मेन्थॉल को या तो प्राकृतिक पेपरमिंट या मिंट ऑइल्स या कृत्रिम रूप से बनाया जाता है। इसे जब ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवाओं में एक सक्रिय घटक के रूप में उपयोग किया जाता है, तो मेंथॉल को कई तरह की समस्याओं के उपचार में उपयोग किया जाता है। खुराक और रूप के आधार पर, मेन्थॉल का प्रयोग कफ, मसूड़े की सूजन, गले में खराश, मांसपेशियों और जोड़ों के मामूली दर्द को ठीक करने आदि में किया जाता है।

मेंथॉल क्रीम का उपयोग निम्नलिखित मामलों में किया जाता है:
इस क्रीम का उपयोग अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें। दवा की खुराक के निर्देश जानने के लिए दवा के पैकेट को अच्छे से पढ़ें। क्रीम का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथ को धोना ना भूलें। डॉक्टर के निर्देशानुसार ही समस्या से प्रभावित क्षेत्र पर मेंथॉल क्रीम का इस्तेमाल करें।
इसे सीधे प्रकाश और नमी से दूर स्टोर करते हैं। दवा को कभी भी बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। इसके अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीका अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में इस दवा को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
इस क्रीम के उपयोग से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें यदि :
हर प्रकार की दवा का कोई ना कोई साइड इफेक्ट हो सकता है, लेकिन बहुत से लोगों पर किसी भी दवा का निम्न या ना के बराबर साइड इफेक्ट होता है। मेंथॉल क्रीम के साथ कोई की सामान्य साइड इफेक्ट नहीं बताया गया है। यदि आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट होता है, तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। जैसे कि, गंभीर एलर्जी की समस्या, दाने, खुजली, सांस लेने में कठिनाई, छाती में जकड़न, मुंह, चेहरे, होंठ या जीभ की सूजन।
हर किसी को इन दुष्प्रभावों का अनुभव नहीं होता है। ऐसे कई साइड इफेक्ट्स हैं जो ऊपर सूचीबद्ध नहीं हैं, पर आपको उनका अनुभव हो सकता है। यदि आपको किसी भी साइड इफेक्ट के बारे में कोई चिंता है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।
और पढ़ें- Budesonide : बुडेसोनाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
मेंथॉल उन सभी दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहें हैं। किसी भी संभावित दवा के रिएक्शन से बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची बनाकर रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं। इसमें डॉक्टर के पर्चे की दवाएं और गैर-पर्चे वाली दवाइयां भी शामिल हो सकती हैं। इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। बगैर अपने डॉक्टर के निर्देश के दवा को शुरू या बंद ना करें।
मेंथॉल का सेवन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर को अपनी वर्तमान स्वास्थ्य संबंधित सभी स्थितियों के बारे में जरूर बता दें।
मेंथॉल निम्नलिखित खुराक में उपलब्ध है:
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।