मिनटॉप सॉल्यूशन दवाओं के एक वर्ग से जुड़ा हुआ है, जिसे वासोडिलेटर के रूप में जाना जाता है। इसमें मिनोक्सिडिल का समयोजन होता है। मिनटॉप बालों के झड़ने की समस्या के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली एक विशेष दवा है। यह सिरप और हेयर लोशन के रूप में बाजार में उपलब्ध है। दोनों बाल झड़ने की समस्याओं को सुधारने में उपयोगी हैं। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व सिर की रक्त वाहिकाओं (बल्ड वेसल्स) को आराम देते हैं। खोपड़ी में रक्त का यह बढ़ा हुआ प्रवाह बालों के विकास में मदद करता है।

इसका उपयोग वंशानुगत बाल झड़ने के बाद बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इसको ज्यादातर पुरुषों पर उपयोग किया जाता है। क्योंकि यह समस्या पुरुषों में ज्यादा होती है। मिनटॉप सॉल्यूशन का उपयोग शारीरिक स्थितियों के उपचार के लिए नहीं किया जाता है। मिनटॉप का उपयोग निम्न स्थितियों के उपचार तक सीमित है।
मिनटॉप को कैसे उपयोग करना है। इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श लें। इसका डोज डॉक्टर आपकी समस्या और उम्र के आधार पर निर्धारित होता है। आमतौर पर यह दिन में दो बार सिर पर लगाने के लिए निर्धारित किया जाता है। जिस मात्रा में इसे लगाने की आवश्यकता है, वह डॉक्टर द्वारा तय किया जाता है। अपनी इच्छा के अनुसार इसको अधिक न लगाएं।
आपात या ओवरडोज की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या आपातकालीन सेवा से संपर्क करें।
मिनटॉप को लगाना भूल जाते हैं तो याद आते ही इसे जल्द से जल्द अपने सिर पर अप्लाई करें। हालांकि, यदि दूसरी डोज का समय हो गया है तो भूले हुए डोज को ना लगाएं। दूसरे डोज को समय पर लगाएं। डोज मिस होने के पश्चात आप एक साथ दो बार डोज का प्रयोग न करें। इससे कई प्रकार के दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
वैसे तो मिनटॉप को सुरक्षित पाया गया है, लेकिन इससे कुछ ज्ञात दुष्प्रभाव भी पैदा हो सकते हैं। मिनटॉप के साइड इफेक्ट्स दुर्लभ हैं, लेकिन हम इसकी संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं कर सकते। यदि यह दवा रक्तप्रवाह में मिल जाती है तो यह लो ब्लड शुगर जैसे सीने में दर्द, तेजी से दिल की धड़कन और चक्कर आना, हाथ और पैर में सूजन से संबंधित दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है। इसके निम्न दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
इसके कुछ दुर्लभ दुष्प्रभाव इस प्रकार से हो सकते हैं:
हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी मिनटॉप के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Nicotex: निकोटेक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
मिनटॉप समाधान के उपयोग के लिए कुछ सावधानियां हैं। मिनटॉप का उपयोग शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से कुछ बातों पर चर्चा करनी चाहिए। यदि आपके बालों का झड़ना दवाओं या किसी पोषण संबंधी कमी के कारण हैं, यदि आपको उच्च रक्तचाप है, आप अन्य खोपड़ी की स्थिति का इलाज करने के लिए अन्य क्रीम या लोशन का उपयोग कर रहे हैं। इन कंडिशन में आपको इस दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको हृदय रोग या रक्त संचार की समस्या है तो डॉक्टर से बात करें। निम्न बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
और पढ़ें : Sucrafil: सुक्राफिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
मिनटॉप का उपयोग उन व्यक्तियों द्वारा उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है जो इन समस्याओं से पीड़ित हैं:
मिनटॉप के साथ उपचार के दौरान अपने सिर पर अन्य उत्पादों का उपयोग न करें, जब तक कि आपके डॉक्टर द्वारा निर्देशित न किया जाए। कई प्रकार के ड्रग हैं जो इसके प्रभाव को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी स्थिति को खराब कर सकते हैं। हर्बल उत्पादों सहित किसी भी उपचार या ओवर-द-काउंटर दवाओं का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से बात करें।
गर्भावस्था के दौरान मिनटॉप का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है। हालांकि मनुष्यों में सीमित अध्ययन हैं। पशु अध्ययन में विकासशील बच्चे पर हानिकारक प्रभाव देखने को मिला है। डॉक्टर आपको यह दवा निर्धारित करने से पहले इसके लाभ और किसी भी संभावित जोखिम के बारे में बताएगा। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में इसके उपयोग से जोखिम हो सकते हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इस दवा की सिफारिश नहीं की जाती है।
मिनटॉप केवल दो रूप में उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान और उपचार प्रदान नहीं करता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
SOLUTION- minoxidil solution
https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/fda/fdaDrugXsl.cfm?setid=7544edc7-fefe-4714-b41d-4edd8f3e6b49&type=display
Accessed on 10-06-2020
minoxidil topical
https://www.cardiosmart.org/Healthwise/d032/03/d03203
Accessed on 10-06-2020
Minoxidil: Uses, Dosage, Precautions & Side effects
https://akclinics.org/blog/minoxidil-uses-dosage-precautions-and-side-effects/
Accessed on 10-06-2020
minoxidil
https://www.medicines.org.uk/emc/files/pil.103.pdf
Accessed on 10-06-2020
Minoxidil and its use in hair disorders: a review
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6691938/
Accessed on 10-06-2020
Minoxidil Use in Dermatology, Side Effects and Recent Patents
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22409453/
Accessed on 10-06-2020
Minoxidil Topical
https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a689003.html
Accessed on 10-06-2020
Current Version
10/06/2020
shalu द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Manjari Khare