brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Nexpro L Capsule : नेक्सप्रो एल कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) क्या है?

दवा का नाम और कैटेगरी

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) एक प्रोटॉन पंप इंहिबिटर्स (Proton pump inhibitors) है।

Nexpro L Capsule : नेक्सप्रो एल कैप्सूल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

ओटीसी (OTC) या प्रिस्क्रिप्शन ड्रग

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।

एक्टिव इंग्रिडेंट

इस कैप्सूल में सक्रिय तत्व के रूप में इसोमेप्राजोल (Esomeprazole) 40 mg और लिवोसल्पिराइड (Levosulpiride) 75 mg पाया जाता है। 

विशिष्ट उपयोग

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) टैबलेट का मुख्य इस्तेमाल पेट संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है, जैसे- गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD), एसिडिटी, इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम, अपाचन, सीने में जलन, पेप्टिक अल्सर, हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इंफेक्शन आदि।

और पढ़ें : Loxof 500 : लोक्सॉफ 500 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

दवा का उपयोग

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) का इस्तेमाल किन बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है?

और पढ़ें : Lupituss Syrup : लूपिटस सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) कैसे काम करती है?

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) दो दवाओं का कॉम्बिनेशन है – इसोमेप्राजोल (Esomeprazole) और लिवोसल्पिराइड (Levosulpiride)। इसोमेप्राजोल (Esomeprazole) एक प्रोटॉन पंप इन्हिबिटर है, जो पेट से एसिड को कम कर के भोजन को पचाने में मदद करता है और पेट में छालों को भी ठीक करता है। वहीं, लिवोसल्पिराइड (Levosulpiride) एक प्रोकाइनेटिक है जो पेट और आंत की मूवमेंट को बढ़ाता है।

इस्तेमाल के लिए निर्देश

  • नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) को डॉक्टर के निर्देश के अनुसार लेना चाहिए।
  • इस दवा को लेते समय लेबल पर लिखे सभी निर्देशों का पालन करें। दवा को डॉक्टर द्वारा बताए गए तय समय पर ही लें।
  • इसका सेवन भोजन के साथ और बिना भोजन के भी किया जा सकता है।
  • इस दवा के सेवन के आधे से एक घंटे के अंदर दर्द में राहत मिल सकती है और इस दवा का असर 10 से 12 घंटों तक रह सकता है। 
  • इस दवा का उपयोग बिना डॉक्टरी सलाह के अचानक बंद नहीं करना चाहिए।

और पढ़ें : Levolin Respules : लेवोलिन रेसपुल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानी और चेतावनी

इन स्थितियों में नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) का उपयोग न करें

एलर्जी

अगर आपको इसोमेप्राजोल (Esomeprazole) और लिवोसल्पिराइड (Levosulpiride) से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको प्रोटॉन पंप इनहिबिटर से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन ना करें। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। 

ब्लीडिंग डिसऑर्डर

अगर आपको ब्लीडिंग डिसऑर्डर की परेशानी है तो इस दवा का सेवन कत्तई ना करें। इससे आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। 

एपिलेप्सी

एपिलेप्सी की समस्या होने पर इस दवा का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे मिर्गी के दौरे आने का रिस्क बढ़ जाता है।

दिल की बीमारी

अगर आपको दिल की बीमारी है तो इस दवा का सेवन ना करें। इसके लिए आपको डॉक्टर से किसी अन्य विकल्प के बारे में पूछना चाहिए।

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

हैवी मशीन ऑपरेशन या ड्राइविंग करना

अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई भारी मशीन को ऑपरेट करें।

ऑस्टियोपोरोसिस

अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस है तो इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें। इससे ऑस्टिपोरोसिस के लक्षण और ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

लिवर की समस्या

अगर आपको पहले कभी या फिलहाल में गंभीर लिवर की समस्या रही है तो आप इस दवा का सेवन ना करें। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से मिल कर के दवा के डोज में बदलाव करा सकते हैं।

ल्यूपस

अगर आपको ल्यूपस की समस्या है तो इस दवा का सेवन सावधानी से करें। डॉक्टर से कैप्सूल के डोज के बारे में पूछ लें, वरना ल्यूपस के लक्षण आपको ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

और पढ़ें : Stalopam : स्टालोपम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

प्रेग्नेंसी और स्तनपान में दवा का उपयोग

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) लेना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) असुरक्षित है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।

साइड इफेक्ट्स

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

और पढ़ें : Cifran CTH : सिफ्रान सीटीएच क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

  • एटाजैनाविर (Atazanavir)
  • सिटैलोप्राम (Citalopram)
  • क्लोमिप्रैमाइन (Clomipramine)
  • डायाजेपम (Diazepam)
  • इमिप्रामाइन (Imipramine)
  • इट्राकोनाजोल (Itraconazole)
  • किटोकोनाजोल (Ketoconazole)
  • नेलफिनाविर (Nelfinavir)
  • फेनिटोइन (Phenytoin)
  • एल्यूमिनियम और मैग्नीशियम से बने एंटाएसिड 

क्या नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) किसी फूड के साथ रिएक्शन करती है?

कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) किसी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट करती है?

यह टैबलेट कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है, जैसे :

और पढ़ें : Melacare Cream : मेलाकेयर क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) की सामान्य खुराक क्या है?

गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) के लिए वयस्क की खुराक

गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) के 20 से 40 मिलीग्राम डोज को दिन में एक बार चार से आठ हफ्तों तक लेना होता है।

गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) के लिए बच्चे की खुराक

गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) से पीड़ित 11 साल तक के बच्चे को 10 से 20 मिलीग्राम डोज को दिन में एक बार लेना होता है।

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इंफेक्शन के लिए वयस्क की खुराक

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इंफेक्शन से पीड़िक व्यक्ति को 40 मिलीग्राम रोजाना 10 दिनों तक लेना होता है।

पेप्टिक अल्सर के लिए वयस्क की खुराक

पेप्टिक अल्सर के लिए 20 से 40 मिलीग्राम छह महीने तक इस कैप्सूल को लेना होता है।

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) की खुराक मिस हो जाए तो क्या करें?

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) की खुराक अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

अगर गलती से आपने इस कैप्सूल का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।

स्टोरेज और डिस्पोजेबल तरीके

नेक्सप्रो एल कैप्सूल (Nexpro L Capsule) को कैसे स्टोर और डिस्पोज करें?

  • इस कैप्सूल को रूम टेम्प्रेचर पर या 10 से 30 डिग्री सेल्सियस पर रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। न्यूकॉक्सिया पी (Nucoxia P) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। 
  • दवा की एक्सपायरी हो जाने पर इस कैप्सूल का उपयोग न करें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। कैप्सूल के रैपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके। इसे टॉयलेट में फ्लश न करें।

उपलब्ध खुराक

यह दवा किस रूप में उपलब्ध है?

यह दवा कैप्सूल के रूप में 40 और 75 मिलीग्राम की स्ट्रेंथ में बाजार में उपलब्ध है।

दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।

उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।

medical
डॉ. प्रणाली पाटील
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
फार्मेसी · Hello Swasthya
Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/08/2020