
डोमपेरिडोन + इसमोप्राजोल (Domperidone+ Esomeprazole) का इस्तेमाल गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग (एसिड रिफ्लक्स) और अपच के उपचार में किया जाता है। यह दो दवाइयों का मेल है डोमपेरिडोन और इसमोप्राजोल। डोमपेरिडोन एक शक्तिशाली डोपामाइन रिसेप्टर प्रतिपक्षी है है, जो पेट और आंतों की मूवमेंट को बढ़ाने के लिए ऊपरी पाचन तंत्र पर असर डालता है। इसमोप्राजोल एक प्रोटोन पंप इन्हीबिटर (PPI) है जो पेट में एसिड की मात्रा को कम करता है। इससे एसिड संबंधी अपच या हार्टबर्न से छुटकारा मिलता है। इस दवाई का प्रयोग अव्यवस्थित मतली, उल्टी, गैस्ट्रिक अलसर, पेप्टिक अल्सर, मधुमेह जठरांत्र और अन्य स्थितियों से जुड़े लक्षणों के उपचार के लिए भी किया जाता है।
और पढ़ें : Domperidone : डोमपेरिडोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल को हमेशा रूम टेंपरेचर पर स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
[mc4wp_form id=’183492″]
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग की स्थिति में इस दवाई का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है। सही मार्गदर्शन और सलाह के लिए अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
और पढ़ें :Esomeprazole : इसोमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल (Domperidone+ Esomeprazole) में मौजूद तत्वों से कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि यहां इनकी पूरी लिस्ट मौजूद नहीं है। यह साइड इफेक्ट संभव हैं, लेकिन ऐसा आवश्यक नहीं कि यह हमेशा हों। इनमें से कुछ साइड इफेक्ट दुर्लभ हैं, लेकिन यह गंभीर हो सकते हैं। अगर इस दवाई को लेने से आपको कोई साइड इफेक्ट दिखाई दें तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें जैसे:
इस दवाई के निम्नलिखित साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं:
गैलेक्टोरिया, गाइनेकोमास्टिया या मासिक धर्म में अनियमितता भी इस दवाई के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
अगर आप अन्य दवाइयों या उत्पादों का प्रयोग कर रहे हैं तो उनके साथ डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल को लेने से इस दवाई का प्रभाव बदल सकता है। इससे न केवल साइड इफेक्ट्स की संभावना बढ़ जाती है। बल्कि, आपकी दवाई भी सही से काम नहीं करेगी। अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों, विटामिन्स या सप्लिमेंट्स के बारे में बताएं जिनका प्रयोग आप कर रहे हैं। डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल को इन दवाइयों के साथ लेना खतरनाक हो सकता है।
डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल को एल्कोहॉल के साथ लेना सुरक्षित नहीं है। इसलिए, इस दवाई को लेने से पहले डॉक्टर से पूरी सलाह लें।
डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल की सही डोज के बारे में जानने के लिए अपने डॉक्टर से मिले की सलाह लें। आपको इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए, यह बात आपकी उम्र, स्वास्थ्य या अन्य स्थितियों पर निर्भर करती है।
और पढ़ें : Levonorgestrel (oral): लिवोनोगेस्ट्रल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल इस रूप में उपलब्ध है।
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
नोट :
अगर आपसे डॉम्परिडोन + एसोमप्राजोल (Domperidone+ Esomeprazole) की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/1358/esomeprazole-domperidone
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5432694/
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/domperidone-oral-route/side-effects/drg-20063481?p=1
https://www.medicinesforchildren.org.uk/domperidone-gastro-oesophageal-reflux
Current Version
07/05/2021
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nikhil deore