टेम्सुलोसिन + डुटास्टेराइड का इस्तेमाल पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट (बिनाईन प्रोस्टेटिक हाइपरट्रॉफी-बीपीएच) के लक्षणों का इलाज करने के लिए किया जाता है। डुटास्टेराइड दवा बढ़े हुए प्रोस्टेट के आकार को कम करती है। वहीं टेम्सुलोसिन,अल्फा-ब्लॉकर के रूप में जानी जाती है और यह दवा ब्लैडर और प्रोस्टेट की मांसपेशियों को शिथिल करके बीमारी पर काम करती है। यह प्रोडक्ट बीपीएच के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है जैसे कि यूरिन पास करने के दौरान शुरू में होने वाली कठिनाई, बार-बार या तुरंत यूरिन पास करने की आवश्यकता (मध्य रात्रि में में यूरिन आने की समस्या) आदि।

हालांकि, प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम के लिए डुटास्टेराइड का उपयोग नहीं किया जाता है। यह प्रोस्टेट कैंसर के गंभीर रूप को विकसित करने के जोखिम को थोड़ा-सा बढ़ा सकता है। इसके लाभ और दुष्प्रभाव के बारे में बात करें।
इस दवा का उपयोग महिलाओं या बच्चों को नहीं करना चाहिए।
आमतौर पर प्रतिदिन भोजन के 30 मिनट बाद या अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार ही इस दवा का सेवन करें। कैप्सूल को तोड़ें, चबाएं या खोलें नहीं, एक बार में ही उसे पूरा एक साथ निगल लें।
इस दवा के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कुछ कम हो सकता है, जिससे चक्कर या बेहोशी हो सकती है। यह दुष्प्रभाव तब अधिक होता है जब आप पहली बार दवा को लेना शुरू करते हैं या इसका सेवन बंद करने के बाद फिर से दवा लेना शुरू करते हैं।
इस दवा को नियमित रूप से लें ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। दवा की एक भी खुराक न भूलें। इसके लिए हर दिन दवा को एक ही समय पर लें।
लक्षणों में सुधार आने में चार सप्ताह तक का समय लग सकता है। अपने डॉक्टर को बताएं अगर आपके लक्षण चार सप्ताह के बाद भी नहीं सुधरते या बदतर हो जाते हैं।
टेम्सुलोसिन + डुटास्टेराइड को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे संपर्क या नमी से दूर रखें। इस दवा के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। स्टोर करने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
टेम्सुलोसिन + डुटास्टेराइड का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?
[mc4wp_form id=’183492″]
कुछ उत्पाद इस प्रोडक्ट के साथ रिएक्ट कर सकते हैं, जैसे-अन्य अल्फा ब्लॉकर ड्रग्स (जैसे -पेरोसोसिन, टेराजोसिन)।
यदि आप स्तंभन दोष (erectile dysfunction-ED) या पल्मोनरी हायपरटेंशन (जैसे-सिल्डेनाफिल, टैडालफिल) के इलाज के लिए दवा ले रहे हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है जिससे चक्कर या बेहोशी हो सकती है। इस दुष्प्रभाव को कम करने के लिए डॉक्टर को आपकी दवाओं को समायोजित करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
अन्य दवाएं इसके काम करने को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे-एजोल एंटी-फंगल इट्राकोनाजोल, केटोकोनाजोल), बोसपर्विर, क्लीरिथ्रोमाइसिन, कैबोसिस्टैट, एचआईवी प्रोटीज इन्हिबिटर्स (जैसे लोपिनवीर, रिटोनावीर), राइबोसिक्लिब।
टेम्सुलोसिन + डुटास्टेराइड के साथ अन्य दवा का इस्तेमाल रिएक्ट कर सकता है। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। अपनी सुरक्षा के लिए डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा की खुराक को शुरू न करें, न ही दवा लेना बंद करें और न ही खुराक को बदलें।
और पढ़ें : Hifenac P : हिफेनेक पी क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ टेम्सुलोसिन + डुटास्टेराइड का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
टेम्सुलोसिन + डुटास्टेराइड का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tacrolimus Dosage. https://www.drugs.com/dosage/tacrolimus.html. Accessed On 30 September, 2020.
Protopic (tacrolimus) label. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2011/050777s018lbl.pdf. Accessed On 30 September, 2020.
Tacrolimus. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Tacrolimus. Accessed On 30 September, 2020.
Tacrolimus Topical. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a602020.html. Accessed On 30 September, 2020.
Clinical Trial to Evaluate Methylprednisolone Pulses and Tacrolimus in Patients With COVID-19 Lung Injury (TACROVID). https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT04341038. Accessed On 30 September, 2020.
Current Version
30/09/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal