डोसुलेपिन का इस्तेमाल डिप्रेशन या उदासी, न्यूरोपैथिक दर्द (नसों की क्षति के कारण होने वाले दर्द) और एंग्जायटी में किया जाता है। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल डिप्रेशन के उन मरीजों में होता है जिन पर डिप्रेशन के वैकल्पिक इलाजों का असर कम अथवा बिलकुल नहीं होता।
डोसुलेपिन मस्तिष्क में केमिकल मैसेंजर के स्तर को बढ़ाकर डिप्रेशन में कमी लाता है जिसकी वजह से व्यक्ति के मूड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इस दवा को आप डॉक्टर के निर्देश के अनुसार भोजन या बिना भोजन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
डोसुलेपिन के इस्तेमाल के दौरान एल्कोहॉल का सेवन नहीं करना चाहिए।
डोसुलेपिन इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट द्वारा दी गई मेडिकेशन गाइड को फॉलो करें। अगर आपको इस बारे में कोई सवाल है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछें।
इस दवा की खुराक आपकी उम्र, मेडिकल स्थिति के साथ साथ वो दवाइयां जिन्हें आप पहले से ही ले रहें हैं और आप इलाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर भी निर्भर करती है। आप इस दवा की ना तो ज्यादा खुराक लें, ना ही इसे बार- बार इस्तेमाल करें और ना ही निर्धारित समय से ज्यादा समय तक इसका यूज करें।
अगर आपको किसी तरह की सर्जरी की जरूरत है तो अपने सर्जन को बताएं कि आप डोसुलेपिन का इस्तेमाल कर रहें हैं। आपको कुछ समय के लिए इस दवा का इस्तेमाल छोड़ना पड़ सकता है।
डोसुलेपिन को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। डोसुलेपिन को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में डोसुलेपिन के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के डोसुलेपिन को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : क्या है मानसिक बीमारी और व्यक्तित्व विकार? जानें इसके कारण
इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को बताएं अगर;
यह भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर की गणना हो सकती है गलत?
अगर आपको एलर्जिक रिएक्शन जैसे हीव्स, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, होंठ, जीभ या गले मे सूजन आदि की समस्या है तो इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें।
अगर आपको निम्नलिखित समस्या हो तो डोसुलेपिन का इस्तेमाल बंद करें या डॉक्टर को कॉल करें;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। आपको यहां पर कुछ साइड इफेक्ट्स नहीं बताएं गए हैं। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो इस बारे में डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें : क्या हैं वह 10 सामान्य मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स (Mental Health Problems) जिनसे ज्यादातर लोग हैं अंजान?
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो डोसुलेपिन उसके साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
निम्नलिखित दवाइयों के साथ डोसुलेपिन का इंटरैक्शन हो सकता है जैसे;
डोसुलेपिन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे गंभीर साइड इफेक्ट्स बढ़ सकते हैं या फिर इस दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से चक्कर आना, कंफ्यूजन होना जैसे साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से चर्चा करें।
डोसुलेपिन आपके स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं अगर आपको निम्नलिखित समस्याएं हैं जैसे
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
डोसुलेपिन निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड पर जाएं।
अगर आप डोसुलेपिन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सक सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है। ये भी पढ़े
Skin biopsy: जानें स्किन बायोप्सी क्या है?
डिप्रेशन और नींद: बिना दवाई के कैसे करें इलाज?
Ulcerative colitis : अल्सरेटिव कोलाइटिस क्या है? जाने इसके कारण ,लक्षण और उपाय
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Dosulepin Accessed on 06/12/2019
dosulepin Accessed on 06/12/2019
DOSULEPIN TABLETS 75 MG Accessed on 06/12/2019
Dosulepin Mylan Accessed on 06/12/2019
Dosulepin Accessed on 06/12/2019
Current Version
22/05/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: shalu