के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya
खरबूज (Muskmelon) एक मौसमी फल है जिसे आमतौर पर गर्मियों के दिनों में सबसे अधिक खाया जाता है। इसे खरबूजा या कैंटालूप (cantaloupe) भी कहा जाता है। खरबूज का वैज्ञानिका नाम कुकुमिस मेलो (Cucumis melo var. cantalupensis) है और खरबूज कुकुरबिटेसी (Cucurbitaceae) प्रजाति से संबंधित होता है। खरबूज के कई प्रकार होते हैं। इसके अधिकतर प्रकार के फलों में से कस्तूरी जैसी गंध आती रहती है, जिस वजह से इसे कस्तूरी भी कहा जाता है। खरबूज (Muskmelon) एक लता होती है जिसका फल गोल आकार का लगभग एक फुटबॉल के बराबर का हो सकता है।
गर्मियों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद माना जता है। इसमें पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेट और ठंडा बना रह सकता है। खरबूज (Muskmelon) के सेवन से गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा प्यास लगने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, औषधीय गुणों के तौर पर खरबूज (Muskmelon) के फल और खरबूज (Muskmelon) के बीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खरबूज (Muskmelon) का फल कई क्षेत्रों में कच्चा या पके हुए रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कच्चे फल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किय जा सकता है। खरबूजे के फल आमतौर पर मध्य एशियाई देशों जैसे, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान में पाए जा सकते हैं।
खरबूज को अंग्रेजी में मस्कमेलन (Muskmelon), मेलन (Melon) या चीबुड फ्रूट (chibud fruit) भी कहते हैं। इसके फल का स्वाद मिठास भरा हो सकता है। वहीं, खरबूज के बीजों की गिरी से मेवा बनाया जा सकता है जिसका इस्तेमाल कई तरह की मिठाईयों को बनाने और उनके स्वाद को बढ़ाने में किया जा सकता है। साथ ही, खरबूज के बीज का इस्तेमाल तील बानाने के लिए भी किया जा सकत है। खरबूज के फल में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी काफी उच्च मात्रा में पाई जा सकती है, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल एक औषधी के तौर पर विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में भी किया जा सकता है।
और पढ़ेंः सिंघाड़ा के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Singhara (Water chestnut)
खरबूज का उपयोग निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थितियों को बेहतर बनाने और उनका उपचार करने के लिए किया जा सकता है, जिसमें शामिल हैंः
खरबूज (Muskmelon) फाइबर युक्त फल होता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके फाइबर के गुण खाने को अच्छे से पचाने के साथ-साथ भूख को शांत करने में भी मदद कर सकते हैं।
खरबूजे में एंटी-कैंसर गुण पाए जा सकते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।
खरबूज (Muskmelon) में ऑक्सीकाइन पाया जा सकता है, जो ब्लड में शुगर के लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकता है। जो मधुमेह के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।
इसके ऑक्सिडेटिव गुण स्ट्रेस को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं।
खरबूजे (Muskmelon) के फल में साइट्रेट और कैल्शियम के गुण पाए जा सकते हैं, जो ऑक्सालेट क्रिस्टल को बढ़ने से रोक सकते हैं और किडनी स्टोन के विकास को रोकने में शरीर की मदद कर सकते हैं। ऐसे लोग जिनके यूरिन में साइट्रेट की कम मात्रा बनती है, उनके लिए खरबूजे का सेवन करना काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
और पढ़ेंः पाठा (साइक्लिया पेल्टाटा) के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Patha plant (Cyclea Peltata)
इसके अलावा, निम्न स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार के लिए भी खरबूजे (Muskmelon) का सेवन किया जा सकता हैः
हालांकि, एक बात का ध्यान रखें कि इसके किसी भी रूप या किसी भी तरह के उपचार में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
खरबूज (Muskmelon) में 90 फीसदी तक पानी की मात्र पाई जाती है। इसलिए गर्मियों में खरबूजे का सेवन करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं, खरबूजे के बीज में 40 से 50 फीसदी तेल पाया जा सकता है, जो विभिन्न तरह का शारीरिक दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
विभिन्न शोधों के मुताबिक, खरबूज (Muskmelon) के फल और बीजों का सेवन करना एक औषधी के रूप में लाभकारी माना जा सकता है। हालांकि, आपको इसका सेवन हमेशा अपने डॉक्टर के निर्देश पर ही करना चाहिए। आपको इसके ओवरडोज से भी बचना चाहिए। सिर्फ उतनी ही खुराक का सेवन करें, जितना आपके डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया गया हो।
अध्ययनों के मुताबिक एक औषधी के तौर पर खरबूज (Muskmelon) का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित हो सकता है। वैसे तो इससे किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले नहीं मिलते हैं। खरबूजे (Muskmelon) में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिसके अधिक सेवन से गैस और पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए, इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर की उचित सलाह लें। साथ ही, अगर आपको इसके सेवन से किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स दिखाई दें, तो तुरंत इसका सेवन करना बंद करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
साथ ही आपको इसके सेवन से पहले निम्न स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, अगरः
साथ ही, कभी भी खाली पेट खरबूज (Muskmelon) नहीं खाना चाहिए। खाली पेट खरबूजा खाने से एबडोमन में पित्त संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
और पढ़ेंः शतावरी के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Asparagus (Shatavari Powder)
खरबूज का इस्तेमाल आप विभिन्न रूपों में कर सकते हैं। इसकी मात्रा आपके स्वास्थ्य स्थिति, उम्र और लिंग के आधार पर आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जा सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रतिदिन खरबूज का सेवन की अधिकतम खुराक हो सकती हैः
खरबूज (Muskmelon) के निम्न रूपों का इस्तेमाल आप इस तरह से कर सकते हैंः
अगर आपका इससे जुड़ा किसी तरह का कोई सवाल है तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको खरबूज के फायदे (Benefits of Muskmelon) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।