backup og meta

Stalopam : स्टालोपम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/07/2020

Stalopam : स्टालोपम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

फंक्शन

स्टालोपम (Stalopam) कैसे काम करता है?

स्टालोपम (Stalopam) टैबलेट डिप्रेशन और एंग्जायटी का इलाज करने के काम आता है। डॉक्टर पहले इस दवा का कम डोज देते हैं, फिर धीरे-धीरे डोज को बढ़ाते हैं। वहीं, इस दवा को अचानक बंद कर देने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे- मूड में बदलाव, चक्कर आना, हाथों और पैरों का सुन्न हो जाना और नींद आना। स्टालोपम (Stalopam) दवा जेनेरिक फॉर्मूला एसिटालोप्राम (escitalopram)  से मिल कर बनती है। एसिटालोप्राम (escitalopram) सेरोटोनिन रिअपटेक इंहिबिटर (SSRI) के लेवल को बढ़ाता है और इससे मरीज का मूड अच्छा होता है। इस तरह से एसिटालोप्राम (escitalopram) एंग्जायटी और डिसऑर्डर के लक्षणों को ठीक करता है।

और पढ़ें : Meganeuron : मेगान्यूरॉन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

डोसेज

इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।

[mc4wp_form id=’183492″]

स्टालोपम (Stalopam) की खुराक मिस हो जाए तो क्या करें?

स्टालोपम (Stalopam) का डोज अगर छूट जाए या मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको टैबलेट खा लेनी चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ ना लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।

और पढ़ें : Mucopain gel: म्यूकोपेन जेल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

उपयोग

स्टालोपम (Stalopam) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

स्टालोपम (Stalopam) टैबलट का सेवन खाना खाने के पहले या खाना खाने के बाद अपने डॉक्टर के परामर्श के अनुसार पानी के साथ ले सकते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद ही दवा खाना सही होता है। इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, जैसे- गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या नहीं होगी। लेकिन जरूरी है कि बिना डॉक्टर के सलाह के इस टैबलेट ना ली जाए। डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन दवा के डोज लेते समय जरूर करना चाहिए। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर के द्वारा बताए गए डोज से न कम और न ही ज्यादा मात्रा का सेवन करना चाहिए। वहीं, इस दवा का सेवन करने के बाद रिएक्शन हो सकता है। इसके अलावा कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज कराना चाहिए। वहीं दवा का सेवन बिना डॉक्टर से पूछे बंद ना करें। डॉक्टर से पूछने के बाद और जांच के बाद ही दवा की खुराक को बंद करें।

इस दवा का उपयोग निम्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है :

और पढ़ें : Oflox 200 : ओफ्लॉक्स 200 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

साइड इफेक्ट्स

स्टालोपम (Stalopam) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इस दवा का सेवन करने से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे :

इनके अलावा कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जो काफी रेयर हैं :

और पढ़ें : Hexigel : हेक्सीजेल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

सावधानी और चेतावनी

स्टालोपम (Stalopam) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

कब इस दवा का सेवन न करें?

एलर्जी

अगर आपको एसिटालोप्राम (escitalopram) से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।

क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान स्टालोपम (Stalopam) को लेना सुरक्षित है?

डॉक्टर इस टैबलेट को प्रेग्नेंसी में तब तक लेने की सलाह नहीं देते हैं, जब तक कि इस दवा का सेवन बहुत जरूरी ना हो। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर के परामर्श पर इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ये दवा मां के दूध से बच्चे में पहुंच सकती है। 

इसके अलावा अन्य स्थितियों में भी सावधानी बरतनी चाहिए :

ड्राइविंग या हैवी मशीन ऑपरेशन 

अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई भारी मशीन का संचालन करें।

सुसाइडल थॉट

इस दवा का सेवन करने सुसाइडल थॉट आ सकते हैं। सुसाइडल थॉट डिप्रेशन के कारण आने वाला आत्महत्या का विचार है। अक्सर देखा गया है कि जो लोग आत्महत्या करते हैं, वो लोग डिप्रेशन के शिकार रहते हैं। इस स्थिति को ये दवा और ज्यादा बदतर कर सकती है।

बच्चों को ये दवा ना दें

12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी तबीयत खराब हो सकती है। 

लिवर और किडनी डिजीज

अगर आप लिवर या किडनी के पेशेंट हैं तो आपको इस दवा का सेवन करने से बचना चाहिए। लिवर डिजीज या किडनी डिजीज में इस दवा का सेवन करने के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से संपर्क कर के अपने डोज को ज्यादा या कम करा सकते हैं।

और पढ़ें : Librium 10: लिब्रियम 10 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

रिएक्शन

कौन-सी दवाइयां स्टालोपम (Stalopam) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

क्या स्टालोपम (Stalopam) भोजन या शराब के साथ रिएक्शन करती है?

ये टैबलेट फूड के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

शराब के साथ इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। शराब के साथ सेवन करने से कुछ साइडइफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा शराब के साथ अगर गलती से आपने इस दवा का सेवन कर लिया है तो कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

इन दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन

इन बीमारियों के साथ भी स्टालोपम (Stalopam) के रिएक्शन की संभावनाएं हैं :

क्लोज्ड एंगल ग्लूकोमा (Closed-Angle Glaucoma)

अगर आपको कभी क्लोज्ड एंगल ग्लूकोमा रहा है या हाल फिलहाल में आप इस समस्या से परेशान हैं तो आपको इस दवा सेवन करने से बचना चाहिए। ये आपकी स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ देगा। अगर आप क्लोज्ड एंगल ग्लॉकोमा से ग्रसित हैं और इस दवा का सेवन बहुत जरूरी हो तो डॉक्टर के सलाह के अनुसार ही इस दवा का सेवन करें। 

सीज़र डिसऑर्डर

सीज़र डिसऑर्डर या एपिलेप्सी या मिर्गी के दौरे से आप परेशान हैं तो इस दवा का सेवन ना करें। इससे दौरे आने का रिस्क ज्यादा बढ़ सकता है।

और पढ़ें : Ivabrad 5 mg : आइवाब्राड 5 एमजी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

स्टोरेज

स्टालोपम (Stalopam) को कैसे स्टोर करें?

स्टालोपम (Stalopam) को कमरे के तापमान में रखना चाहिए, कोशिश करें कि उसे सीधे धूप में ना रखें। स्टालोपम (Stalopam) को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दवा को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। स्टालोपम (Stalopam) एक्सपायर होने के पहले ही इसका खा लें, वहीं अगर टैबलेट का लंबे समय तक सेवन करना हो तो डॉक्टर का सलाह जरूर लें। दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे कैसे डिस्पोज करना है उसको लेकर फॉर्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। टैबलेट के रैपर को डस्टबिन में डिस्पोज करें ताकि बाद में इसे रिसाइकिल किया जा सके। 

किस रूप में उपलब्ध है?

स्टालोपम (Stalopam) टैबलेट के रूप में उपलब्ध है।

उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/07/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement