हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
चेरी के बारे में सबने सुना होगा और आइसक्रीम या केक के साथ तो जरूर खाया होगा। क्योंकि स्वीट चेरी एक मीठा फल है। जो देखने में गोल, लाल रंग का और अंगूर जैसा होता है। इसका इस्तेमाल फूड और दवाओं में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कैंसर जैसे रोग से बचाव में किया जाता है। इसके साथ ही ये अल्जाइमर रोग, दिल की बीमारी, ऑस्टियोआर्थराइटिस, डायबिटीज, गाउट और हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज में भी कारगर है। इसका उपयोग फूड में फ्लेवर देने के लिए भी किया जाता है।
स्वीट चेरी में विटामिन-सी और विटामिन-ए पाया जाता है, जिससे इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। हमारे शरीर के अंदर ये एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं।
इसका उपयोग पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में किया जाता है। इसके अलावा यह शरीर में होने वाली क्षति को भी ठीक करने में मदद करता है। स्वीट चेरी कई अन्य रोगों में भी ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आप गर्भवती हैं या बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो स्वीट चेरी की एक निश्चित मात्रा ले सकती हैं। ये आपके लिए सुरक्षित है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा लेने से बचें। किसी भी फल की ज्यादा मात्रा से शरीर को या गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
इसका उपयोग पूरी तरह सुरक्षित है। इसके सिरप या फल का सेवन स्वाद के आधार पर भी अच्छा है। लेकिन, एक निश्चित मात्रा में ही सेवन करें। क्योंकि, किसी भी फल का ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
स्वीट चेरी फल का सेवन करने से अभी तक वैज्ञानिक तौर पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नजर नहीं आया है। ये चाहे फल के रूप में हो या दवाओं के रूप में दोनों तरह से सुरक्षित है। लेकिन जिन्हें फलों से एलर्जी है वे लोग इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से राय ले लें।
यह भी पढ़ें: Wild Radish: वाइल्ड रेडिश क्या है?
स्वीट चेरी का अभी तक किसी भी दवा के साथ कोई भी प्रभाव सामने नहीं आया है। इसलिए अगर आप किसी भी तरह के रोग की दवा का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
स्वीट चेरी की सही खुराक की अभी तक कोई भी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। लेकिन, इसका इस्तेमाल उम्र, स्वास्थ्य और अन्य परिस्थियों के आधार पर ही करना चाहिए। इसलिए इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ले लें।
यह भी पढ़ें: Black Pepper : काली मिर्च क्या है?
ये किन रूपों में उपलब्ध है?
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
A Review of the Health Benefits of Cherries https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5872786/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5872786/ Accessed 13 October, 2019
10 Health Benefits of Tart Cherry Juice https://www.healthline.com/nutrition/10-tart-cherry-juice-benefits Accessed 13 October, 2019
How Cherries Help Fight Arthritis http://blog.arthritis.org/living-with-arthritis/arthritis-diet-cherries Accessed 13 October, 2019
Sweet Cherry https://www.sciencedirect.com/topics/immunology-and-microbiology/sweet-cherry Accessed 13 October, 2019
10 Surprising Facts About Cherries https://health.usnews.com/health-news/blogs/eat-run/articles/2016-06-07/10-surprising-facts-about-cherries Accessed on 13/12/2019
7 Health Benefits of Cherries https://www.health.com/nutrition/health-benefits-cherries Accessed on 13/12/2019