थ्रोम्बोफ्लिबिटिस (Thrombophlebitis) एक प्रकार की सूजन है जो नसों में पैदा होती है और ये सूजन रक्त का थक्का जमने के कारण होती है। ये आमतौर पर पैरों में होती हैं। रक्त का थक्का रक्त कोशिकाओं का एक ठोस रूप है जो एक साथ जमा हो जाती हैं। रक्त का थक्का सामान्य रक्त प्रवाह के कार्यों में रुकावटें पैदा कर सकता है और ये बेहद खतरनाक भी हो सकता है। थ्रोम्बोफ्लिबिटिस त्वचा की परत या मांसपेशियों की परत की गहराई में शुरू हो सकता है।

ये स्थिति आमतौर पर पैरों में होती हैं, लेकिन थ्रोम्बोफ्लिबिटिस (Thrombophlebitis) शरीर के अन्य हिस्सों में होना भी मुमकिन है। रक्त का थक्का के कारण गर्दन या बाजू में भी सूजन आ सकती है, लेकिन ये बेहद ही कम मामलों में देखा जाता है।
थ्रोम्बोफ्लिबिटिस (Thrombophlebitis) सतही नसों को प्रभावित करता है और ये डीप वेन थ्रोम्बोसिस स्थति से बेहद अलग होती है। थ्रोम्बोफ्लिबिटिस के लक्षण जैसे सूजन, लालिमा, प्रभावित नसों के आसपास सूजन आना।

सुपरफिशियल थ्रोम्बोफ्लिबिटिस की घटना अस्पष्ट बनी हुई है, लेकिन यह डीप वेन थ्रोम्बोफ्लिबिटिस की तुलना में अधिक माना जाता है, जिसका अनुमान लगभग 1000 प्रति है। हालांकि उम्र जोखिम कारक नहीं है, उम्र के साथ अन्य जोखिम कारकों की घटनाओं में वृद्धि होती है, जिससे सुपरफिशियल थ्रोम्बोफ्लेबिटिसिस होता है। सुपरफिशियल थ्रोम्बोफ्लेबिटिसिस वृद्ध लोगों में अधिक आम, और महिलाओं में अधिक आम (50-70%) देखा जाता है। हालांकि, 60 से अधिक उम्र के लोगों में जटिलताओं की संभावना कम है।
अगर थक्के के कारण रक्त प्रवाह आपके किसी एक नस में धीमा पड़ जाता है, तो आपको ;
मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
अगर प्रभावित क्षेत्र पर लालिमा, नसों में सूजन आ जाती है तो अपने डॉक्टर को जरूर बताएं, खासकर तब जब आपको थ्रोम्बोफ्लिबिटिस के लिए एक या उससे ज्यादा जोखिम होता है। अगर आपके पैरों में सूजन आती है और दर्द होता है और सांस लेने में दिक्कत शुरू होती है या जब आप सांस लेते हैं तो छाती में दर्द होता है तो तुरंत चिकित्साकालीन सहायता लें।
रक्त का थक्का जमने से थ्रोम्बोफ्लिबिटिस (Thrombophlebitis) हो सकता है। ट्रामा या सर्जरी के बाद बिस्तर से न उठने जैसी निष्क्रियता, रक्त के थक्कों का एक प्रमुख कारण है। अगर आप काफी लम्हे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं, जैसे हवाई जहाज में सफर या गाडी का सफर तो ऐसे में भी रक्त का थका जम सकता है।
लम्बे समय तक गाडी में सफर करने से या हवाई जहाज में बैठने के दौरान अगर आप समय-समय पर उठते हैं या हाथ पैरों को स्ट्रेच करते हैं तो रक्त का थक्का जमने का जोखिम कम हो सकता है। मूवमेंट होने से रक्त परिसंचरण होता है, जिससे रक्त कोशिकाएं एक साथ नहीं जुड़ती।
अगर आपकी रक्त कोशिकाओं को चोट लग जाती हैं तब भी रक्त का थक्का जम सकता है। लिंब में ट्रामा से नसों में चोट का कारण बन सकता है .चिकित्सा प्रक्रिया में इंट्रावीनस नीडल्स से रक्त कोशिकाओं को पहुँचने वाली चोट से रक्त का थक्का नहीं जमता। इस तरह की चोट रक्त के थक्कों का कम सामान्य कारण है।
कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनकी वजह से आसानी से रक्त का थक्का जम सकता है, जैसे ;
जिसके भी पैरों में परिसंचरण सही नहीं होता है तो उन्हें ये स्थिति हो सकती है। इसमें गर्भवती महिला, जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान या बाद में थ्रोम्बोफ्लिबिटिस (Thrombophlebitis) हो सकता है। जो लोग आईवी के कारण हॉस्पिटल में हैं, उनमें भी ये जोखिम हो सकता है।
अन्य चीजें जो जोखिम की संभावनाएं बढ़ा देती हैं उन्हें ये स्थिति हो सकती हैं जैसे ;
और पढ़ें : अचानक दूसरों से ज्यादा ठंड लगना अक्सर सामान्य नहीं होता, ये है हाइपोथर्मिया का लक्षण
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
कुछ मामलों में, आपका डॉक्टर समस्या को देखने के लिए कोई बड़ा टेस्ट नहीं करेगा। प्रभावित क्षेत्र की स्थिति और लक्षणों से भी स्थिति का निदान करना बेहद आसान है। अगर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति और लक्षणों से डॉक्टर को सही तरीके से कुछ पता नहीं चलता है, तो वो इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे थक्के की उपस्तिथि पता चल सके। इमेजिंग तकनीज जैसे अल्ट्रासॉउन्ड, सीटी स्कैन और एएमआरआई स्कैन।
कुछ अन्य मामलों में, आपका डॉक्टर वेनोग्राम का विकल्प चुन सकता है। इसमें डाई को नसों में इंजेक्ट किया जाता है जो कि ये प्रक्रिया एक्सरे में दिखाई देती है। आपका डॉक्टर एक्सरे लेगा और उसमें जमा थक्के को देखेगा।
सुपरफिशियल थ्रोम्बोफ्लिबिटिस के लिए, आपका डॉक्टर दर्द वाले क्षेत्र पर गर्माहट देने के लिए कुछ लगा सकता है, प्रभावित क्षेत्र को ऊपर उठाकर रखने के लिए बॉस कटा है, मेडिकल स्टोर से नॉन स्टेरॉइडल सूजन रोधी दवा खाने के लिए और कम्प्रेशन जुर्राबें पहनने के लिए बोल सकता है। यह स्थिति आमतौर पर खुद ब खुद सुधर जाती है। आपका डॉक्टर दोनों प्रकार के थ्रोम्बोफ्लिबिटिस का इलाज करने के लिए इन ट्रीटमेंट की सलाह दे सकता है जैसे –
अगर आपको सुपरफिशियल थ्रोम्बोफ्लिबिटिस है तो आपका डॉक्टर आपको स्थिति की देखभाल करने की सलाह दे सकता है। वो आपको कुछ सलाह दे सकते हैं जैसे ;
आप स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।