के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
MTHFR म्यूटेशन को मेथिलनेटेट्राहाइड्रोफ्लोलेट रिडक्टेस कहते हैं। यह एक तरह का एंजाइम है जो एमिनो एसिड, होमोसिस्टेइन और फोलेट को आपस में ब्रेक (तोड़ने) करने में मदद करता है। सामान्य भाषा में अगर इसे समझें तो MTHFR म्यूटेशन शरीर में मौजूद विटामिन-बी 9 को एक्टिव रखने में मदद करता है। MTHFR जीन माता-पिता से आते हैं। म्यूटेशन का असर हेट्रोजायगस (heterozygous) या होमोजाइगस (homozygous) दोनों पर पड़ता है।
MTHFR म्यूटेशन मनुष्यों में दो तरह के होते हैं। इनमें शामिल हैं C677T और A1298C। ये म्यूटेशन ब्लड में मौजूद होमोसिस्टाइन (homocysteine) के लेवल को बढ़ा देते हैं। होमोसिस्टाइन बढ़ने के कारण कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों में शामिल हैं-
इन बीमारियों के अलावा अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: कैंसर फैक्ट्स: लंबी महिलाओं में अधिक रहता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
रिसर्च के कारण MTHFR जीन म्यूटेशन के निम्नलिखित कारण होते हैं। इन कारणों में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Fanconi Anemia : फैंकोनी एनीमिया क्या है?
MTHFR म्यूटेशन के जानकारी लोगों में नहीं होती है।
ये भी पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक के कारण कितने फीसदी तक डैमेज होता है नर्वस सिस्टम ?
MTHFR म्यूटेशन के लिए इनका सेवन किया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर के सलाह अनुसार। खुद से इलाज न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को सलाह दें।
MTHFR म्यूटेशन (MTHFR जीन) होने की स्थिति में निम्नलिखित आहार नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।
आहार में फोलेट-रिच फूड (ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें फोलेट की मात्रा ज्यादा हो) शामिल करें। जैसे –
कहते हैं संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। इससे तो हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है क्या आप जानते हैं? दरअसल अंडे (egg) में मौजूद विटामिन-डी, विटामिन-बी 6, विटामिन-बी 12, जिंक, आयरन और कॉपर मौजूद होते हैं। वहीं एग योल्क में मौजूद कैलोरी और फैट विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-के की मौजूदगी सेहत के लिए लाभदायक होती है।
बीफ (beef) में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा शरीर के लिए अच्छी होती है। इससे शरीर में विटामिन-बी 12, आयरन और जिंक की मौजूदगी बनी रहती है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए बीन्स का (beans) सेवन लाभदायक हो सकता है। बीन्स के सेवन से शरीर में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, आयरन, पोटैशियम और मैग्नेशियम की मात्रा बनी रहती है।
भारत के कई क्षेत्रों में मटर (peas) खासकर ठंड के मौसम में आसानी से उपलब्ध होती है। इसलिए इसके सीजन के वक्त इसका सेवन करना चाहिए। मटर में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी 6, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कॉपर, आयरन, जिंक और लियूटेन की मौजूदगी MTHFR जीन या MTHFR म्यूटेशन की स्थिति में स्वाथ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
पालक (spinach) को न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सुपर फूड माना जाता है। डार्क ग्रीन कलर की ये पत्तियां प्रोटीन, आयरन, विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत है। औषधीय गुणों से भरपूर पालक का प्रयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसे MTHFR म्यूटेशन में भी उपयोग किया जा सकता है।
शतावरी (Asparagus Racemosus) को सर्वगुण संपन्न माना जाता है। शतावरी में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लमेटरी और एंटी-डिप्रेसेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो इसे क्वीन ऑफ हर्ब (औषधि की रानी) की श्रेणी में रखता है। इसके जड़ में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से शारीरिक लाभ मिलता है और इससे इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग होता है।
ब्रुसल स्प्राउट्स (Brussels sprouts) में कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन इसमें मौजूद न्यूट्रिशंस जैसे फाइबर, विटामिन-के और विटामिन-सी की मात्रा MTHFR जीन की समस्या होने पर खाया जा सकता है।
ब्रोकली (Broccoli) में विटामिन-बी 1, विटामिन-बी 2, विटामिन-बी 3, विटामिन-बी 6, आयरन, मैग्नेशियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का भंडार माना जाता है। ब्रोकली में कैलोरी काफी कम मात्रा में मौजूद होती है।
केले (banana) में विटामिन-बी 6, मैग्नेशियम, विटामिन-की, पोटैशियम, फायबर, प्रोटीन और फोलेट की मौजूदगी सेहत को फिट रखने में सहायक होता है।
खरबूजे (cantaloupe) में मौजूद प्रोटीन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-के जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।
पपीते (papaya) में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सिडेंट की मौजूदगी MTHFR जीन या MTHFR जेनेटिकल प्रॉब्लम होने पर इसका सेवन किया जा सकता है।
एवोकैडो (avocado) में फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-बी, विटामिन-के, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन-ई और विटामिन-सी शरीर के लिए लाभकारी होती है।
अगर आप MTHFR म्यूटेशन से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।
और पढ़ें:-
मेंटल हेल्थ वीक : आमिर खान ने कहा दिमागी और भावनात्मक स्वच्छता भी उतनी ही जरूरी है, जितनी शारीरिक
भारतीय रिसर्चर ने खोज निकाला बच्चों में बोन कैंसर का इलाज
डिप्रेशन और नींद: बिना दवाई के कैसे करें इलाज?
गोरा बच्चा चाहिए तो नारियल खाएं, कहीं आप भी तो नहीं मानती इन धारणाओं को?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar