ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन एक हार्मोन है जिसका प्रयोग पुरुषों और महिलाओं में विभिन्न कारणों के लिए किया जाता है। ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन का प्रयोग अन्य फर्टिलिटी ड्रग्स के साथ मिला कर किया जाता है, ताकि गर्भावस्था की संभावना को बढ़ाया जा सके। यह दवाई पुरुषों या किशोर लड़कों में, HCG टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु के उत्पादन में मदद करती है। इस दवाई का प्रयोग कई अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।

ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन का प्रयोग गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए। अगर इस दवाई को लेते हुए आप गर्भवती हो जाएं तो डॉक्टर को अवश्य बताएं। जब महिलाओं में बांझपन का इलाज करने के लिए मेनोट्रॉपिन्स के साथ इस दवा का उपयोग किया जाता है, तो इससे एक से अधिक बच्चों के जन्म की संभावना बढ़ सकती है। इस बात के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह दवाई ब्रैस्ट मिल्क से पास होती है या नहीं इसलिए अगर आप स्तनपान करा रही हैं तो इस दवाई को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
और पढ़ें :D Cold Total: डी कोल्ड टोटल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन के साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैंं। अगर आपको इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट का अनुभव हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
इसके अलावा आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं जैसे
ऊपर दिए साइड इफेक्ट्स के अलावा भी रोगी को अन्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस दवाई के साइड इफेक्ट्स के बारे में अधिक जानने के लिए डॉक्टर की सलाह अनिवार्य है।
ड्रग इंटरैक्शन से दवाई का असर बदल सकता है या साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है। इस दवाई को लेने के साथ ही उन चीजों की सूची बना कर रखें जिनका सेवन आप कर रहे हैं, उनमें वो हर वो दवाई या हर्बल उत्पाद शामिल होने चाहिए, जिन्हें आप ले रहे हैं। डॉक्टर को भी इन उत्पादों के बारे में बताएं। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवाई को लेना शुरू, बंद न करें न ही इसकी खुराक में परिवर्तन करें।
इस दवाई के साथ जो उत्पाद इंटरैक्ट कर सकता है वो है गोनाडोरेलीन (Gonadorelin)
इसे ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन के साथ लेने से लेबोरेटरी टेस्ट पर असर पड़ सकता है जिसके बाद टेस्टस का परिणाम बदल सकता है। सुनिश्चित करें कि प्रयोगशाला कर्मियों और आपके डॉक्टर जानते हैं कि आप इस दवा का उपयोग करते हैं।
ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन को भोजन और एल्कोहॉल के साथ लेने से साइड इफेक्ट्स की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए, इस दवाई को लेने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य बात करें।
ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन इन स्वास्थ्य स्थितियों पर प्रभाव डाल सकती हैं?
और पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन (HCG): 5000 से 10,000 यूनिटस IM दिन में एक बाद मेनोट्रोपिन की अंतिम खुराक के बाद।
रीकम्बीनैंट कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (r-HCG): 250 mcg दिन में एक बार फॉलिकल -स्टिमुलेटिंग एजेंट की अंतिम खुराक के बाद।
कमैंट्स
वयस्कों के लिए अल्पजननग्रंथिता (Hypogonadism )के लिए सामान्य खुराक (पुरुष )
और पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
प्रीपुबर्टल क्रिप्टोर्चिडिज़म (Prepubertal Cryptorchidism )के लिए खुराक
चार साल या अधिक उम्र के बच्चों के लिए
4000 यूनिट्स IM तीन हफ्ते के लिए हर हफ्ते तीन बार या
5000 यूनिट्स IM चार इंजेक्शन हर दूसरे दिन या
500 to 1000 यूनिट्स IM छे हफ्ते से अधिक समय के लिए 15 इंजेक्शंस या
500 units IM 4 से 6 हफ्तों के लिए हफ्ते में तीन बार, यदि असफल हो तो, रोगी को 1 महीने बाद शुरू करके 1000 यूनिट्स का उपयोग करके एक अतिरिक्त सीरीज दी जानी चाहिए।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति में अपनी लोकल आपातकालीन सर्विसेज को फोन करें या नजदीकी आपातकालीन जगह जाएं।
पुरुष या लड़कों के लिए: अगर आप इस दवाई का इंजेक्शन खुद लगा रहे हैं और इसका डोज लेना भूल जाएं तो याद आने पर इसे तुरंत ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाए एक डोज मिस कर दें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
फर्टिलिटी उपचार प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए: ऐसे में बहुत आवश्यक है कि महिलाएं डोज न मिस करें क्योंकि फर्टिलिटी उपचार इस दवाई के सही से सेवन करने पर निर्भर करता है। अगर ऐसा हो जाए तो डॉक्टर को बताएं। डबल या अतिरिक्त रोज लेने से बचें।
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको इस विषय के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
hCG Shots During Fertility Treatments/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/(Accessed on 5-02-2020)
Human chorionic gonadotropin (HCG) (injectable)/https://www.drugs.com/mtm/human-chorionic-gonadotropin-hcg-injectable.html(Accessed on 5-02-2020)
Human Chorionic Gonadotropin, HCG injection/https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/18559-human-chorionic-gonadotropin-hcg-injection(Accessed on 5-02-2020)
HCG Solution, Reconstituted (Recon Soln)/http://mayoclinic.org/healthy-lifestyle/getting-pregnant/in-depth/home-pregnancy-tests/art-20047940(Accessed on 5-02-2020)
Current Version
05/08/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare