निजोनाइड टैबलेट (Nizonide Tablet) एक एंटी-पैरासिटिक एजेंट है।

निजोनाइड टैबलेट (Nizonide Tablet) प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में सक्रिय तत्व के रूप में निटैजॉक्सानाइड (Nitazoxanide) 500 mg पाया जाता है।
निजोनाइड टैबलेट (Nizonide Tablet) का मुख्य इस्तेमाल डायरिया और प्रोटोजोन्स इंफेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
और पढ़ें : Nikoran 5 mg : निकोरन 5 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गियार्डियासिस (Giardiasis)
यह गियार्डियासिस गियार्डिया लांबिया नामक परजीवी के कारण होता है। ये गियार्डिया लांबिया आंतों को संक्रमित कर के डायरिया पैदा करता है। जिसे ठीक करने के लिए इस टैबलेट का इस्तेमाल किया जाता है।
क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस (Cryptosporidiosis)
क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस प्रोटोजोआ के कारण होने वाला एक डायरिया है। जब किसी के शरीर में क्रिप्टोस्पोरिडियम पैरवम नामक परजीवी संक्रमण फैलाता है, तो डायरिया हो जाता है। तब इसके इलाज के लिए इस टैबलेट का इस्तेमाल किया जाता है।
निजोनाइड टैबलेट (Nizonide Tablet) का जेनेरिक फॉर्मूला निटैजॉक्सानाइड (Nitazoxanide) है। निटैजॉक्सानाइड (Nitazoxanide) प्रोटोजोआ की ग्रोथ को रोकता है और डायरिया के इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।
एलर्जी
अगर आपको निटैजॉक्सानाइड (Nitazoxanide) से एलर्जी हो तो इस दवा के सेवन से बचें। इसके अलावा अगर आपको एंटीपैरासिटिक एजेंट कैटेगरी की दवाओं से एलर्जी है तो इस दवा का सेवन न करें, क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
ड्राइविंग करना या हैवी मशीन ऑपरेशन
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग न करें और न ही कोई भारी मशीन को ऑपरेट करें।
बच्चों के लिए नहीं है ये दवा
इस दवा का इस्तेमाल 12 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों में साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता है।
लिवर डिजीज
अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का इस्तेमाल न करें। इस टैबलेट के इस्तेमाल से लिवर में घाव हो सकता है। मरीज की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। वहीं, अगर आप लिवर का कोई टेस्ट कराने जा रहे हैं तो इस दवा का सेवन करने से टेस्ट का रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
किडनी डिजीज
अगर आपको किडनी से संबंधित कोई भी समस्या है तो आप इस टैबलेट का सेवन न करें। इससे आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है। अगर आपको किडनी की पहले से कोई समस्या है तो दवा को लेने से पहले डॉक्टर को जरूर बता दें।
गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए निजोनाइड टैबलेट (Nizonide Tablet) असुरक्षित है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।
उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इस टैबलेट का किन स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंटरैक्ट है, इस बात की अधिक जानकारी फिलहाल नहीं है।
गियार्डियासिस के लिए वयस्क की खुराक
गियार्डियासिस के लिए एक वयस्क को 500 मिलीग्राम हर 12 घंटे के अंतराल पर तीन दिन तक इस टैबलेट का सेवन करना चाहिए।
क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस के लिए वयस्क की खुराक
क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस के लिए एक वयस्क को 500 मिलीग्राम हर 12 घंटे के अंतराल पर तीन दिन तक इस टैबलेट का सेवन करना चाहिए।
गियार्डियासिस के लिए बच्चों की खुराक
गियार्डियासिस के लिए बच्चे को 500 मिलीग्राम हर 12 घंटे के अंतराल पर तीन दिन तक इस टैबलेट का सेवन कराना चाहिए।
क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस के लिए बच्चों की खुराक
क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस के लिए बच्चे को 500 मिलीग्राम हर 12 घंटे के अंतराल पर तीन दिन तक इस टैबलेट का सेवन कराना चाहिए।
नोट : इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
निजोनाइड टैबलेट (Nizonide Tablet) की खुराक अगर मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आएं, उतनी जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ न लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
और पढ़ें : Levolin Respules : लेवोलिन रेसपुल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा टैबलेट के रूप में 500 मिलीग्राम की 6 टैबलेट्स की स्ट्रेंथ में बाजार में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Nizonide https://www.medindia.net/drug-price/nitazoxanide/nizonide-o.htm Accessed on 17/8/2020
nitazoxanide https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=56b1575a-dff4-4c5a-a159-2f858e7a0cb8 Accessed on 17/8/2020
Nitazoxanide https://www.drugs.com/mtm/nitazoxanide.html Accessed on 17/8/2020
Nitazoxanide https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2005/021818lbl.pdf Accessed on 17/8/2020
Nitazoxanide https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/41684 Accessed on 17/8/2020
Nitazoxanide https://www.drugbank.ca/drugs/DB00507 Accessed on 17/8/2020
Nitazoxanide https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a603017.html Accessed on 17/8/2020
Current Version
18/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal