प्याज सब्जियों और जड़ी बूटियों के एलियम परिवार का हिस्सा है। सदियों से इसका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ औषधियों के तौर पर किया जा रहा है। प्याज के पौधे की नीले रंग की पत्तियां होती हैं और इसके रूटस अंडरग्राउंड होते हैं और इनमें एक बल्ब होता है, जो एक निश्चित समय के बाद सूजना शुरू हो जाता है। इसी का इस्तेमाल दवाइयों में किया जाता है। ये विटामिन सी, सल्फ्यूरिक कंपाउंड, फ्लेवोनॉइड्स और फोटोकेमिकल्स का अच्छा स्त्रोत है। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन के अनुसार, सबसे ज्यादा प्याज की खेती चीन में की जाती है। इसके सेवन से कई तरह के कैंसर का खतरा कम और मूड में सुधार होता है। इसके अलावा अनियन के फायदे त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी होते हैं।

प्याज के कई प्रकार है-
अनियन के फायदे निम्नलिखित बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। जैसे-
दिल को रखें स्वस्थ:
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो सूजन, ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। ये सभी दिल से संबंधित होने वाली परेशानियों को दूर रखते हैं। इसमें पाई जाने वाली एंटी-इन्फ्लामेटरी प्रोपर्टीज हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, जिससे ब्लड क्लॉट होने की संभावना कम होती है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक एक फ्लेवोनॉइड होता है, जो हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर दिल को स्वस्थ रखने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। इसलिए अनियन के फायदे दिल को हेल्दी रखने के में हो सकते हैं।
और पढ़ें : चिचिण्डा के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Snake Gourd (Chinchida)
कैंसर से लड़ने में सक्षम:
एलियम परिवार में शामिल सब्जियां जैसे प्याज और लहसून के सेवन से कैंसर की संभावना कम होती है। एक शोध में सामने आया जो लोग एलियम सब्जियों का ज्यादा सेवन करते थे उनमें 22% लोगों में पेट में कैंसर कम देखने को मिला। एलियम सब्जियों में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड्स, फ्लेवोनॉइड्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर से लड़ने में सक्षम हैं। कैंसर की बीमारी होने पर घबराएं नहीं जल्द से जल्द इलाज शुरू करें। किसी भी बीमारी का इलाज आसानी से किया जा सकता है अगर इलाज शुरुआत से ठीक तरह से करवाया जाये तो। अनियन के फायदे से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।
शुगर को करे कंट्रोल:
अनियन के फायदे डायबिटीज के पेशेंट को भी होता है। दरअसल इसके सेवन से शुगर कंट्रोल रहती है। जानवरों पर किए गए कई अध्ययनों में पता चला कि प्याज के सेवन से शुगर नियंत्रण में लाभ होता है। मधुमेह से ग्रसित चूहों पर किए गए एक अध्ययन किया गया जिसमें उन्हें 28 दिनों तक 5 प्रतिशत प्याज के अर्क से युक्त भोजन खिलाया गया। इन चूहों में तेजी से शुगर में कमी आई और इसके साथ ही शरीर में वसा की मात्रा में भी कमी आई।
और पढ़ें : गिलोय के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Giloy
हड्डियों को बनाए मजबूत:
एक अध्ययन के अनुसार, प्याज में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो हड्डियों को नुकसान होने से रोकते हैं। प्याज में एंटी-इन्फ्लेमैटरी गुणों के कारण इसके सेवन से आर्थराइटिस के दर्द से भी राहत मिलती है। इसलिए अनियन के फायदे सभी उम्र के लोगों को होता है।
पाचन संबंधित परेशानियों को करता है दूर:
इसमें मौजूद फाइबर अच्छे अच्छे बैक्टीरिया प्रोबायोटिक को पोषण प्रदान करते हैं। ये आंतों की सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्लिनिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी (Clinical Gastroenterology and Hepatology) द्वारा 2015 में किए गए एक शोध में पाया गया कि ओलिगोफ्रक्टोज (oligofructose) डायरिया में लाभ पहुंचाता है। राष्ट्रीय प्याज संघ के अनुसार, प्याज में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स (phytochemicals) गैस्ट्रिक अल्सर के विकास के जोखिम को कम करते हैं।
और पढ़ें : पीला कनेर के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Yellow Kaner
नींद न आने की परेशानी होती है दूर:
अगर आपको नींद नहीं आने की परेशानी है, तो अनियन के फायदे आपको मिल सकते हैं। इसका संतुलित सेवन करना चाहिए। दरअसल अच्छी नींद न आए, तो आप अच्छा महसूस नहीं कर सकते हैं। अच्छी नींद के लिए लोग कई तरह के उपाए भी करते हैं। आपभी नींद नहीं आने की परेशानी से पीड़ित हैं तो सोने के लिए सबसे शांत जगह का चयन करें। बेडशीट हमेशा आरामदायक और कॉटन ही रखें। अच्छी नींद के लिए आप अपने बेडरूम में रेड लाइट (नाइट बल्ब) जला सकते हैं। आप चाहें तो सोने के दौरान म्यूजिक भी सुन सकते हैं लेकिन, फास्ट म्यूजिक का चुनाव न कर आप स्लीप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं।
और पढ़ें : बुरांश के फायदे एवं नुकसान: Health Benefits of Buransh
अनियन के फायदे इन बीमारियों में भी होते हैं :
इसमें कई ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये अस्थमा से पीड़ित लोगों में फेफड़ों की जकड़न को कम करने में भी मददगार है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन्स, मिनिरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीजियम, फॉसफोरस और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व कई तरह से हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालते हैं।
[mc4wp_form id=’183492″]
अनियन के फायदे समझने के बाद इसका कैसे करें यह सझते हैं। जैसे-
और पढ़ें : पारिजात (हरसिंगार) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Night Jasmine (Harsingar)
प्याज का सेवन अगर जरूरत से ज्यादा किया जाये तो इससे निम्नलिखित शारीरिक परेशानी हो सकती है। जैसे-
प्याज की खुराक को लेकर कोई सही जानकारी नहीं है। ये मरीज की उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों पर निर्भर करती है। फिलहाल इसकी निर्धारित खुराक को लेकर कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। इसे लेकर अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।
यह निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है। जैसे-
अगर आप अनियन के फायदे से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Effects of a Quercetin-Rich Onion Skin Extract on 24 H Ambulatory Blood Pressure and Endothelial Function in Overweight-To-Obese Patients With (Pre-)Hypertension: A Randomised Double-Blinded Placebo-Controlled Cross-Over Trial/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/26328470/accessed on 09/07/2020
Effects of Raw Red Onion Consumption on Metabolic Features in Overweight or Obese Women With Polycystic Ovary Syndrome: A Randomized Controlled Clinical Trial/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24612081/accessed on 09/07/2020
Effect of Quercetin-Rich Onion Peel Extracts on Arterial Thrombosis in Rats/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/23524316/accessed on 09/07/2020
Allium Vegetable Intake and Gastric Cancer: A Case-Control Study and Meta-Analysis/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25215621/accessed on 09/07/2020
9 Impressive Health Benefits of Onions | https://www.healthline.com/nutrition/onion-benefits | Accessed on 31/12/2021
Why are onions good for you? | https://www.medicalnewstoday.com/articles/276714 | Accessed on 31/12/2021
5 Tips for Healthy Summer Eating | https://www.womenshealth.gov/blog/5-tips-healthy-summer-eating | Accessed on 31/12/2021
Antioxidants & Heart Health | https://my.clevelandclinic.org/health/articles/16739-antioxidants–heart-health | Accessed on 31/12/2021
Current Version
31/12/2021
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Updated by: Nikhil deore
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar