backup og meta

Swelling (Edema) : सूजन (एडिमा) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/08/2021

Swelling (Edema) : सूजन (एडिमा) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

परिचय

सूजन/एडिमा (Swelling) क्या है?

एडिमा (Edema) एक स्वास्थ्य स्थिति है जिसे सूजन (Swelling) कहा जाता है। सूजन की समस्या किसी तरह के चोट लगने के कारण या किसी तरह की शारीरिक प्रतिक्रिया जैसे, शरीर कें अंदर किसी तरह के तरल पदार्थ का निर्माण (इंफ्लामेशन) होने के कारण भी हो सकता है। सूजन शरीर के किसी एक छोटे से हिस्से या पूरे अंग को भी प्रभावित कर सकता है। इसका कारण कुछ तरह की दवाओं के साइड इफेक्ट्स, गर्भावस्था की स्थिति, किसी तरह का संक्रमण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं। कुछ तरह के सूजन आंतरिक रूप से या बाहरी रूप से हो सकते हैं जो त्वचा और मांसपेशियों को प्रभावित कर सकते हैं।

इसके अलावा, किसी तरह के कीड़े के काटने के कारण भी सूजन या एडिमा की समस्या हो सकती है। अगर सूजन का कारण शरीर के अंदर किसी अंग में तरल पदार्थ के निर्माण के कारण होता है, हफ्ते भर के अंदर व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ सकता है।

सूजन या एडिमा के प्रकार (Types of Swelling)

सूजन या एडिमा के कई प्रकार हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः

पेरिफेरल एडिमा (Peripheral edema)

पेरिफेरल एडिमा आमतौर पर पैरों और टखनों को प्रभावित करता है। लेकिन, कभी-कभी इसकी समस्या हाथों में भी हो सकती है। इसकी समस्या संचार प्रणाली, लिम्फ नोड्स या गुर्दे में किसी तरह की समस्या होने के कारण हो सकती है।

पेडल एडिमा (Pedal edema)

पैरों और निचले हिस्सों में द्रव इकट्ठा होने के कारण पेडल एडिमा हो सकता है। इसकी अधिक समस्या बढ़ती उम्र या गर्भावस्था के दौरान हो सकता है।

लिम्फ एडिमा (Lymphedema)

लिम्प एडिमा आपके लिम्फ नोड्स, ऊतकों को नुकसान पहुंचाने के कारण हो सकती है। लिम्फ नोड्स शरीर से कीटाणुओं और अपशिष्ट को फिल्टर करने में मदद करते हैं। इसका मुख्य कारण सर्जरी या रेडिएशन हो सकता है।

पल्मरी एडिमा (Pulmonary edema)

पल्मरी एडिमा की स्थिति फेफड़ों में हवा के थैलियों में तरल पदार्थ इकट्ठा होने के कारण हो सकता है। इसके होने पर व्यक्ति को सांस लेने में मुश्किल हो सकती है, उसके दिल की धड़कन सामान्य से अधिक तेज हो सकती है, घुटन महसूस हो सकती है, खांसी में खून और झाग आ सकता है। यह एक इमरजेंसी कंडीशन भी हो सकती है।

सिरेब्रल एडिमा (Cerebral edema)

सिरेब्रल एडिमा बहुत गंभीर स्थिति हो सकती है इसकी स्थिति में मस्तिष्क में द्रव का निर्माण होने लगता है। सिरेब्रल एडिमा तब होता है जब सिर पर तेजी से चोट लगा हो, जिसके कराण खून के नसे फट गई हों या ब्लॉक हो गई हों। इसके अलावा, ट्यूमर के कारण भी यह हो सकता है।

मैक्यूलर एडिमा (Macular edema)

आंख के किसी हिस्से में द्रव जमा होने या निर्माण होने के कारण मैक्यूलर एडिमा की समस्या हो सकती है। इसकी स्थिति रेटिना के केंद्र में हो सकता है।

और पढ़ेंः Arthritis : संधिशोथ (गठिया) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

लक्षण

सूजन (एडिमा) के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Swelling)

सूजन या एडिमा के लक्षण निम्न हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • पैर के निचले हिस्सों में सूजन होना (खासकर गर्मी के मौसम में, उन लोगों में अधिक हो सकता है जो बहुत समय तक खड़े रहते हैं या घूमते हैं।)
  • किसी भी सूजन वाली जगह पर लगभग 5 सेकंड के लिए एक उंगली से दबाने के बाद छोड़ें। अगर ऐसा करने पर उस स्थान पर किसी गढ्ढे जैसा निशान बनता है, जो कुछ ही समय में भर जाता है, तो यह एडिमा के लक्षण हो सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आपको सूजन की समस्या किसी तरह के शारीरिक चोट, बीमारी या किसी कीट के काटने के कारण होते हैं, जो शरीर के बाहर दिखाई देते हैं, तो आपको निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैंः

  • खुजली (Itching) होना
  • उल्टी (Vomiting) होना
  • पेट फूलना (Bloating)
  • प्रभावित क्षेत्र में दर्द (Pain) होना

हालांकि, अगर आपको सूजन की समस्या शरीर के अंदर होती है, जो आपको निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः

  • जी मिचलाना
  • उल्टी होना
  • सिर चकराना
  • बुखार (Fever) होना
  • थकान महसूस करना
  • अनिद्रा की समस्या होना
  • फ्लू (Flu) जैसे लक्षण होना
  • शरीर के अंदर दर्द महसूस करना
  • सांस लेने में समस्या

और पढ़ेंः Slip Disk : स्लिप डिस्क क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

कारण

सूजन (एडिमा) के कारण क्या हो सकते हैं? (Cause of Swelling)

सूजन (एडिमा) के कारण कई हो सकते हैं, जिनमें कुछ सामान्य कारण तो कुछ गंभीर कारण भी शामिल हो सकते हैंः

एलर्जी (Allergy) की प्रतिक्रिया होना

किसी तरह के दवा, जैसे कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स या हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह का इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले या खाद्य पदार्थों के सेवन से एलर्जी प्रतिक्रिया हो सकती है, जिसे एनाफिलेक्सिस (anaphylaxis) कहते हैं। इसके कारण भी शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

ऑटोइम्यून रोग (Autoimmune disease) होना

ऑटोइम्यून रोग होना, जैसेः ल्यूपस, रूमेटाइड अर्थराइटिस या स्क्लेरोडर्मा की समस्या भी सूजन का कारण बन सकते हैं। जब हमारा शरीर एंटीबॉडी या अन्य कोशिकाओं का उत्पादन करता है जो शरीर में ऊतकों पर हमला कर सकते हैं या उन्हें नष्ट कर सकते हैं, तो इसकी समस्या हो सकती है।

सर्क्युलेशन प्रॉब्लम (Circulation problem)

सर्कुलेशन प्रॉब्लम जैसे, हार्ट फेलियर (Heart failure), डायबिटीज (Diabetes) की समस्या, किडनी (Kidney) प्राब्लम्स जैसी स्थितियों के कारण भी शरीर में खून के प्रवाह की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर के किसी अंग में खून के थक्के बनान भी सूजन या एक्जिमा का कारण हो सकता है जिसे थ्रोम्बोफ्लिबिटिस (Thrombophlebitis) कहा जाता है।

साइक्लिक एडिमा (Cyclic edema)

कुछ महिलाओं को अपने मासिक धर्म चक्र के दौरान शरीर में तरल पदार्थ के बने रहने के दौरान भी सूजन की समस्या हो सकती है, जिसे साइक्लिक एडिमा कहा जाता है।

गर्भावस्था (Pregnancy)

कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान हाथ या पैर में हल्की सूजन का अनुभव हो सकता है। जो प्रेग्नेंसी के तीसरे तिमाही में अधिक बढ़ सकता है। कुछ अवस्थाओं में अगर यह गंभीर होता है, तो इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जिसे प्रीक्लेम्पसिया (preeclampsia) कहा जाता है।

हर्निया (Hernia) की समस्या

हर्निया (Hernias) आंत की समस्या होती है, जिसमें आंत बढ़ने लगते हैं। हर्निया की स्थिति में शरीर के ऊतक अपनी सामान्य स्थिति से बाहर निकलने लगते हैं, जो सूजन कारण बन सकते हैं।

इसके अलावा भी अन्य समस्याएं सूजन या एडिमा के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैं, जैसेः

  • कुपोषण
  • सिरोसिस
  • लीवर की बीमारी के कारण पेट में किसी द्रव का इक्कठ्टा होना (ग्लोमेरूलोनेफ्राइटिस, Glomerulonephritis)
  • किसी तरह की सर्जरी की प्रक्रिया
  • किसी तरह का टेस्ट, जिसकी प्रक्रिया के दौरान शरीर के अंदर डाई या अन्य तरल पदार्थों को इंजेक्ट किया जाता हो
  • हार्मोन्स के लेवल में उतार-चढ़ाव होना
  • नेफ्रोटिक सिंड्रोम (Kidney disease)
  • गलग्रंथि की बीमारी
  • रक्त में एल्बुमिन की बहुत कम मात्रा होना (Hypoalbuminemia)
  • शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा होना

और पढ़ेंः Dizziness : चक्कर आना क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

निदान

सूजन (एडिमा) के बारे में पता कैसे लगाएं?

सूजन या एडिमा का निदान करने के लिए आपके डॉक्टर सबसे पहले आपको लक्षणों की निगरानी करते हैं। इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछ सकते हैं, जैसेः

  • कोई चोट लगना जो आपको शरीर को आंतरिक रूप से प्रभावित कर सकता हो
  • मौजूदा समय में आपकी स्वास्थ्य स्थिति
  • आप किस तरह की दवाओं या विटामिन्स का सेवन करते हैं
  • आपका दैनिक आहार
  • आपकी शारीरिक प्रतिक्रिया जैसे आप किसी तरह का कार्य करते हैं

इस सवालों को जानने के बाद आपके लक्षणों को देखते हुए आपको डॉक्टर आपको निम्न टेस्ट की सलाह दे सकते हैंः

और पढ़ेंः Peyronies : लिंग का टेढ़ापन (पेरोनी रोग) क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय

रोकथाम और नियंत्रण

सूजन (एडिमा) को कैसे रोका जा सकता है?

अधिकतर मामलों में सूजन या एडिमा के लक्षणों के उपचार के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं हो सकती है। कुछ तरह के खाद्य पदार्थों से परहेज करने और शरीर में हार्मोन्स के लेवल को नियंत्रित करने से ही इनका उपचार किया जा सकता है।

  • अगर आपके शरीर में सूजन का कारण सोडिम की अधिक मात्रा के कारण है, तो आपको अपने आहार में नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  • अपने वजन को नियंत्रित रखें
  • अधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन न करें। शराब पीने से सिरोसिस, हेपेटाइटिस या अन्य लीवर की बीमारियों के होने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • किसी भी तरह की दवा का सेवन सिर्फ अपने डॉक्टर के परामर्श से ही करें।

और पढ़ेंः Inguinal hernia: इंग्वाइनल हर्निया क्या है?

उपचार

सूजन (एडिमा) का उपचार कैसे किया जाता है? (Treatment for swelling or edema)

सूजन (एडिमा) का उपचार व्यक्ति के लक्षणों और कारणों के आधार पर किया जा सकता है। जिसके लिए आपके डॉक्टर निम्न विधियों का इस्तेमाल कर सकते हैंः

सर्जरी (Surgery)

अगर सूजन (एडिमा) का कारण ट्यूमर या फोड़ा है, तो इसका उपचार करने के आपके डॉक्टर सर्जरी की सिफारिश कर सकते हैं।

रेडिएशन (Radiation)

अगर इसका आकार या स्थान है, जहां पर सर्जरी जोखिम भरी हो सकता है, तो इसका उपचार करने के लिए आपको डॉक्टर कीमोथेरेपी या अन्य रेडिएशन की प्रक्रिया की सलाह दे सकते हैं।

दवाओं (Medication) की सलाह

सूजन के अन्य सामान्य कारणों और लक्षणों का उपचार करने के लिए आपके डॉक्टर आपको एंटीहिस्टामाइन (Antihistamines), स्टेरॉयड जैसे दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं।

वॉटर पिल (Water pills)

कंजेस्टिव हार्ट, हार्ट फेलियर या लीवर की बीमारी के कारण होने वाले सूजन का  उपचार करने के लिए आपके डॉक्टर आपको मूत्रवर्धक दवाओं, जिसे वॉटर पिल भी कहते हैं, के सेवन की भी सलाह दे सकते हैं, जैसे- फ्यूरोसेमाइड

अगर आपका इससे जुड़ा किसी तरह का कोई सवाल है, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/08/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement