नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी (Nitrocontin 2.6 mg) टैबलेट एक एंटीएंजाइनल एजेंट, वैसोडायलेटर्स (Vasodilators) है।

नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी (Nitrocontin 2.6 mg) टैबलेट प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है। इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा दवा के पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में सक्रिय तत्व के रूप में नाइट्रोग्लिसेरिन (Nitroglycerin) 2.6 एमजी पाया जाता है।
नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी (Nitrocontin 2.6 mg) टैबलेट का मुख्य इस्तेमाल हार्ट डिजीज के इलाज में किया जाता है, जैसे- एन्जाइना पेक्टोरिस (Angina pectoris), एनल फिशर, हाइपरटेंशन में इस्तेमाल किया जाता है।
और पढ़ें : Nucoxia P : न्यूकॉक्सिया पी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सर्जरी के दौरान हाइपरटेंशन
सर्जरी के दौरान हाइपरटेंशन यानी कि ब्लड प्रेशर हाई होने पर इस दवा का सेवन करने के लिए डॉक्टर देते हैं। इससे सर्जरी के दौरान होने वाली घबराहट के कारण हाइपरटेंशन हो जाती है।
एनल फिशर
रेक्टम के दिवारों पर एनल फिशर होने पर दर्द होने लगता है। दर्द में आराम दिलाने के लिए आपको डॉक्टर ये दवा दे सकते हैं।
एन्जाइना पेक्टोरिस (Angina pectoris)
एन्जाइना पेक्टोरिस दिल से संबंधित एक स्वास्थ्य समस्या है। जिसमें सीने के बीच में ऐंठन के साथ दर्द होता है या सीने में दबाव या भरीपन महसूस होता है। ऐसे में डॉक्टर इस दवा का सेवन करने के लिए एंजाइना पेक्टोरिस के मरीज को देते हैं।
नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी (Nitrocontin 2.6 mg) टैबलेट का जेनेरिक फॉर्मूला नाइट्रोग्लिसेरिन (Nitroglycerin) होता है। नाइट्रोग्लिसेरिन (Nitroglycerin) खून की नसों को रिलैक्स कर के दिल पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करता है। वहीं, एनल फिशर में भी खून की नसों को रिलैक्स करा के दर्द से राहत दिलाता है।
एलर्जी
अगर आपको नाइट्रोग्लिसेरिन (Nitroglycerin) से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको एंटीएंजाइनल एजेंट, वैसोडायलेटर्स (Vasodilators) कैटेगरी की दवाओं से एलर्जी हो तो इस दवा का सेवन न करें। क्योंकि इससे आपको सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ग्लूकोमा
अगर आपको ग्लूकोमा या क्लोज्ड एंगल ग्लूकोमा की परेशानी है तो इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
एनीमिया
एनीमिया में खून में हिमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। इसलिए इस दवा का सेवन एनीमिया में करना हानिकारक साबित हो सकता है।
अब्स्ट्रक्टिव हार्ट डिजीज
अब्स्ट्रक्टिव हार्ट डिजीज में दिल में मौजूद खून की नसों में ब्लॉकेज हो जाती है। जिसके कारण खून की नसों में सूजन आ जाती है। ऐसे में इस दवा का इस्तेमाल अब्स्ट्रक्टिव हार्ट डिजीज के पेशेंट को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
हेड इंजरी
अगर आपको किसी कारण से हेड इंजरी हो गई है तो इस दवा का सेवन ना करें।
स्तंभन दोष (erectile dysfunction)
अगर आपको स्तंभन दोष की समस्या है और अगर आपके उसके लिए किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इस टैबलेट का सेवन ना करें। ये टैबलेट स्तंभन दोष की दवा के साथ रिएक्ट कर सकता है।
हिपैरिन
अगर आप हिपैरिन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस दवा का सेवन ना करें।
और पढ़ें : Novex Tablet : नोवेक्स टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
हैवी मशीन ऑपरेशन या ड्राइविंग करना
अगर दवा का सेवन कर आप ड्राइविंग या हैवी मशीन चलाते हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि दवा के सेवन के बाद ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स, जैसे- सिरदर्द, चक्कर आना आदि में से कोई भी लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में सही यही होगा कि दवा का सेवन करने के बाद ड्राइविंग ना करें और ना ही कोई भारी मशीन को ऑपरेट करें।
बच्चों के लिए नहीं है ये दवा
इस दवा का इस्तेमाल 18 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों में साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता है।
एल्कोहॉल का सेवन
इस टैबलेट के सेवन के दौरान शराब ना पिएं, क्योंकि यह इस दवा के साथ एल्कोहॉल इंटरैक्ट कर सकती है। जिससे नींद आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप ने गलती से इस दवा का सेवन एल्कोहॉल के साथ कर लिया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
हाइपोटेंशन
अगर आपको हाइपोटेंशन (लो ब्लड प्रेशर) है तो इस दवा का सेवन ना करें। क्योंकि ये हाइपोटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) में इस्तेमाल की जाने वाली दवा है। इससे मरीज की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।
और पढ़ें : Loxof 500 : लोक्सॉफ 500 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने के लिए नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी (Nitrocontin 2.6 mg) टैबलेट असुरक्षित है। कोई भी डॉक्टर इस दवा को प्रेग्नेंसी में लेने की सलाह तभी देते हैं, जब ये दवा गर्भवती के लिए बहुत जरूरी हो। ये दवा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के जीवन के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे में कई तरह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, दवा लेने से पहले डॉक्टर से इस दवा के फायदे, नुकसान और जोखिमों के बारे में जरूर पूछ लें।
इसके अलावा कुछ अन्य साइड इफेक्ट्स भी हैं, जो काफी रेयर हैं :
ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स के अलावा कुछ और भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आपको दवा के इस्तेमाल के दौरान यदि कोई भी असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
और पढ़ें : Lupituss Syrup : लूपिटस सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यूं तो हर दवा हर व्यक्ति पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती है। इस दवा को लेने से पहले भी इसके रिएक्शन को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
कुछ दवाएं ऐसी होती हैं जो फूड्स हम खाते हैं, उसके साथ रिएक्ट करती है। लेकिन ये दवा भोजन के साथ रिएक्ट करती है या नहीं, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह टैबलेट कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है, जैसे :
वयस्क के लिए खुराक
ये दवा बच्चों के लिए नहीं होती है, इसलिए वयस्कों में 0.2 से 0.4 मिलीग्राम प्रति घंटे के हिसाब से रोजाना दी जाती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर 0.4 से 0.8 मिलीग्राम प्रति घंचे के हिसाब से डोज को बढ़ा सकते हैं।
नोट : इस टैबलेट के डोज के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर के परामर्श के आपको किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
नाईट्रोकॉन्टिन 2.6 एमजी (Nitrocontin 2.6 mg) टैबलेट की खुराक अगर मिस हो जाए तो जितनी जल्दी आपको याद आ सके, उतने जल्दी ही आपको दवा का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके अगले डोज का वक्त हो गया है तो मिस हुई डोज को छोड़ दें। लेकिन दवा का डबल डोज एक साथ न लें। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
अगर गलती से आपने इस टैबलेट का ओवर डोज ले लिया है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। किसी भी दवा का ओवरडोज होना खुद में एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
और पढ़ें : Melacare Cream : मेलाकेयर क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
और पढ़ें : Levolin Respules : लेवोलिन रेसपुल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा टैबलेट के रूप में 2.6 मिलीग्राम की मात्रा में 25 और 30 टैबलेट की स्ट्रेंथ में बाजार में उपलब्ध है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
आशा है कि ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार होगा। इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा-निर्देशों के बाद भी अपने डॉक्टर के द्वारा सलाह दिए जाने पर ही इस टैबलेट का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Nitrocontin (2.6mg) https://www.medindia.net/drug-price/glyceryl-trinitrate/nitrocontin-2-6mg.htm Accessed on 17/8/2020
Nitroglycerin https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=c555f8de-477f-0225-98a2-baf8945bbd63 Accessed on 17/8/2020
Nitroglycerin https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/4510#section=Top Accessed on 17/8/2020
Nitroglycerin https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682346.html Accessed on 17/8/2020
Glyceryl Trinitrate https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/29679 Accessed on 17/8/2020
Current Version
26/08/2020
Shayali Rekha द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shayali Rekha