कार्पल टनल सिंड्रोम कलाई (wrist) से संबंधित एक समस्या है। कलाई के बीच में मीडियन नर्व और कई टेंडंस गुजरते हैं। जिसमें प्रेशर और जलन महसूस होता है। जिसके कारण मीडियन नर्व में दर्द, सुन्नपन और कभी-कभी झुनझुनाहट महसूस होती है। इसका इलाज दवाइयों से विफल होने के बाद डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। इस सर्जरी को कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी कहते हैं।

ज्यादातर मामलों में डॉक्टर दवाओं से कार्पल टनल सिंड्रोम का इलाज करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, जब दवाएं दर्द पर बेअसर हो जाती हैं तो डॉक्टर सर्जरी करते हैं। कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी में कलाई की फ्लेक्सर रेटिना क्यूल नामक फाइब्रस बैंड को काट कर निकाल दिया जाता है।
सबसे पहले आपको कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी के प्रकारों के बारे में पता होना चाहिए। ये दो तरीकों से होती है:
कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। ये सर्जरी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य परिस्तिथियों पर निर्भर करता है।
और पढ़ें : Varicose Veins Surgery: वैरिकोस वेन सर्जरी क्या है?
एंडोस्कोपिक सर्जरी की तुलना में ओपन सर्जरी को रिकवर होने में समय लगता है। इसके साथ ही कलाई और हाथ में दर्द बना रहता है। जोखिम और समस्याएं सभी तरह के ऑपरेशन में होती है। कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी में भी कुछ रिस्क हैं :
जनरल एनसथिसिया (बेहोश) के साथ रिस्क हो सकता है। लेकिन, ज्यादातर ओपन सर्जरी सुन्न कर के ही होती है। कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी में रिस्क काफी कम देखे गए हैं। लेकिन फिर भी ये जानना जरूरी है कि इससे क्या समस्या हो सकती है।
और पढ़ें : Rhinoplasty: नाक की सर्जरी क्या है?
कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी को करने में लगभग 15 से 30 मिनट लगते हैं। जैसा की पहले ही बताया जा चुका है कि कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी दो प्रकार की है- ओपन कार्पल टनल सर्जरी और एंडोस्कोपी कार्पल टनल सर्जरी। दोनों सर्जरी में सबसे पहले एनेसेथेटिस्ट आपकी कलाई को सुन्न करते हैं।
ओपन सर्जरी में सर्जन कलाई पर एक लंबा चीरा या कट लगाते हैं। इसके बाद कलाई के अंदर से फ्लेक्सर रेटिनाक्यूलम को काट कर निकाल देते हैं।
वहीं, एंडोस्कोपी कार्पल टनल सर्जरी में सर्जन कलाई में एक छोटा सा चीरा लगाते हैं। इसमें एंडोस्कोप (Endoscope) डालते हैं। एंडोस्कोप में एक छोटा कैमरा लगा होता है जो मॉनिटर में तस्वीरों को भेजता है। इसके जरिए ही सर्जन फ्लेक्सर रेटिनाक्यूलम को काट कर निकाल देते हैं। फिर एंडोस्कोप को बाहर निकाल कर चीरे पर टांका लगा देते हैं। इसके बाद टांके पर ड्रेसिंग कर देते हैं।
और पढ़ें : Fissure treatment: बिना सर्जरी के फिशर ट्रीटमेंट कैसे होता है?
अगर आप कार्पल टनल सिंड्रोम सर्जरी से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Carpal Tunnel Release. http://www.hopkinsmedicine.org/healthlibrary/test_procedures/orthopaedic/carpal_tunnel_release_135,29/. Accessed October 19, 2019.
Carpal tunnel release surgery. http://www.bupa.co.uk/health-information/directory/c/carpal-tunnel-surgery. Accessed October 19, 2019.
Open Carpal Tunnel Surgery for Carpal Tunnel Syndrome. http://www.webmd.com/pain-management/carpal-tunnel/open-carpal-tunnel-surgery-for-carpal-tunnel-syndrome. Accessed October 19, 2019.
Current Version
22/09/2020
Hello Swasthya Medical Panel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar