ओरासेप जेल (Orasep Gel) एक एंटीसेप्टिक और नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लमेटरी ड्रग (NSAID) है।

ओरासेप जेल (Orasep Gel) ओवर दि काउंटर (OTC) ड्रग है। इसका इस्तेमाल आप डॉक्टर के द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद या खुद से जा कर मेडिकल स्टोर से ले सकते हैं।
इस जेल में सक्रिय तत्व के रूप में कोलिन सैलिसिलेट (Choline Salicylate) 8% w/v और टैनिक एसिड (Tannic Acid) 5% w/v पाया जाता है।
ओरासेप जेल (Orasep Gel)का मुख्य इस्तेमाल मुंह के छालों या मुंह के इंफेक्शन के लिए किया जाता है।
मुंह के छाले (Mouth Ulcer)
इस जेल का इस्तेमाल मुंह के छालों के इलाज के लिए किया जाता है। जब मुंह में छाले होते हैं तो मुंह में दर्द, सूजन और लालपन हो जाता है। इस जेल को लगाने से इनमें राहत मिलती है।
मसूड़ों में समस्या (Gum Disorder)
मसूड़ों में समस्या होने पर भी इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। मसूड़ों में सूजन, खुजली, घाव या इंफेक्शेन होने पर इस दवा को लगाने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
ओरासेप जेल (Orasep Gel) दो जेनेरिक फॉर्मूला से मिल कर बनती है – कोलिन सैलिसिलेट और टैनिक एसिड। कोलिन सैलिसिलेट एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लमेटरी ड्रग (NSAID) है, जो छाले पर हुए सूजन और दर्द को पैदा करने वाले केमिकल को ब्लॉक करने का काम करती है। टैनिक एसिड एक एस्ट्रिंजेंट है, जो एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल सॉल्यूशन की तरह काम करती है। कोलिन सैलिसिलेट और टैनिक एसिड का कॉम्बिनेशन मुंह के छाले और इंफेक्शन में इस तरह से राहत पहुंचाते हैं।
एलर्जी
अगर आपको कोलिन सैलिसिलेट और टैनिक एसिड से एलर्जी हो तो इस दवा के सेवन से बचें। इसके अलावा अगर आपको नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लमेटरी ड्रग (NSAID) कैटेगरी की दवाओं से एलर्जी है तो इस दवा का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।
सिर्फ ओरल यूज के लिए
इस जेल का इस्तेमाल सिर्फ ओरल यूज के लिए है। इसे आंखों, नाक, काम, घाव आदि पर ना लगाएं। इसके एलर्जिक रिएक्शन से अगर मुंह में सूजन, घाव या इरिटेंशन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कैल्कुलस फॉर्मेशन
इस माउथ जेल का प्रयोग करने से दांतों में कैल्कुलस फॉर्मेशन होने का रिस्क बढ़ सकता है। दांतों में कैल्कुलस जम जाने के छह महीने के बाद खुद ही खत्म हो जाता है।
बच्चों में इसका इस्तेमाल
इस जेल का इस्तेमाल 12 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए। अगर जरूरी है तो बहुत जरूरी हो तो आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए ओरासेप जेल (Orasep Gel) सुरक्षित नहीं है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने (APPLY)की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।
उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
ये जेल एक ओरल मेडिसीन है और ये किन दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकती है, इस बारे में अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं। इसलिए आप अगर किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें कि आप उन दवाओं के साथ इस जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं।
कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
इस बात की अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं है कि किसी भी रोग से पीड़ित व्यक्ति को इस दवा का सेवन करना चाहिए या नहीं। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
मुंह में छाले के लिए वयस्क की खुराक
मुंह में छाले के लिए वयस्क की खुराक दो बूंद या 1 से 2 मिलीलीटर दिन में तीन बार इस्तेमाल करना चाहिए।
मसूड़ों में समस्या के लिए वयस्क की खुराक
मसूड़ों में समस्या के लिए वयस्क की खुराक दो बूंद या 1 से 2 मिलीलीटर दिन में तीन बार इस्तेमाल करना चाहिए। इसे हाथ धुल कर उंगलियों की मदद से प्रभावित स्थानों पर लगाना चाहिए।
बच्चों के लिए दवा की खुराक
बच्चों को देने से पहले इस दवा की खुराक डॉक्टर से पूछ लें।
नोट : इस जेल के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ओरासेप जेल (Orasep Gel) की खुराक अगर मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आएं, उतनी जल्दी ही आपको दवा का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ न लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस जेल का ओवर डोज ले लिया है और आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
और पढ़ें : Novex Tablet : नोवेक्स टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा लिक्विड जेल के रूप में 8 और 5 प्रतिशत स्ट्रेंथ के साथ 15 मिलीलीटर बॉटल में बाजार में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह जेल भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस जेल का इस्तेमाल करें।
REVIEWED
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
choline salicylate https://www.medicines.org.uk/emc/product/624/smpc Accessed on 20/8/2020
Tannic Acid https://www.sciencedirect.com/topics/agricultural-and-biological-sciences/tannic-acid
Accessed on 20/8/2020
Tannic acid https://www.drugbank.ca/drugs/DB09372 Accessed on 20/8/2020
Tannic acid https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Tannic-acid Accessed on 20/8/2020
Choline salicylate https://www.drugbank.ca/drugs/DB14006 Accessed on 20/8/2020
Choline salicylate https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/54686350 Accessed on 20/8/2020
Current Version
28/05/2021
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Toshini Rathod