सेरेसियोपेप्टाइडेज का इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में किया जाता है जिसमें पीठ दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रियूमेटॉइड अर्थराइटिस, ऑस्टियोपरोसिस, फिब्रोमायल्जिया, कार्पल टर्नल सिंड्रोम, माइग्रेन से होने वाले सिर दर्द और तनाव से होने वाला दर्द शामिल है।

यह दूसरी स्थितियों जैसे सूजन और दर्द में इस्तेमाल होती है जिसमें साइनुसाइटिस, लैरिंग्स में सूजन, गले की खराश, कान का इंफेक्शन, सर्जरी के बाद की सूजन, ब्लड क्लॉट बनने के साथ नसों में सूजन आदि शामिल है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल हार्ट की बीमारियों में करते हैं।
महिलाएं इस दवा का इस्तेमाल ब्रेस्ट में होने वाले गैर-कैंसरयुक्त गांठ ( फिब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज) के लिए करती हैं। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली माताओं में अधिक मिल्क होने के कारण ब्रेस्ट में जो दर्द होता है उसके लिए इसका इस्तेमाल करती हैं।
सेरेसियोपेप्टाइडेज शरीर द्वारा होने वाले प्रोटीन ब्रेकडाउन में मदद करता है। इसके अलावा यह इंफ्लमेशन और म्यूकस को कम करने का काम करता है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इस दवा को डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक ही इस्तेमाल करें। इस दवा की खुराक आपकी मेडिकल स्थिति और आप इलाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर निर्भर करती है।
साइनस के बाद गाल के अंदर होने वाली सूजन को कम करने के लिए: सर्जरी से पहले तीन बार 10 मिलीग्राम, सर्जरी के बाद शाम को एक बार और फिर सर्जरी के बाद पांच दिनों के लिए रोजाना तीन बार इस दवा का इस्तेमाल करें।
इस दवा के ज्यादा से ज्यादा फायदे लेने के लिए और साइड इफेक्ट्स के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही इस दवा का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें : ओमेप्राजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
सेरेसियोपेप्टाइडेज को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। सेरेसियोपेप्टाइडेज को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में सेरेसियोपेप्टाइडेज के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के सेरेसियोपेप्टाइडेज को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ेंः Acemiz MR : एसीमिज एमआर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सेरेसियोपेप्टाइडेज के इस्तेमाल से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें,
महिलाओं में प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेरेसियोपेप्टाइडेज के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। सेरेसियोपेप्टाइडेज का इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदों और नुकसान को लेकर डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें : रेनिटिडाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कम समय (चार हफ्तों तक) के लिए सेरेसियोपेप्टाइडेज का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। अधिक समय के लिए इसके उपयोग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
अगर इस दवा के इस्तेमाल से हीव्स, गले, चेहरे, होंठ और जीभ पर सूजन महसूस हो तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से जरूर संपर्क करें।
अगर सेरेसियोपेप्टाइडेज के इस्तेमाल से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स महसूस हों तो डॉक्टर से संपर्क करें;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। हालांकि आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो सेरेसियोपेप्टाइडेज उसके साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
निम्नलिखित दवाओं के साथ इसका इंटरैक्शन हो सकता है;
यह दवा आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिसकी वजह से आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या फिर दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
यह दवा आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिसकी वजह से दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप नीचे बताई गई बीमारियों से पीड़ित हैं तो अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में डॉक्टर या फार्मासिस्ट को जरूर बताएं।
[mc4wp_form id=’183492″]
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
मुंह से उपयोग करने के लिए:
साइनस सर्जरी के बाद गाल की सूजन को कम करने के लिए इस दवा को दिन में तीन बार सर्जरी के दिन पहले लें। सर्जरी के पहले एक बार सर्जरी के बाद पांच दिन तक तीन टाइम इस दवा को लें।
सेरेसियोपेप्टाइडेज निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड पर जाएं।
अगर आप सेरेसियोपेप्टाइडेज की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
The role of serratiopeptidase in the resolution of inflammation/https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S181808761630160X
(Accessed on 2nd March,2020)
Serrapeptase: Benefits, Dosage, Dangers, and Side Effects/
https://www.healthline.com/nutrition/serrapeptase
(Accessed on 2nd March,2020)
Serratiopeptidase – A Cause for Spread of Infection/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5028551
(Accessed on 2nd March,2020)
SERRAPEPTASE/https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-1115/serrapeptase
(Accessed on 2nd March,2020)
Current Version
24/06/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra