हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
लैकट्यूलोज एक प्रकार की दवा है जिसका उपयोग कब्ज के इलाज के लिए किया जाता है। लैकट्यूलोडज एक एसिडिफायर है जो स्टूल में पानी की मात्रा को बढ़ाकर स्टूल को सॉफ्ट करने का काम करता है। यह एक चीनी का घोल है। लैकट्यूलोज का उपयोग लिवर संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए भी किया जाता है। लैकट्यूलोज का उपयोग आपके डॉक्टर द्वारा बताई गयी किसी अन्य बीमारी की रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है।
लैकट्यूलोज का सेवन आप कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए कर सकते हैं। आप इसका सेवन डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें। यह आमतौर पर घोल ले रूप में लिया जाता है। आप इसके स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इसे फलों के रस, पानी, दूध में मिला सकते हैं।
अपने डॉक्टर के निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें। इस दवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए इसका सेवन नियमित रूप से करें। इसे प्रत्येक दिन एक ही समय पर लें। इस दवा के सेवन के बाद स्टूल पास होने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है। किसी भी नए या बिगड़ते लक्षण की रिपोर्ट तुरंत अपने डॉक्टर को दें।
लैकट्यूलोज को सीधे प्रकाश और नमी से दूर स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। लैकट्यूलोज के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में लैकट्यूलोज को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए।
लैकट्यूलोज के उपयोग से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें यदि :
गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान लैकट्यूलोज का उपयोग कितना जोखिम भरा है इस बारे में अभी तक कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं। इसको लेने से पहले संभावित लाभ और हानि की जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए के अनुसार लैकट्यूलोज की गर्भावस्था जोखिम श्रेणी बी है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम कैटेगेरी निम्नलिखित है :
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम होने की अधिक संभावना
X = विराधाभाषी
N = अज्ञात
निम्नलिखित में से कोई भी परेशानी का अनुभव करने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें :
कम गंभीर साइड इफेक्ट्स में निम्नलिखित विकार शामिल हो सकते हैं:
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं, पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई शंका चिंता है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
और पढ़ें- देर रात खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं
लैकट्यूलोज उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी दवा के संभावित रिऐक्शन से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बनाकर रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं। इसमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हो सकती हैं। इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। बगैर अपने डॉक्टर के निर्देश के दवा को शुरू या बंद ना करें।
लैकट्यूलोज का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
लैकट्यूलोज का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
अगर आपको निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्या है तो इस दवा के सेवन से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें :
लैकट्यूलोज निम्नलिखित खुराकों में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Lactulose | Side Effects, Dosage, Uses & More. http://www.healthline.com/drugs/lactulose/oral-solution#Highlights1. Accessed June 26, 2016.
Lactulose. https://www.drugs.com/mtm/lactulose.html. Accessed June 26, 2016.
Lactulose. http://www.everydayhealth.com/drugs/lactulose. Accessed June 26, 2016.