स्तन में गांठ या ब्रेस्ट लम्प (breast lump)
ब्रेस्ट लम्प एक तरह का टिश्यू डेवलोपमेन्ट है जी की ब्रेस्ट के अंदर होता है। इसमें काफी दर्द भी रहता है। कई बार यह कैंसर का कारण भी बन जाती है। कभी -कभी चोट लगने के कारण भी ऐसा होता है। ब्रेस्ट लम्प (breast lump) का एक कारण फाइब्रोसिस्टिक स्तन हो सकता है जो की खतरे की बात नहीं है। पर अगर आपको ज्यादा दर्द रहता है और गांठ महसूस होती है तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
और पढ़ें : Breast MRI : ब्रेस्ट एमआरआई क्या है?
ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer)
अगर आपका ब्रेस्ट का आकार हमेशा नॉर्मल लगता है और अचानक आप ध्यान दें की आपके ब्रेस्ट साइज में बहुत अंतर आने लगा है तो यह चिंता की बात है। यदि स्तनों का आकर अचानक बदले तो डॉक्टर से इसकी जांच जरूर करवाएं।
और पढ़ें : ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए करें ये 6 योगासन
असिमेट्रिक ब्रेस्ट (asymmetry breast)
असिमेट्रिक ब्रेस्ट स्तनों के प्रकार में से एक है। इनका मतबल होता है कि आकार में असमानता। इस तरह के बूब्स आकार में एक- दूसरे के समान नहीं होते हैं। इसमें से एक का आकार दूसरे वाले की तुलना में बड़ा होता है। वैसे महिलाओं में यह स्थिति बहुत ही आम है। ब्रेस्ट का साइज एक-दूसरे से बहुत कम ही भिन्न होता है कि गौर न किया जाए तो खुद को भी पता नहीं चलता है। इस तरह के स्तनों पर आपकी ब्रा (bra) बिल्कुल ठीक बैठती है।
और पढ़ें : अंडरवायर ब्रा पहनने से होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ?
जेनेटिक
ज्यादातर मामलो में स्तन के आकर में अंतर का कारण स्पष्ट नहीं होता तब इसे आनुवंशिक ही मान सकते हैं। यह एक नॉर्मल स्थिति है जिसमे अंतर भी बहुत कम ही होता है जो की ज्यादा पता भी नहीं चलता।
ब्रेस्ट साइज को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सवाल – क्या स्तनपान कराने से निप्पल्स का आकार बदल जाता है?
जवाब – हां, स्तनपान के दौरान स्तनों और निप्पल्स के आकार का बदलना बड़ा ही आम है। हालांकि, यह अपने आप ठीक भी हो जाता है। लेकिन, ज्यादा समय तक रहने के बाद और अनुपचारित रहने पर निप्पल्स में सिकुड़न, शिथिलता और गांठ हो सकती है। इसे व्यायाम और उचित खानपान से ठीक करने में मदद मिल सकती है।