backup og meta

Japanese Persimmon: जापानी परसीमन क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/07/2020

Japanese Persimmon: जापानी परसीमन क्या है?

परिचय

जापानी परसीमन (japanese persimmon) क्या है?

जापानी परसीमन एक पौधा है। लोग इसे एक फल के रूप में खाते हैं या इसके फल और पत्ते का प्रयोग दवाई के रूप में किया जाता है। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उससे भी अधिक फायदेमंद है।

जापानी परसीमन का उपयोग उच्च रक्तचाप, कब्ज, हिचकी या स्ट्रोक जैसी समस्याओं के उपचार में किया जाता है। खून के प्रवाह को सुधारने और शरीर के तापमान को कम करने में भी यह लाभदायक है।

[mc4wp_form id=’183492″]

उपयोग

जापानी परसीमन (japanese persimmon) का उपयोग किसलिए किया जाता है?

इन समस्याओं को दूर करने में जापानी परसीमन लाभदायक है:

  • हाई ब्लड प्रेशर में
  • कब्ज दूर करने में
  • हिचकी रोकने में
  • स्ट्रोक में 
  • फ्लूइड रिटेंशन में 
  • रक्त प्रवाह सुधारने में
  • शरीर के तापमान को कम करे
  • अन्य स्थितियां

इसके साथ ही इन अन्य समस्याओं के उपचार में भी यह फायदेमंद है:

  • वजन कम करे
  • इस पौधे या फल का प्रयोग करने से पाचन क्रिया सही रहती है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए यह लाभदायक है।
  • इस फल में विटामिन C भरपूर होता है और यह इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसी समस्या से लड़ने भी मददगार होते हैं।
  • इस हर्ब में मौजूद विटामिन A से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • खून में लाल ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी यह फल लाभदायक है।
  • हिचकियों के इलाज के लिए चाइनीज मेडिकल प्रैक्टिशनर्स में जापानी परसीमन का प्रयोग बहुत अधिक किया जाता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण हमारा लिवर स्वस्थ रहता है।
  • इसका प्रयोग घाव से होने वाली अधिक ब्लीडिंग को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
  • परसीमन जूस और एक प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जाता है क्योंकि इसमें पोटैशियम और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है।

सावधानी और चेतावनियां

कितना सुरक्षित है जापानी परसीमन का उपयोग?

  • गर्भावस्था : अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको इस जड़ी-बूटी का सेवन नहीं करना चाहिए या तभी करना चाहिए जब डॉक्टर ने इसकी सलाह दी हो। क्योंकि, इसका सेवन करना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। सुरक्षित रहने के लिए अपने डॉक्टर से पूरी जानकरी लें।
  • स्तनपान :अगर आप स्तनपान करा रही हैं तो उस स्थिति में भी आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवाई को नहीं लेना चाहिए। क्योंकि, हो सकता है कि यह हर्ब ब्रेस्ट मिल्क से पास हो और आपके शिशु को नुकसान पहुंचाएं। इसलिए प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग दोनों ही स्थितियों में आपको केवल उन्ही दवाईयों का सेवन करना चाहिए
  • लो ब्लड प्रेशर: इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। हो सकता है कि इसका सेवन करने से कम ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाए या इसके उपचार को प्रभावित करे।
  • सर्जरी: जापानी परसीमन के प्रयोग से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। सर्जरी के दौरान या बाद में इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है। ऐसे में किसी भी सर्जरी से कम से कम दो हफ़्तों पहले जापानी परसीमन का सेवन करना बंद कर दें।

और पढ़ें: अस्थिसंहार के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Hadjod (Cissus Quadrangularis)

साइड इफेक्ट्स

जापानी परसीमन से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

अन्य हर्ब्स की तरह जापानी परसीमन के भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं कि इस जड़ी-बूटी को लेने से सभी लोगों को साइड इफेक्ट्स हों, लेकिन कुछ लोगों में कुछ दुष्प्रभाव देखे आ सकते हैं। अगर आपको इस हर्ब को खाने से कोई भी समस्या होती है या साइड इफेक्ट नजर आते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं ताकि सही समय पर वो आपको सही सलाह दे सकें। सही मार्गदर्शन और सलाह के बाद ही इसे लें। अधिक लाभ पाने के लिए नियमित रूप से इस हर्ब का सेवन करें।

जापानी परसीमन के बारे में सही जानकारी नहीं है जिससे यह पता चल सके कि यह हर्ब सुरक्षित है। जापानी परसीमन से होने वाले किसी तरह के साइड-इफेक्ट की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। अगर आपको इस दवाई को लेने के बाद कोई समस्या होती है तो अपने डॉक्टर को बताएं।

अगर आप इस हर्ब से होने वाले साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो कृपया अपने औषधि विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श करें ।

जापानी परसीमन क्या स्वास्थ्य स्थितियों के साथ रिएक्शन कर सकता है?

जापानी परसीमन का प्रयोग करने से आपकी मौजूदा दवाई या मेडिकल स्थितियों पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप किसी अन्य दवाई का सेवन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। यही नहीं, अगर आपको अन्य कोई बीमारी है या कोई समस्या है तो उस स्थिति में भी अगर आप इस दवाई को लेते हैं तो आपके लिए यह हानिकारक हो सकता है। इसलिए, इसके प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर या औषधि विशेषज्ञ से अवश्य पूछे। इस पौधे या फल का प्रयोग किसी अन्य दवाई से लेने के कुछ विपरीत प्रभाव हो सकते हैं। जैसे:

और पढ़ें: पारिजात (हरसिंगार) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Night Jasmine (Harsingar)

उच्च ब्लड प्रेशर वाली दवाइयां 

जापानी परसीमन ब्लड प्रेशर को कम कर देती है। अगर हाई ब्लड प्रेशर वाली दवाओं के साथ इसे लिया जाए तो ब्लड प्रेशर बहुत अधिक कम हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वाली दवाइयां इस प्रकार हैं काप्टोप्रिल (captopril ), एनालाप्रिल (enalapril), लोसार्टन (losartan), वाल्सर्टन (valsartan) आदि।

कितना सुरक्षित है जापानी परसीमन का उपयोग?

जापानी परसीमन का प्रयोग करना सुरक्षित है या नहीं, इसके बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अच्छी तरह से जानकारी लेने के बाद ही आप इस जड़ी-बूटी का सेवन करें। अपनी मर्जी से इसका सेवन न करें। अगर डॉक्टर ने आपको इस हर्ब को लेने की सलाह दी है तो इसे दूसरे रोगी के साथ शेयर न करें जिसे आपके समान समस्या हो, जब तक डॉक्टर उसे इस हर्ब को लेने के लिए न कहें।

डोसेज

जापानी परसीमन को लेने की सही खुराक क्या है?

जापानी परसीमन की सही डोज क्या है। यह बात कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे उपयोग करने वाले की उम्र, स्वास्थ्य या कई अन्य स्थितियां। इसकी सही डोज क्या है इस समय इसके बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। याद रखें कि प्राकृतिक उत्पाद हमेशा सुरक्षित नहीं होते और उनकी सही डोज का पता होना महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका उपयोग करने से पहले अपने फार्मासिस्ट और फिजिशियन या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 10/07/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement