ट्रामाजैक कैप्सूल (Tramazac Capsule) एक दर्द निवारक दवा है जो ओपिओइड एनाल्जेसिक (opioid analgesics) ग्रुप से संबंधित है। इसका उपयोग मध्यम से गंभीर दर्द से राहत देने के लिए किया जाता है। इस कैप्सूल में ट्रामाडोल एक्टिव इंग्रिडेंट के रूप में पाया जाता है। यह नारकोटिक एनाल्जेसिक की तरह होता है। जो मस्तिष्क के रसायनों में ऐसे बदलाव करता है जिससे व्यक्ति को दर्द कम महसूस होता है।

अनुशंसित प्रारंभिक खुराक जब तक कि आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित नहीं की जाती है तब तक 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए रोजाना 2 कैप्सूल्स ली जा सकती हैं। यदि आवश्यक हो, तो आपके डॉक्टर की सलाह से यह डोज बढ़ाई भी जा सकती है। खुराक के बीच कम से कम 6 घंटे का अंतराल होना चाहिए।
इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
ट्रामाजैक कैप्सूल (Tramazac Capsule) का डोज अगर छूट जाए तो आपको जितनी जल्दी याद आ सके, उतनी जल्दी ही इस टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुए डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
इस दवा को हमेशा उसी तरह लें, जैसा आपने डॉक्टर ने बताया है। दवा की डोज दर्द की तीव्रता के हिसाब से समायोजित की जा सकती है। ट्रामाजैक कैप्सूल खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ ले सकते हैं। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। कैप्सूल को चबाएं या तोड़े नहीं बल्कि पानी के साथ इस पूरी कैप्सूल को निगल लें।
यदि आपको ट्रामाजैक से एलर्जी की प्रतिक्रिया के कोई लक्षण जैसे : पित्ती, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले पर सूजन दिखाई देते हैं तो मेडिकल इमरजेंसी हेल्प लें।
यदि आपके पास इसमें से कोई भी लक्षण दिखें तो एक बार अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं:
जब तक बहुत ज्यादा आवश्यक न हो, प्रेग्नेंट महिलाओं में इस दवा के उपयोग की सिफारिश नहीं की जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ जोखिम और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। इसी तरह ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
सभी दवाएं हर व्यक्ति से अलग-अलग इंटरैक्ट करती हैं। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं, जिनका आप उपयोग करते हैं, विशेष रूप से इनमें शामिल हैं:
चक्कर आना और बेहोशी जैसे दुष्प्रभावों के बढ़ते जोखिम के कारण इस दवा के साथ उपचार के दौरान एल्कोहॉल के सेवन की सिफारिश नहीं की जाती है। यह सलाह दी जाती है कि आप ऐसी गतिविधियों का प्रदर्शन न करें जिसमें ज्यादा कंसन्ट्रेट करने की आवश्यकता होती है जैसे वाहन या ऑपरेटिंग मशीनरी चलाना।
टेट्रामाजैक कैप्सूल (Tramazac Capsule) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। कैप्सूल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। कैप्सूल एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर कैप्सूल का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
ये दवा टैबलेट और कैप्सूल के रूप में उपलब्ध है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Tramadol. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a695011.html. Accessed On 28 July 2020
Tramadol. https://www.drugbank.ca/drugs/DB00193. Accessed On 28 July 2020
Tramazac. https://www.drugs.com/international/tramazac.html. Accessed On 28 July 2020
Tramacet 37.5 mg/ 325 mg film-coated tablets. https://www.medicines.org.uk/emc/product/6630/pil. Accessed On 28 July 2020
Tramadol. https://ncit.nci.nih.gov/ncitbrowser/ConceptReport.jsp?dictionary=NCI_Thesaurus&ns=NCI_Thesaurus&code=C29507. Accessed On 28 July 2020
Current Version
05/08/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shikha Patel