brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

70 इंच के हैं दुनिया के सबसे बड़े ब्रेस्ट, जानें ब्रेस्ट से जुड़े ऐसे ही शॉकिंग फैक्ट्स

क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर की अधिकतर महिलाएं गलत साइज का ब्रा पहनती हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा ब्रेस्ट साइज क्या है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जानें ब्रेस्ट से जुड़े रोचक तथ्य और साइंस फैक्ट्स जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।

70 इंच के हैं दुनिया के सबसे बड़े ब्रेस्ट, जानें ब्रेस्ट से जुड़े ऐसे ही शॉकिंग फैक्ट्स

ब्रेस्ट फैक्ट जिन्हें नहीं जानते होंगे आप

  • दुनिया के सबसे बड़े ब्रेस्ट का साइज है 177.8 सेंटीमीटर (70 इंच)। दुनिया के सबसे बड़े ब्रेस्ट का खिताब द वर्ल्ड बुक ऑफ गिन्नीज ने एन्नी हॉक्निस-टर्नर को दिया है। उनके ब्रेस्ट का अंडर ब्रेस्ट का साइज 109.22 सेंटीमीटर यानी 43 इंच है और ओवर निप्पल का साइज 177.8 सेंटीमीटर यानी 70 इंच है।
  • जिस प्रकार शरीर का दायां और बायां हर भाग अलग-अलग होता है उसी प्रकार बायां ब्रेस्ट दाएं ब्रेस्ट से बड़ा होता है।
  • सभी स्तनधारी जानवरों में ब्रेस्ट का बढ़ना बच्चों को दूध पीलाने के लिए होता है। वहीं इंसानों में ऐसा नहीं होता ब्रेस्ट प्यूबर्टी के समय से ही बढ़ने शुरू हो जाते हैं।

और पढ़ें : क्या ब्रेस्ट सकिंग कैंसर का कारण बन सकता है ?

बढ़ता-घटता है स्तन का आकार

ब्रेस्ट से जुड़ा तथ्य एक यह भी है कि ब्रेस्ट का आकार घटता-बढ़ता रहता है। प्रेग्नेंसी हो या मासिक धर्म हो ब्रेस्ट का साइज बढ़ा सकते हैं। वहीं हर रोज महिला का मात्र एक ब्रेस्ट ही 450 मिलीलीटर दूध बना सकता है। इतना ही नहीं, यौन उत्तेजना के दौरान भी ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है।

ब्रेस्ट साइज, शेप और गलत ब्रा

  • हर महिला के ब्रेस्ट का साइज ही नहीं उनका शेप भी अलग-अलग प्रकार का हो सकता है। कुछ के ब्रेस्ट के​ निप्पल प्वॉइंटेड, कुछ के बाहर की तरफ, कुछ के सीधे आदि प्रकार के हो सकते हैं।
  • दुनिया भर की अधिकतर महिलाएं गलत साइज का ब्रा पहनती हैं। कभी वह कप साइज गलत तय करती हैं तो कभी बैंड साइज। ब्रेस्ट फैक्ट की बात करें तो अधिकतर महिलाओं को तो यह भी अंदाजा नहीं होता कि ब्रा का साइज कैसे तय किया जाए?
  • अमेरिका और यूके में की गई स्टडी के अनुसार दुनियाभर में इन दिनों ब्रेस्ट के साइज में आ रहे बदलाव की भी चर्चा है।
  • यह ब्रेस्ट फैक्ट है कि साइज के बढ़ने के साथ ब्रेस्ट रिडक्शन के मामले भी बढ़ रहे हैं। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन (American Society of Plastic Surgeons) के अनुसार ब्रेस्ट रिडक्शन में सन् 2016 से 2017 में ग्यारह प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है।

और पढ़ें : Breast Cancer Genetic Testing : ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक टेस्टिंग क्या है?

निप्पल से हो सकता है ऑर्गेज्‍म

कई महिलाएं ब्रेस्ट के निप्पल के सहारे सिर्फ उत्तेजित ही नहीं होती बल्कि वह निप्पल स्टीमूलशन से चरम सुख तक भी पहुंच सकती हैं।

ब्रेस्ट प्रदर्शन को कानूनन मंजूरी

हवाई, टेक्सस, ओहियो, न्यू यॉर्क में ब्रेस्ट प्रदर्शन को कानूनन मान्यता प्राप्त है। यानी अगर आप ब्रा नहीं पहनना चाहती हैं तो इन देशों में किसी प्रकार की आपत्ती नहीं होती।

और पढ़ें : आप वास्तव में सेक्स के बारे में कितना जानते हैं?

ब्रा स्टडी में मिल सकती है डिग्री

यदि ब्रा और ब्रेस्ट में आप दिलचस्पी रखते हैं तो यह आपके लिए डिग्री भी दिला सकती है। चाइना में ब्रा स्टडी एक अलग से कोर्स है, जो आपको कॉलेज की डिग्री दिला सकता है।

ब्रेस्ट पकड़ने से ऑक्सीटोसिन होर्मोन रिलीज होता है

ऑक्सीटोसिन को ही लव होर्मोन भी कहा जाता है। गले लगने या बच्चे को दूध पिलाने आदि में यह लव होर्मोन ऑक्सीटोसिन ही काम आता है। यह प्यार की भावना को बढ़ाने के काम आता है। माना जाताा है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह होर्मोन ज्यादा रिलीज होता है। ब्रेस्ट फैक्ट की बात करें तो ब्रेस्ट को पकड़ने से भी यह होर्मोन रिलीज होता है। यही कारण है कि महिलाएं ब्रेस्ट से उत्तेजित होती हैं।

बूब को ताड़ना बढ़ा सकता है आपकी जिंदगी का समय

माना जाता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष जल्दी मर जाते हैं। पुरुषों की जिंदगी लंबी करने के लिए भारत में महिलाएं करवाचौथ का व्रत भी रखती हैं। ऐसे में कई अन्य तरकीब अपनाई जा रही हैं ताकि पुरुषों की जिंदगी का समय बढ़ जाए। ऐसे में ब्रेस्ट फैक्ट यह है कि पुरुष अगर ब्रेस्ट को कई देर तक देखें तो भी उनकी आयु बढ़ती है। यह हम नहीं बल्कि इंटरनल मेडिसीन में प्रकाशित एक स्टडी का कहना है।

और पढ़ें : तरह-तरह के कॉन्डम फ्लेवर्स से लगेगा सेक्स लाइफ में तड़का

 कैंसर जेनेटिक होता है

कई लोगों को यह संदेह होता है कि ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक होता है। ऐसे में यदि उनके परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर नहीं है तो उन्हें भी नहीं होगा। विशेषज्ञ ऐसा नहीं मानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेस्ट फैक्ट यह है कि यह किसी को भी हो सकता है। हां कुछ प्रतिशत लोगों में ही यह जेनेटिक होता है।

ब्रा पहनने से कैंसर होता है

हर जगह यह कहा जाता है कि ब्रा पहनने से खासकर अंडरवायर ब्रा के कारण ब्रेस्ट कैंसर होता है। सन् 2014 में कैंसर एपिडेमियोलोजी बायोमार्कर एंड प्रिवेंशन (Cancer Epidemiology Biomarkers & Prevention) की स्टडी के अनुसार यह एक मिथक ही है। शोध का कहना है कि हार्मोन या अन्य कारणों की वजह कैंसर करने में ज्यादा होती है बजाए कि ब्रा के गलत साइज या स्टाइल के।

कम पैसे कमाने वालों को बड़े ब्रेस्ट पसंद आते हैं

वीरने और मार्टिन द्वारा की गई दो अलग-अलग स्टडी में यह पाया गया है कि जो आर्थिक रूप से कमजोर आदमी होते हैं उन्हें बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाएं पसंद आती हैं। ब्रेस्ट फैक्ट यह है कि जो पुरुष आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं उन्हें छोटे या सामान्य ब्रेस्ट वाली महिलाएं अट्रैक्ट करती हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सर्जरी या अन्य तरीके अपनाकर यदि आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने की सोच रही हैं तो इस स्टडी की ओर ध्यान दें।

ब्रेस्ट फैक्ट है कि ब्रेस्ट अट्रैक्शन का आधार पुरुषों में ही नहीं बच्चों के लिए भी होता है। पुरुष जहां उसके आकार-प्रकार से आकर्षित होते हैं। वहीं नवजात शिशु दूध की खुशबू से आकर्षित होता है।

medical
डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist
Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/04/2021