brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

Duckweed: डकवीड क्या है?

परिचय

डकवीड क्या है?

डकवीड फूलों वाला एक जलीय पौधा है। यह एक जड़ीबूटी है और इसके ताजे पौधे का उपयोग औषधि बनाने की लिए किया जाता है। इसे अकसर किसान खेतों में खाद के रूप में भी प्रयोग करते हैं, यह पोषण से युक्‍त माना जाता है। हाल ही में किए गए कुछ शोध में इसे मनुष्‍यों की सेहत के लिए काफी स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक पाया गया है। 

Duckweed: डकवीड क्या है?

डकवीड का उपयोग किस लिए किया जाता है?

इसका उपयोग निम्नलिखित स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के लिए किया जाता है

ये भी पढ़ें: ज्वार क्या है?

कैसे काम करता है डकवीड?

यह एक हर्बल सप्लीमेंट है और दवाई के तौर पर कैसे काम करता है, इसके संबंध में अभी कोई ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप किसी हर्बल विशेषज्ञ या फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि इसमें फ्लेवोनॉयड, पॉलीसेकेराइड, टैनिन, विटामिन-बी 1, बी 2 और सी और फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें 45% प्रोटीन होता है। 

उपयोग

कितना सुरक्षित है डकवीड का उपयोग ?

डकवीड कितना सुरक्षित है या इससे क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं, इस बारे में ज्यादा शोध उपलब्ध नहीं हैं।

  •  गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रही हैं तो भी इसे लेने की भूल न करें।
  • आप पहले से किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हों तो भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करें।
  • जिन लोगों को ब्लीडिंग प्रोब्लम्स हो तो भी इसका सेवन न करें।

हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम, दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरुरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरुरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: इलायची क्या है?

साइड इफेक्ट्स

डकवीड से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अगर आपको इसके इस्तेमाल से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: अश्वगंधा क्या है?

डोसेज

डकवीड को लेने की सही खुराक क्या है ?

  • काढ़े के रूप में रोजाना 3.10 ग्राम लें
  • पाउडर के रूप में 1-2 ग्राम 

ये भी पढ़ें: केलैन्डयुला क्या है?

उपलब्ध

किन रूपों में उपलब्ध है?

  • रॉ डकफीड
  • पाउडर

और पढ़ें : कुडजु क्या है?

Dr. Shruthi Shridhar
Dr. Shruthi Shridhar
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/05/2020