तेल मसालेदार चीज़ें चीनी युक्त आहार जानिए ‘क्या’ खाएं और ‘कब खाएं’, इस वीडियो के माध्यम से
वाणी कपूर का व्यायाम
वाणी कपूर डाइट के साथ साथ आपको यह भी पता होना चाहिए कि वो कौन-कौन से व्यायाम करती हैं। अगर आप वाणी कपूर के फैन हैं और उनके बारे में जानते हैं, तो आपको यह भी पता होगा कि वो अक्सर अपने व्यायाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इससे यह पता चलता है कि वो जिम में कितनी मेहनत करती हैं। उनकी पिलाटे ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला भी अक्सर उनके हार्ड वर्कआउट बारे में पोस्ट करती रहती है। वाणीं जिम में पिलाटे के साथ-साथ योगा और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं ताकि उन्हें मनचाहा परिणाम मिले।
पिलाटे
पिलाटे व्यायाम का वो तरीका है जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर में लचीलापन आता है और मूवमेंट सुधरती है। शरीर के सही पोस्चर, कोर स्ट्रेंथ और मांसपेशियों के बैलेंस के लिए पिलाटे बहुत लाभदायक है । इस वर्कआउट से वेट कम नहीं होता बल्कि फैट कम होता है जिससे बॉडी का आकार सही रहता है। इसे करने से हमारे शरीर में निचले हिस्से के फैट को कम होने में मदद मिलती है। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी यह बहुत अच्छा व्यायाम है। यही कारण है कि वाणी कपूर इतनी स्लिम ट्रिम और फिट हैं।
और पढ़ें : बेस्ट एनीमिया डाइट चार्ट को अपनाकर बीमारी से करें बचाव
वेट ट्रेनिंग
वेट ट्रेनिंग से हमारे शरीर कि मांसपेशियां और जोड़ भी मजबूत होते हैं। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए यह बेहतरीन है। वैसे तो आप इसे घर पर भी कर सकते हैं लेकिन अगर आपको अच्छे परिणाम चाहिए तो जिम में इसे करना अच्छा विकल्प है। इससे पीठ, कंधे, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
योगा
वाणी कपूर डाइट के साथ-साथ अपने वर्कआउट पर भी ध्यान देती हैं लेकिन वो योगा भी करती हैं। योगा करने से न केवल हमारा शरीर बल्कि हमारा दिमाग और मन भी स्वस्थ व शुद्ध रहते हैं। इससे शरीर से हानिकारक और विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। योग का प्रयोग मांसपेशियों की मजबूती, शरीर को सही आकार में लाने, पेट को कम करने आदि के लिए भी किया जाता है। यही कारण है कि वाणी ने भी योगा को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप भी योग को अपनाएं।
यह तो थी वाणी कपूर डाइट और वर्कआउट के बारे में पूरी जानकारी, जिनके कारण वाणी कपूर को फिट अभिनेत्री कहा जाता है। अब इस राज को जानने के बाद आप भी इनका पालन करें। कुछ ही दिनों में आप भी अपने आप में बदलाव और आत्मविश्वास महसूस करेंगे।