brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Sweet Cherry : स्वीट चेरी क्या है?

परिचय

स्वीट चेरी क्या है?

चेरी के बारे में सबने सुना होगा और आइसक्रीम या केक के साथ तो जरूर खाया होगा। क्योंकि स्वीट चेरी एक मीठा फल है। जो देखने में गोल, लाल रंग का और अंगूर जैसा होता है। इसका इस्तेमाल फूड और दवाओं में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कैंसर जैसे रोग से बचाव में किया जाता है। इसके साथ ही ये अल्जाइमर रोग, दिल की बीमारी, ऑस्टियोआर्थराइटिस, डायबिटीज, गाउट और हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज में भी कारगर है। इसका उपयोग फूड में फ्लेवर देने के लिए भी किया जाता है। 

Sweet Cherry : स्वीट चेरी क्या है?

ये कैसे काम करता है?

स्वीट चेरी में विटामिन-सी और विटामिन-ए पाया जाता है, जिससे इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। हमारे शरीर के अंदर ये एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं।

उपयोग

इसका उपयोग किस लिए किया जाता है?

इसका उपयोग पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में किया जाता है। इसके अलावा यह शरीर में होने वाली क्षति को भी ठीक करने में मदद करता है। स्वीट चेरी कई अन्य रोगों में भी ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सावधानियां और चेतावनियां

स्वीट चेरी का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

अगर आप गर्भवती हैं या बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो स्वीट चेरी की एक निश्चित मात्रा ले सकती हैं। ये आपके लिए सुरक्षित है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा लेने से बचें। किसी भी फल की ज्यादा मात्रा से शरीर को या गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

इसका उपयोग कितना सुरक्षित है?

इसका उपयोग पूरी तरह सुरक्षित है। इसके सिरप या फल का सेवन स्वाद के आधार पर भी अच्छा है। लेकिन, एक निश्चित मात्रा में ही सेवन करें। क्योंकि, किसी भी फल का ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।

साइड इफेक्ट्स

इससे मुझे क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं?

स्वीट चेरी फल का सेवन करने से अभी तक वैज्ञानिक तौर पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नजर नहीं आया है। ये चाहे फल के रूप में हो या दवाओं के रूप में दोनों तरह से सुरक्षित है। लेकिन जिन्हें फलों से एलर्जी है वे लोग इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से राय ले लें।

यह भी पढ़ें: Wild Radish: वाइल्ड रेडिश क्या है?

प्रभाव

इसके साथ मुझ पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

स्वीट चेरी का अभी तक किसी भी दवा के साथ कोई भी प्रभाव सामने नहीं आया है। इसलिए अगर आप किसी भी तरह के रोग की दवा का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

डोसेज

स्वीट चेरी की सही खुराक क्या है?

स्वीट चेरी की सही खुराक की अभी तक कोई भी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। लेकिन, इसका इस्तेमाल उम्र, स्वास्थ्य और अन्य परिस्थियों के आधार पर ही करना चाहिए। इसलिए इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ले लें।

यह भी पढ़ें: Black Pepper : काली मिर्च क्या है?

उपलब्ध

ये किन रूपों में उपलब्ध है?

  • साबूत फल
  • सीरप
  • जैम
  • एक्ट्रैक्ट

Dr. Shruthi Shridhar
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 13/12/2019