से जुड़ी 35 आश्चर्यजनक बातें जो आप नहीं जानते होंगे

ब्लड से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स:

  • मनुष्य के शरीर के वजन का लगभग 7% रक्त से बना होता है।
  • ब्लड में प्लेटलेट्स, सफेद रक्त कोशिकाएं (WBC) और लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) मौजूद होती हैं।
  • रक्त में एक पीला तरल मौजूद होता है, जिसे रक्त प्लाज्मा के रूप में जाना जाता है
  • ब्लड प्लाज्मा मुख्य रूप से पानी से बना होता है। 90% ब्लड प्लाज्मा पानी है।
  • ब्लड प्लाज्मा में हार्मोन, ग्लूकोज, प्रोटीन, गैस, इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भी होते हैं।

और पढ़ें – पुरुष और महिला में ब्रेन डिफरेंस से जुड़ी इन इंटरेस्टिंग बातों को नहीं जानते होंगे आप

  • रक्त में केवल लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) ऑक्सिजन लेजाने का कार्य करती हैं।
  • रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन होता है। हीमोग्लोबिन वास्तव में एक प्रोटीन है, जिसमें आयरन होता है।
  • एक वयस्क मानव शरीर में लगभग 2 मिलियन लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) हर एक सेकंड में मर जाती हैं।
  • बॉन मेरो में लगभग 2 मिलियन लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) का उत्पादन हर एक सेकंड में किया जाता है, ताकि वे मृत कोशिकाओं के बदले फिर से नए कोशिकाएं बनाएं।
  • मनुष्य के पूरे जीवनकाल में हृदय 1.5 मिलियन बैरल रक्त पंप करता है। यह ट्रेन के 200 टैंक कारों को पूरी तरह से भरने के लिए पर्याप्त रक्त माना जाता है।
  • हर दो सेकंड में दुनियाभर में किसी न किसी को रक्त की आवश्यकता होती है।
  • रक्त दान करने से किसी व्यक्ति की शारीरिक ऊर्जा कभी कम नहीं होती है।
  • रक्तदान करते समय द्रव में आई कमी वास्तविक तौर से कुछ घंटों के भीतर फिर से बन जाती है।
  • रक्तदान के दौरान लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) की संख्या को बदलने में 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है।
  • दुनियाभर में हर 8 मिनट में एक व्यक्ति रक्त दान करता है।
  • अस्पताल में आने वाले प्रत्येक 10 लोगों में से एक व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है।
  • ब्लड क्लॉटिंग के लिए प्लेटलेट्स जिम्मेदार होते हैं। कटने या चोट लगने पर होने वाले ब्लीडिंग से प्लेटलेट्स ही बचाता है।
  • कटने या चोट लगने से होने वाली ब्लीडिंग रुकना जरूरी है। लेकिन, अगर हार्ट के ब्लड वेसल्स में ब्लड जम जाए तो हार्ट अटैक हो सकता है, ठीक वैसे ही अगर ब्रेन में ब्लड जम जाए तो ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है।

[mc4wp_form id=’183492″]

  • ब्लड सिर्फ शरीर के अलगअलग हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने का कार्य नहीं करता है। यह शरीर की कोशिकाओं को पोषक तत्व भी पहुंचाता है। यही नहीं यह अवांछित पदार्थों को भी कोशिकाओं से दूर ले जाता है।
  • ब्लड प्रेशर वास्तव में ब्लड वेसल्स की दीवारों पर रक्त द्वारा दबाव डालता है।

और पढ़ें – कोरोना वायरस की सही जानकारी ही बचा सकती है इस संक्रमण से, इस क्विज से टेस्ट करें अपना नॉलेज

  • हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की संभावना बढ़ाता है।
  • ब्लड प्रेशर हर व्यत्कि में अलग हो सकता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है।
  • एक नए जन्मे बच्चे के शरीर में लगभग 1 कप ब्लड होता है।
  • एक वयस्क पुरुष के शरीर में मौजूद रक्त की औसत मात्रा 5.6 लीटर होती है जबकि एक वयस्क महिला के शरीर में औसतन 4.5 लीटर रक्त होता है।
  • ब्लड ग्रुप A, B, AB और O के बारे में हम सभी जानते हैं, जो ABO प्रणाली का एक हिस्सा है। लेकिन, लगभग 30 विभिन्न प्रकार के ब्लड ग्रुप भी होते हैं। अगर आप सेहत से जुड़ी कोई परेशानी महसूस करते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

और पढ़ें – 70 इंच के हैं दुनिया के सबसे बड़े ब्रेस्ट, जानें ब्रेस्ट से जुड़े ऐसे ही शॉकिंग फैक्ट्स

  • 30 मिलीलीटर खून में 150 बिलियन लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं।
  • गाय में 800 प्रकार के ब्लड टाइप होते हैं।
  • हृदय से पूरे शरीर में 1 बूंद रक्त को पहुंचने में 20 से 60 सेकेंड का समय लगता है।
  • खून के एक पाइंट में 2.4 ट्रिलियन लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं।
  • संपूर्ण रक्त लाल नहीं होता है। क्रैब्स (केकड़े) का खून नीला होता है और केंचुओ के खून का रंग हरा होता है।

और पढ़ें – खरबों गंध (स्मैल) को पहचानने की ताकत रखती है हमारी नाक, जानें शरीर से जुड़े ऐसे ही रोचक तथ्य

  • भारत में O ब्लड ग्रुप सबसे अधिक सामान्य है। इसके बाद बी ब्लड ग्रुप और एबी आते हैं।
  • डॉ कार्ल लैंडस्टीनर ने मनुष्यों में मौजूद मुख्य ब्लड ग्रुप ए, बी, एबी और ओ की खोज 1901 में की थी।
  • रक्त दान करना आपके लिए केवल एक घंटे की प्रक्रिया होती है जबकि दूसरे व्यक्ति के लिए एक नई जिंदगी।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और रक्त संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी और इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स भी आपको पसंद आए होंगे। हमारी फन फैक्ट्स केटेगरी में आप ऐसे ही दूसरे आर्टिकल पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

Dr Sharayu Maknikar
Dr Sharayu Maknikar
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/08/2020