backup og meta

Oak Bark: शाहबलूत की छाल क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/12/2021

Oak Bark: शाहबलूत की छाल क्या है?

परिचय

शाहबलूत की छाल (Oak bark) क्या है?

यह विभिन्न प्रकार के शाहबलूत के पेड़ों की छाल है। इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। ये Fagaceae परिवार से ताल्लुक रखता है। इसका साइंटिफिक नाम Quercus robur है।

उपयोग

शाहबलूत की छाल (Oak bark) का इस्तेमाल किस लिए होता है?

शाहबलूत की छाल का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं में होता है:

कुछ लोग सीधे ही त्वचा पर शाहबलूत की छाल का सेक लगाते हैं या त्वचा, मुंह, गले, जेनेटल्स और एनल रीजन की सूजन और दर्द में इसे गर्म पानी में मिलाकर नहाते हैं। साथ ही सर्दी के संपर्क में आने पर लाल खुजली वाली स्किन पर इसे लगाते हैं।

शाहबलूत की छाल कैसे कार्य करती है?

इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें। हालांकि, कुछ शोध बताती हैं कि शाहबलूत की छाल में टेननिन्स कैमिकल्स होते हैं, जो डायरिया और सूजन का इलाज करते हैं।

और पढ़ें: डेंगू बुखार जल्दी ठीक करेंगे ये 9 आहार

सावधानियां और चेतावनी

शाहबलूत की छाल (Oak bark) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको शाहबलूत की छाल के किसी पदार्थ या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से अन्य प्रकार की एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। शाहबलूत की छाल का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें: पब्लिक प्लेस में ब्रेस्टफीडिंग कराने के सबसे आसान तरीके

शाहबलूत की छाल (Oak bark) कितनी सुरक्षित है?

डायरिया में दिन में तीन से चार बार शाहबलूत की छाल का सेवन ज्यादातर लोगों में सुरक्षित है। दो से तीन हफ्तों तक त्वचा पर सीधे ही शाहबलूत की छाल को लगाना सुरक्षित माना जाता है। खराब त्वचा पर दो से तीन हफ्ते की अवधि से अधिक समय तक इसे लगाना असुरक्षित हो सकता है।

विशेष सावधानियां और चेतावनी

  • प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: दोनों ही परिस्थितियों में यह कितनी सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में इसका सेवन करने से बचें।
  • दिल की बीमारियां: यदि आप को दिल से संबंध समस्या है तो इसका सेवन न करें।
  • एग्जिमा (eczema) या त्वचा का ज्यादा हिस्सा खराब होने की स्थिति में शाहबलूत की छाल का सेवन न करें।
  • नर्व की समस्या: नर्व की समस्या में मांसपेशियां अत्यधिक सख्त हो जाती हैं। इस स्थिति में शाहबलूत की छाल से न नहाएं।
  • बुखार या संक्रमण: यदि आपको दोनों में से कोई एक समस्या है तो इसका सेवन न करें।
  • गुर्दे की समस्या: ऐसी आशंकाएं हैं कि गुर्दे की समस्या में शाहबलूत की छाल का सेवन स्थिति को और बदतर बना सकता है।
  • लिवर की समस्या: शाहबलूत की छाल लिवर की समस्या को और बदतर बना सकती है। इस स्थिति में इसका सेवन करने से बचें।

साइड इफेक्ट्स

शाहबलूत की छाल (Oak bark) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

शाहबलूत की छाल से पेट और आंत से संबंधित गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही गुर्दे और लिवर खराब हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी शाहबलूत की छाल के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें : अल्जाइमर के कारण भूलने की समस्या के लिए पहली दवा विकसित

रिएक्शन

शाहबलूत की छाल (Oak bark) की छाल से मुझे क्या रिएक्शन हो सकते हैं?

यह औषधि आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।

डोसेज

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।

शाहबलूत की छाल (Oak bark) की सामान्य डोज क्या है?

हर मरीज के मामले में शाहबलूत की छाल की डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नही होती हैं। शाहबलूत की छाल के उपयुक्त डोज के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें: MTHFR म्यूटेशन कहीं खराब सेहत का कारण तो नहीं?

शाहबलूत की छाल (Oak bark) किस रूप में आती है?

शाहबलूत की छाल निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:

  • शाहबलूत की कच्ची छाल
  • शाहबलूत के कैप्सूल
  • शाहबलूत एक्सट्रैक्ट लिक्विड

हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 29/12/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement