मेट्रोनाइडाजोल एक प्रकार का एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग विभिन्न तरह के संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवा, एंटीबायोटिक नाइट्रोमाइडाजोल के समूह से है। यह दवा बैक्टीरिया और प्रोटोजोआ की वृद्धि को रोकने के लिए काम करती है।
यह वायरल इंफेक्शन के लिए असरदार नहीं है, जैसे कि सर्दी-जुकाम, फ्लू इत्यादि। एंटीबायोटिक के अधिक सेवन से उसका प्रभाव घट जाता है।

मेट्रोनाइडाजोल को एंटी-अल्सर दवाओं के कॉम्बिनेशन के साथ, पेट के अल्सर के इलाज के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
पेट की बदहजमी से बचने के लिए आप मेट्रोनाइडाजोल को पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। दवा की खुराक और अवधि आपकी स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सा की प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। एंटीबायोटिक्स तब सबसे अच्छा काम करते हैं जब आपके शरीर में दवा की मात्रा एक स्थिर स्तर पर रखी जाती है। इसलिए मेट्रोनाइडाजोल को हमेशा समान अंतराल पर लें।
कृपया अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। भले ही दवा के सेवन के कुछ दिनों बाद ही रोग के लक्षण गायब हो जाए, लेकिन कोर्स समाप्त होने तक दवा का सेवन जारी रखें। दवा को जल्दी बंद करने से बैक्टीरिया और प्रोटोजोआ को वापस से बढ़ने का मौका मिल सकता है, जिसके परिणामस्वरूप संक्रमण दोबारा से बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें।
मेट्रोनाइडाजोल को सीधे प्रकाश और नमी से दूर कहीं स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। मेट्रोनाइडाजोल के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप इसके बारे में अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए। कभी भी टॉयलेट में मेट्रोनाइडाजोल को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
मेट्रोनाइडाजोल लेने से पहले आपको निम्नलिखित बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए :
कुछ स्टडीज के अनुसार स्तनपान के दौरान मेट्रोनाइडाजोल को नहीं लेने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान इसको लेने से पहले संभावित लाभ और हानि की जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। एफडीए के अनुसार मेट्रोनाइडाजोल गर्भावस्था का जोखिम श्रेणी बी है।
एफडीए की गर्भावस्था जोखिम कैटेगरी निम्नलिखित है :
A = कोई जोखिम नहीं
B = कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C = कुछ जोखिम हो सकता है
D = जोखिम होने की अधिक संभावना
X = विरोधाभाषी
N = अज्ञात
और पढ़ें : Calcitonin : कैल्सीटोनिन क्या है?
यदि आपको निम्नलिखित एलर्जी के लक्षणों में से कोई भी है, तो आपातकालीन रूप से डॉक्टर की सहायता लें :
मेट्रोनाइडाजोल के सेवन से अगर आपको गंभीर जलन की समस्या हो तो सीधे अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
कम गंभीर दुष्प्रभाव शामिल हो सकते हैं:
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं, पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई शंका है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
और पढ़ें : CBC Test : सीबीसी टेस्ट क्या है?
मेट्रोनिडाजोल उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहें हैं। जिसकी वजह से आपकी दवा के कार्य करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बना के रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं। इसमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हो सकती हैं। इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। बगैर अपने डॉक्टर के निर्देश के दवा को शुरू या बंद ना करें।
मेट्रोनिडाजोल का सेवन आपके भोजन और एल्कोहॉल के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
मेट्रोनिडाजोल का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
मेट्रोनिडाजोल निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थितियों के साथ परस्पर क्रिया करता है :
मेट्रोनिडाजोल निम्नलिखित रूप में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Metronidazole. https://www.drugs.com/metronidazole.html. Accessed June, 30, 2016.
Metronidazole. http://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/metronidazole-topical-route/description/drg-20064727. Accessed June, 30, 2016.
Metronidazole. http://www.everydayhealth.com/drugs/metronidazole. Accessed June, 30, 2016.
Current Version
20/07/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal