backup og meta

बढ़ती उम्र सिर्फ जिंदगी ही नहीं हाइट भी घटा सकती है

बढ़ती उम्र सिर्फ जिंदगी ही नहीं हाइट भी घटा सकती है

बचपन से जब हम जवानी की दहलीज तक आते हैं तो हमारी हाइट बढ़ती चली जाती है पर क्या आपने कभी सोचा है कि बढ़ती उम्र हाइट घटा भी सकती है? अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में जानें बढ़ती उम्र और बुढ़ापे से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे।

बढ़ती उम्र और जल्दी नींद खुलना

‘अर्ली टू बेड, अर्ली टू राइज’ जैसी अच्छी आदत हम फॉलो करना चाहते पर ऐसा हो नहीं पाता। चिंता की कोई बात नहीं, जब आप बुढ़ापे में जाएंगे तो यह अपने आप होने लगेगा। दरअसल, एक रिसर्च से पता चला है कि बुजुर्ग व्यक्ति रात होते ही जल्दी सोने लगते हैं और अल  सुबह उनकी नींद खुल जाती है। इसी तरह कई अजीबो-गरीब तथ्य बुढ़ापे से जुड़े हैं। जानते हैं बढ़ती उम्र से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।

बढ़ती उम्र से जुड़े 11 तथ्य

  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है दवाएं, बीमारी (जुकाम, फ्लू, मसूड़ों की बीमारियां आदि) और एलर्जी जैसी चीजें आपकी गंध और स्वाद को भांपने की क्षमता को कम कर देती है। इससे बूढ़े लोगों के आहार और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। 
  • बुढ़ापे में पुरुष अपने जीवनसाथी के साथ रहने की इच्छा रखते हैं जबकि ज्यादा उम्र की महिलाएं अकेले रहना पसंद करती हैं।
  • आपकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है आपकी हाइट वैसे-वैसे कम होती जाती है। होता यह है कि रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद खाली जगह जिन्हें कशेरुक (Vertebrae) कहा जाता है। उम्र के साथ-साथ पास आने लगती हैं। इससे कद एक-दो इंच कम लगने लगता है। 

यह भी पढ़ें : परिवार बढ़ाने के लिए उम्र क्यों मायने रखती है?

  • हर पांच में से चार सीनियर सिटीजन में कम से कम एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या देखने को मिलती है। हृदय विकार (heart disorder), गठिया (arthritis) या ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) जैसी बीमारियां आम होती हैं। 
  • ऐसा अनुमान है की 2020 तक विकासशील देशों में तीन-चौथाई मौतें बुढ़ापे से संबंधित होंगी। इनमें भी सबसे आधिक मौतें रक्तवाही तंत्र के रोगों (Hemorrhagic system disease), कैंसर (cancer) और मधुमेह (diabetes) जैसे असंक्रामक रोगों से होगी। 

  • अरे भाई बुढ़ापे का यह तो बड़ा फायदा है। अगर आपको पहले माइग्रेन रहा है तो 70 की उम्र आते ही माइग्रेन की समस्या दूर हो जाती है। केवल कुछ बुजुर्गों में ही माइग्रेन रह जाता है। 
  • 65 वर्ष से अधिक आयु के केवल 3.6% लोग नर्सिंग होम में हैं। 

यह भी पढ़ें : क्या 50 की उम्र में भी महिलाएं कर सकती हैं गर्भधारण?

बुढ़ापे पर क्या कहती है ये रिपोर्ट ?

  • अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों और ज्यादा उम्र के वयस्कों में कम उम्र के लोगों की तुलना में कम तनाव पाया जाता है।

यह भी पढ़ें : सेक्स के दौरान क्या चाहती हैं महिलाएं?

  • सीनियर सिटीजन फेसबुक पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला डेमोग्राफिक हैं। प्यू इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट द्वारा किए गए शोध अध्ययन में पाया गया कि 53% अमेरिकी जो 65 या उससे अधिक उम्र के हैं, वे ऑनलाइन हैं और इनमें से 34% फेसबुक जैसी कई सोशल साइट्स पर भी हैं।
  • 40 और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि उम्र के साथ यौन संतुष्टि में सुधार आता है। सेक्शुयली एक्टिव वृद्ध महिलाओं के एक नए अध्ययन में पाया गया है कि महिलाओं में यौन संतुष्टि उम्र के साथ बढ़ती है। वहीं, सेक्स की कम इच्छा के बावजूद भी ऑर्गेज्म प्राप्त किया जा सकता है। 

और भी पढ़ें :

उबासी (यॉनिंग) से जुड़ी मजेदार बातें, जो शायद ही आप जानते हों

क्या आप दुनिया के सबसे छोटे और बड़े फल के बारे में जानते हैं?

जानिए कॉफी से जुड़ी 11 मजेदार बातें

हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखूनों से जुड़ी मजेदार बातें

[embed-health-tool-bmi]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Geriatric Headaches and Migraines/accessed/22/November/2019

Sexual satisfaction in women increases with age/accessed/22/November/2019

10 facts on ageing and health/accessed/22/November/2019

International Day for the Elderly/accessed/22/November/2019

Interesting Facts about Older Adults/accessed/22/November/2019

14 Things No One Tells You About Aging /accessed/22/November/2019

11 FACTS ABOUT OLD AGE/accessed/22/November/2019

Current Version

26/11/2019

Shikha Patel द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Sanket Pevekar


संबंधित पोस्ट

बुजुर्गों के लिए वैक्सीनेशन : बच सकते हैं बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम से!

सीनियर्स के लिए एचपीएलसी डायट वजन करने का आसान तरीका!


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/11/2019

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement