टोनोफेरॉन सिरप में एलीमेंटल आयरन, फोलिक एसिड, लाइसिन और विटामिन बी 12 (Elemental Iron, Folic Acid, Lysine & Vitamin B12) होता है। एनीमिया (आईडीए) के उपचार के लिए ओरल आयरन की सिफारिश की जाती है, जबकि फोलिक एसिड और विटामिन बी 12, विटामिन बी हैं, जो शरीर को नई लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। यदि शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है, तो कम ऑक्सीजन शरीर के विभिन्न हिस्सों में जाती है और व्यक्ति कमजोर और थका हुआ महसूस करता है। जबकि लाइसिन शिशुओं में भूख और विकास दर में सुधार करता है।

टोनोफेरॉन सिरप का इस्तेमाल निम्नलिखित बीमारियों, स्थितियों और लक्षणों के उपचार, नियंत्रण, रोकथाम और सुधार के लिए किया जाता है:
नवजात शिशु:
बच्चों के लिए :
विटामिन / सप्लीमेंट के लिए सामान्य बाल चिकित्सा खुराक
इस दवा के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आपको भूली हुई कोई खुराक याद आती है, तो वैसे ही सिरप का उपयोग करें। लेकिन, अगर आपकी अगली खुराक का समय करीब है, तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और अपनी निर्धारित डोज लें। मिस्ड खुराक के लिए सिरप की अतिरिक्त खुराक का उपयोग न करें। यदि आप नियमित रूप से दवा का डोज लेना भूल जाते हैं, तो अलार्म सेट करें। अगर आपने हाल ही में बहुत सारी डोसेज मिस कर दी हैं, तो अपने नए डोज शेड्यूल के बारे में कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगर गलती से आपने इस टोनोफेरॉन सिरप (Tonoferon Syrup) का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
यदि आपको एलर्जी की प्रतिक्रिया के इन लक्षणों में से कोई भी दिखे तो आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करें जैसे- पित्ती, सांस लेने में परेशानी, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन। ऐसे में तुरंत दवा का इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर को दिखाएं। निम्नलिखित उन संभावित दुष्प्रभावों की सूची है जो टोनोफेरॉन सिरप की सभी संयोजित सामग्रियों से हो सकते है। यह एक व्यापक सूची नहीं है। ये दुष्प्रभाव संभव हैं, लेकिन हमेशा नहीं होते हैं। कुछ दुष्प्रभाव दुर्लभ लेकिन गंभीर हो सकते हैं। यदि आपको निम्नलिखित में से किसी भी दुष्प्रभाव का पता चलता है, और यदि ये समाप्त नहीं होते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
यह दुष्प्रभावों की पूरी लिस्ट नहीं है और इसके अलावा भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। दुष्प्रभावों के विषय में अपने डॉक्टर से बात करें।
एफडीए द्वारा टोनोफेरॉन सिरप को गर्भावस्था श्रेणी ए (कोई जोखिम नहीं) में रखा गया है। गर्भावस्था के दौरान, आमतौर पर मेगालोब्लास्टिक एनीमिया के उपचार के लिए इस सिरप का उपयोग किया जाता है। वहीं, नर्सिंग शिशुओं में भी इस सिरप के इस्तेमाल का कोई प्रतिकूल प्रभाव स्तनपान कराने के दौरान नहीं पाया गया है। फिर भी गर्भावस्था और स्तनपान ऐसी स्थितियां जहां एक महिला को अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
किसी भी दवाई को अन्य किसी दवा के साथ लेने से साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है। यदि आप एक ही समय पर अन्य दवाओं या अनिर्देशित उत्पादों का सेवन करते हैं तो टोनोफेरॉन सिरप (Tonoferon Syrup) का प्रभाव परिवर्तित हो सकता है। यह साइड-इफेक्ट के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकता है या आपकी दवा को ठीक से काम नहीं करने का कारण बन सकता है। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं, विटामिनों और हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं, ताकि आपका डॉक्टर ड्रग इंटरैक्शन को रोकने या प्रबंधित करने में मदद कर सकें। टोनोफेरॉन सिरप (Tonoferon Syrup) निम्नलिखित दवाओं और उत्पादों के साथ परस्पर इंटरैक्ट कर सकता है:
यदि सिरप का सेवन करने के बाद दुष्प्रभावों के रूप में नींद आना, चक्कर आना, लो ब्लड प्रेशर या सिरदर्द का अनुभव होता है तो आपके लिए गाड़ी या भारी मशीन चलाना सुरक्षित नहीं होता है। ऐसे में एल्कोहॉल का सेवन आपकी स्थिति को और बदतर बना सकता है। फार्मासिस्ट भी रोगियों को दवाओं के साथ एल्कोहॉल नहीं पीने की सलाह देते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
टोनोफेरॉन सिरप (Tonoferon Syrup) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप और नमी में ना रखें। सिरप को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
ये दवा कैप्सूल, टेबलेट और सिरप के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Folic acid. https://www.drugbank.ca/drugs/DB00158. Accessed On 29 July 2020
GENERIC NAME: IRON/VITAMIN C/VITAMIN B12/FOLIC ACID. https://www.medicinenet.com/iron-vitamin_c-vitamin_b12-folic_acid-oral/article.htm. Accessed On 29 July 2020
Iron/Folic Acid/Vitamin C/Vitamin B12. https://www.drugs.com/cdi/iron-folic-acid-vitamin-c-vitamin-b12.html. Accessed On 29 July 2020
Impact of Vitamin B12 Supplementation With Iron and Folic Acid on Adolescent Girls. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT01490944. Accessed On 29 July 2020
Current Version
30/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal